Headlines

नीतीश ने फिर कहा-बीच में इधर-उधर चले गए थे:बेगूसराय में पीएम मोदी बोले-बिहार में एक परिवार ने नौकरी के नाम पर जमीन कब्जा किया

पीएम नरेंद्र मोदी 18 महीने बाद फिर बिहार दौरे पर हैं। औरंगाबाद के बाद अब पीएम मोदी बेगूसराय की सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि बिहार ने परिवारवाद का दंश झेला है। परिवारवाद प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन है। एक परिवार ने नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीनों पर कब्जा किया है। वहीं, औरंगाबाद में मंच से पीएम ने कहा कि बिहार को पुराने दौर में नहीं जाने देंगे। एनडीए की बढ़ती ताकत से परिवारवादी डरे हुए हैं।

इसके पहले सीएम नीतीश कुमार ने फिर कहा कि मैं बीच में इधर-उधर हो गया है, लेकिन अब परमानेंटली यहां रहने आ गए हैं। मुझे विश्वास है कि 400 से ज्यादा सीटें लोकसभा में जीतेंगे। मुख्यमंत्री ने सभा में सबको खड़ा कराकर पीएम मोदी का स्वागत कराया।

पीएम ने बिहार समेत देश की 1.62 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें बिहार की 27 हजार करोड़ की योजनाएं हैं। औरंगाबाद में मंच पर पीएम को सीएम नीतीश भी उन्हें माला पहना रहे थे, लेकिन मोदी ने उनका हाथ पकड़कर अपने साथ माला के अंदर खड़ा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024