राजस्थान में कोहरे में 4 गाड़ियां टकराईं, 10 घायल:बिहार में 5 ट्रेनें लेट; उत्तराखंड में चीन बॉर्डर के पास नदियां जमीं
राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार सुबह धुंध के कारण चार बस-ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसके बाद और गाड़ियां बस से टकरा गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए।
बिहार के अररिया, पूर्णिया सहित 5 जिलों में कोहरा रहा। सुबह विजिबिलिटी कम होने से 5 ट्रेनें लेट चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं।
मध्य प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा।
उधर, यूपी सहित देश के 6 राज्यों में दो दिन बाद बारिश की संभावना है। राजस्थान में ओले भी गिर सकते हैं। उत्तरकाशी में चीन सीमा से लगी नेलांग घाटी में नदियां जम गईं। आदि कैलाश (पिथौरागढ़) और केदारनाथ धाम में तापमान -21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
2 तस्वीरों में देखें मौसम का हाल…
अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
22 जनवरी
- उत्तर भारत आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
- राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में कोहरा भी छाया रह सकता है।
23 जनवरी
- उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव जारी रहेगा। कई इलाकों में आंशिक से लेकर व्यापक बादल छाए रहेंगे।
- राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं।
राज्यों में मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश में ग्वालियर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; कोहरा भी छाएगा
मध्यप्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बारिश का अलर्ट है। ऐसा स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से होगा। ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में असर रहेगा। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा। बुधवार सुबह भी कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा जा रहा है।
राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, 10 जिलों में बदलेगा मौसम
राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव होगा। एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस सिस्टम का असर खत्म होने के बाद एक बार फिर राजस्थान में तेज सर्दी के साथ घना कोहरा देखने को मिलेगा।
बिहार के गोपालगंज-बगहा में घना कोहरा, 5 से ज्यादा ट्रेनें लेट; जनवरी लास्ट में फिर बढ़ेगी ठंड
बिहार के गोपालगंज और बगहा में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज अररिया, पूर्णिया सहित 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 5 ट्रेनें लेट चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं।
यूपी में कल से 5 दिन बारिश, फिर ठंड बढ़ेगी;कोहरे से लखनऊ में 8 फ्लाइट्स लेट
यूपी में कल से 5 दिन बारिश हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। इसके बाद ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। फिलहाल 2 दिनों से लोगों को कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर अगले 3 दिन बर्फबारी और बारिश की वजह से प्रदेश में तापमान फिर से लुढ़कने लगेगा। यह दौर 5 से 6 दिन तक जारी रह सकता
छत्तीसगढ़ में सर्दी से राहत, न्यूनतम तापमान 14 °C; सीजन के अंतिम पड़ाव में पहुंची ठंड
छत्तीसगढ़ में ठंड इस सीजन के अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन में तापमान 2 डिग्री और बढ़ने की संभावना है।
हरियाणा में 5 दिन कोहरे-बूंदाबांदी का मौसम:न्यूनतम तापमान में गिरावट,कल से 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखेगा
हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है IMD के मुताबिक 25 जनवरी तक राज्य का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से कहीं कोहरा तो कहीं बादल और आगे चलकर बूंदाबांदी व बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब के 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट: आज से बदलेगा मौसम, अमृतसर में पारा 2.8°C
पंजाब के 7 जिलों में आज (21 जनवरी को) घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि गुरुवार से 23 जनवरी तक मौसम बदल जाएगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कि
हिमाचल में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट: कल से 6 दिन बरसेंगे बादल, 8°C तक गिरेगा दिन का पारा
हिमाचल प्रदेश में कल रात से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 24 जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, जबकि निचले और मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की जा सकती है। IMD ने 23 जनवरी को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड में 23-24 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:26 तक मौसम खराब
उत्तराखंड में 22 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से ठंड और बढ़ सकती है। वहीं 23 और 24 जनवरी को राज्य के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
