Headlines

हरियाणा-उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी की मार्शलआर्ट ट्रेनिंग:आधे घंटे तक प्रशिक्षण दिया, कुरुक्षेत्र से राहुल संग निकले हुड्डा-राव नरेंद्र; 3 घंटे चला सेशन

हरियाणा-उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी की मार्शलआर्ट ट्रेनिंग:आधे घंटे तक प्रशिक्षण दिया, कुरुक्षेत्र से राहुल संग निकले हुड्डा-राव नरेंद्र; 3 घंटे चला सेशन

कुरुक्षेत्र6 मिनट पहलेलेखक: सुनील धीमान
कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के परिवारों से मुलाकात करते राहुल गांधी।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (21 जनवरी) हरियाणा के दौरे पर रहे। कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में चल रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ ट्रेनिंग कैंप में उन्होंने जिलाध्यक्षों को करीब आधे घंटे तक मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी। जिसमें हरियाणा के 32 जिलाध्यक्ष और उत्तराखंड के 28 जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

अंबाला कैंट के जिलाध्यक्ष परमिंदर ढिल्लो ने बताया कि राहुल गांधी के साथ करीब 3 घंटे तक ट्रेनिंग सेशन चला। उन्होंने प्रोग्राम में कांग्रेस का पूरा इतिहास और देश की आजादी की भूमिका के बारे में बताया। सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी।

सूत्रों के अनुसार, राहुल ने जिलाध्यक्षों और कांग्रेस सेवा दल से जुड़े लोगों से बंद कमरे में वन टू वन बातचीत की। इस दौरान ट्रेनिंग में जिला अध्यक्षों के अलावा किसी नेता को नहीं जाने दिया गया। नेता अलग कमरे में बैठे रहे। धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के अलावा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा समेत विधायक और सांसद भी मौजूद रहे।

इसके बाद राहुल करीब साढ़े 4 बजे सड़क मार्ग से अंबाला के निकल गए। जहां एयरफोर्स स्टेशन पर प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनकी गाड़ी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी के दौरे की 3 तस्वीरें…

कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला से अंबाला के लिए रवाना होते कांग्रेस नेता राहुल गांधी। उनके साथ गाड़ी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा अलग गाड़ी में ट्रेनिंग कैंप से रवाना हुई।
कांग्रेस जिला अध्यक्षों के परिवारों से मुलाकात करते राहुल गांधी।

जिला अध्यक्ष की बेटी बोली- छात्रों की बातें रखी राहुल गांधी से मुलाकात के बाद चरखी दादरी से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुशील धानक की बेटी जसबीर बॉक्सर ने कहा- मैंने राहुल गांधी से मुलाकात की। उनसे कहा कि हरियाणा के पंचकूला में छात्र बैठे हुए हैं। उन छात्रों पर 35 प्रतिशत का क्राइटेरिया थोपा जा रहा है, इस पर विचार किया जाए।

मीडिया को कैंप में एंट्री नहीं ट्रेनिंग कैंप में केवल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। मीडिया को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया। राहुल गांधी के काफिले में शामिल केवल तीन गाड़ियां ही धर्मशाला के अंदर जा सकीं, बाकी वाहनों को धर्मशाला के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया था।

राहुल गांधी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए हैं। पंजाबी धर्मशाला की ओर जाने वाली सड़क पर 3 स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए। ASP प्रतीक गहलोत के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में 13 जनवरी से कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है।

राव नरेंद्र सिंह बोले- संगठन को मजबूत करेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों के लिए कुरुक्षेत्र एक केंद्रीय स्थान है, इसलिए हमने ट्रेनिंग के लिए इसे चुना। 13 जनवरी को शुरू हुआ यह कैंप 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

कैंप का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चुनाव लड़ने की राजनीति सिखाना है। इसमें हरियाणा के 32 और उत्तराखंड के 27 कांग्रेस जिला अध्यक्ष, उनके साथ-साथ राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी शामिल हो रहे हैं।

ट्रेनिंग कैंप में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व अन्य नेता।

पिछले साल 4 जून को आए थे राहुल राहुल गांधी ने पिछले साल 4 जून को चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत राज्य के नेताओं और ऑब्जर्वरों की मीटिंग ली थी। उस समय तक हरियाणा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई थी। राहुल गांधी ने मीटिंग में कहा था कि संगठन बनाते समय किसी नेता की सिफारिश नहीं चलेगी।

राहुल गांधी के दौरे के बाद 12 अगस्त को कांग्रेस ने 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद, 29 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया गया। उदयभान की जगह पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

——————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024