यूपी में कोहरे में 40 गाड़ियां टकराईं, 7 की मौत:श्रीनगर में पारा -4°C पहुंचा; हिमाचल में 25 टूरिस्ट बर्फबारी में फंसे, रेस्क्यू
उत्तर प्रदेश में शनिवार को सर्दी के इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। 15 जिलों में 40 से ज्यादा वाहन कोहरे के कारण टकरा गए। इन घटनाओं में डेढ़ साल की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए। राज्य में 100 से ज्यादा ट्रेन देरी से चल रही हैं।
जम्मू-कश्मीर में कंपकंपाने वाली सर्दी का 40 दिन का चिल्लई कलां जारी है। आज इसका 28वां दिन है। कश्मीर में मिनिमम टेम्परेचर में भारी गिरावट आई। श्रीनगर में टेम्परेचर -4.0°C रहा, शोपियां -5.6°C रहा। इनके अलावा पहलगाम -2.6°C, गुलमर्ग -4.2°C, सोनमर्ग -2.9°C रहा।
हिमाचल के लाहौल स्पीति और चंबा में बर्फबारी हुई। स्पीति के शिंकुला दर्रा में 25 टूरिस्ट व्हीकल बर्फबारी में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया।
शिमला और चौपाल के अलावा सभी शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। सियोबाग का पारा 1.0°C से सीधे 8.0°C पहुंचा।
5 तस्वीरों में देखिए मौसम का हाल…
अगले 2 दिन मौसम का हाल
18 जनवरी का मौसम
- उत्तर भारत में सर्दी और घना कोहरा बना रहेगा, सुबह-शाम विजिबिलिटी कम रहेगी।
- पहाड़ी इलाकों (कश्मीर, हिमाचल) में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
19 जनवरी का मौसम
- उत्तर भारत में सर्दी और कोहरा जारी रहेगा, तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।
- राजस्थान और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश/मावठ के आसार हैं।
देखें राज्यों में मौसम का हाल…
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में नदी, चमोली में झरने जमे, पहाड़ों में बर्फबारी
उत्तराखंड के 4 जिलों में नदी-नाले और झरने जम चुके हैं, जिसमें पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। इन इलाकों में पानी की पाइपलाइन भी जम चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।
