Headlines

कश्मीर के सोनमर्ग में पारा माइनस 11.2°C:MP-राजस्थान में कोहरा, सड़क हादसों में 7 मौतें; हरियाणा-पंजाब के 5 शहरों में तापमान 4° से नीचे

कश्मीर के सोनमर्ग में पारा माइनस 11.2°C:MP-राजस्थान में कोहरा, सड़क हादसों में 7 मौतें; हरियाणा-पंजाब के 5 शहरों में तापमान 4° से नीचे

शिमला/भोपाल/जयपुर/श्रीनगर/देहरादून8 घंटे पहले

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है। अधिकांश जगहों पर गुरुवार रात में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे चला गया। सोनमर्ग सबसे ठंडी जगह रही। यहां पारा माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज हुआ। गुलमर्ग में -9°C और कुपवाड़ा में -3.5°C तापमान रहा।

इधर, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। MP के ग्वालियर में भिंड रोड हाईवे पर कोहरे के कारण एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष थे।

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे- 58 पर 5 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। एक्सीडेंट के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक 4 किलोमीटर लंबा जाम रहा।

पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जैसे हालात हैं। गुरुवार को दोनों राज्यों के 5 शहरों में तापमान 4°C से नीचे रहा। हरियाणा के नारनौल में पारा 2°C और भिवानी में 2.5°C रिकॉर्ड हुआ। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 3°C और बठिंडा में 3.8°C और फिरोजपुर में 3.4°C रहा।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार सुबह कोहरा की वजह से NH-58 पर एक्सीडेंट के कारण कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गाड़ी में फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
हिमाचल के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार सुबह सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी है। राज्यभर में करीब 900 सड़कें बंद हैं।
हिमाचल के मनाली में शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई। यहां न्यूनतम तापमान 0 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।
हिमाचल के भरमौर में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद है। इस बीच एक शख्स ने मरीज को पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाया।
ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर शुक्रवार सुबह घने कोहरे में छिप गया। कोहरे के कारण आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई।
उत्तराखंड में चमोली के रामणी गांव में गुरुवार रात बर्फबारी हुई। इससे हर तरफ बर्फ की सफेद मोटी परत जम गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024