भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी-20; इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:अर्शदीप की वापसी, ईशान किशन चोट के कारण नहीं खेल रहे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि ईशान किशन इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। जबकि अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड में काइल जैमिसन की जगह जैक फाउलकस की वापसी हुई है।
इससे पहले खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 3-0 से पीछे चल रही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।
लाइव अपडेट्स
टी-20 में भारत का पलड़ा भारी
न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं।
भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 4 में जीत नसीब हुई।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई।
जैकब डफी न्यूजीलैंड के टॉप बॉलर
न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 145 रन बनाए हैं, उन्होंने पहले टी-20 में 78 और तीसरे में 48 रन बनाए थे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जैकब डफी 3 विकेट ले चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव सीरीज के टॉप स्कोरर
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए थे। फिलहाल वे सीरीज और टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा 2 और ईशान किशन 1 फिफ्टी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं।
पिच रिपोर्ट
- विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए मददगार मानी जाती है।
- अच्छी बाउंस और रफ्तार मिलती है, जिससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर बनते हैं।
- जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है।
- ओस पड़ने की वजह से टारगेट का पीछा करना आसान हो जाता है।
- अब तक 4 टी-20 खेले गए। तीन में चेज करने वाली और एक में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली।
- बेस्ट स्कोर 209 रन है, जो भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
मौसम रिपोर्ट- विशाखापट्टनम में आज बारिश की संभावना नहीं
विशाखापट्टनम में बुधवार को टेम्परेचर 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
VIDEO में भारत-न्यूजीलैंड चौथी टी-20 का प्रीव्यू देखिए
