गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस जांच में सभी धमकियां फर्जी पाई गईं। पुलिस के मुताबिक धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों में तुरंत तलाशी अभियान चलाया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी जांच की, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
