बारिश के बीच गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल:कर्तव्य पथ पर जवानों का मार्च, ऑपरेशन सिंदूर-वंदे मातरम् की थीम पर झांकी; 21 PHOTOS
नई दिल्ली53 मिनट पहले
नई दिल्ली में बारिश के बीच शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को बारिश के बीच गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। बारिश के बावजूद सेना के जवानों ने कदमताल करते हुए मार्च किया।
रिहर्सल में कई मंत्रालयों और विभागों की झांकियां भी शामिल रहीं। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर और संस्कृति मंत्रालय ने वंदे मातरम् थीम पर झांकी निकाली।
बारिश के बावजूद दर्शक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने छाते लेकर परेड और झांकियां देखीं।
21 तस्वीरों में फुल ड्रेस रिहर्सल…
नई दिल्ली में बारिश में भीगते हुए गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।
कर्तव्य पथ पर सेना के जवानों ने भीगते हुए मार्च किया।
फुल ड्रेस रिहर्सल में सेना ने कर्तव्य पथ पर अपने हथियारों का प्रदर्शन किया।
सिख रेजिमेंट के जवानों ने भी कर्तव्य पथ पर बारिश में भीगते हुए मार्च किया।
मिक्स्ड स्काउट्स बटालियन के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान हाई एल्टीट्यूड विंटर यूनिफॉर्म में मार्च किया।
फुल ड्रेस रिहर्सल में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की टुकड़ी ने मार्च किया। इसका नेतृत्व महिला अधिकारी कर रही थीं।
गणतंत्र दिवस परेड की फुल-ड्रेस रिहर्सल में इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) की टुकड़ी ने मार्च किया।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के ऊंट दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यह दस्ता गुजरात और राजस्थान के रेगिस्तानी बॉर्डर इलाके में तैनात किया जाता है।
प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड (PBG) की टुकड़ी ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया । PBG राष्ट्रपति की औपचारिक सुरक्षा और सरकारी समारोहों की ड्यूटी निभाती है।
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान दिल्ली पुलिस का महिला बैंड मार्च करता हुआ।
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में CRPF की टुकड़ी मार्च करती हुई।
बारिश के बीच भारतीय सेना की हिम योद्धा टुकड़ी ने फुल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया।
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया, इसमें तीनों सेनाओं के शौर्य का प्रदर्शन किया गया।
सेना ने कर्तव्य पथ पर नए आधुनिक ड्रोन शक्तिबाण का प्रदर्शन किया।
DRDO की झांकी में 1,500km रेंज वाली हाइपरसोनिक मिसाइल LRASHM का प्रदर्शन किया।
फुल-ड्रेस रिहर्सल में इंडियन आर्मी का भीष्म T-90 टैंक (बाएं) और MBT अर्जुन MK-I टैंक।
गणतंत्र दिवस परेड 2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल में ड्रोन शक्ति – ईगल ऑन आर्म।
फुल-ड्रेस रिहर्सल में ब्रह्मोस मिसाइल ले जाने वाला मोबाइल ऑटोनॉमस लॉन्चर।
गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के दौरान आकाश मिसाइल लॉन्चर।
संस्कृति मंत्रालय ने वंदे मातरम् की थीम पर झांकी निकाली। इसमें राष्ट्रगीत से हटाया हुआ हिस्सा लिखा गया था।
