भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 49 ओवर में 239 रन का टारगेट दिया है। जवाबी पारी में बांग्लादेश ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाए थे कि बारिश आ गई और दूसरी बार खेल रोकना पड़ा। फिलहाल, बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटा दिए गए हैं।
कप्तान अजीजुल हकीम तमीम 32 और कलाम सिद्दीकी अलीन 8 रन पर नाबाद लौटे हैं। पहली बार दोनों पारियों से एक-एक ओवर कम किया गया था। रिफत बेग 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आउट करके कनिष्क चौहान ने फिफ्टी पार्टनरशिप को ब्रेक किया। जवाद अबरार (5 रन) को दीपेश देवेंद्रन ने पवेलियन भेजा।
जिम्बाब्वे के बुलावायो में टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही भारतीय टीम 48.4 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिज्ञान कुंडू ने 112 बॉल पर 80 रन की पारी खेली। जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 67 बॉल पर 72 रन बनाए। वे इस टूर्नामेंट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
बांग्लादेश से अल फहद ने 5 विकेट झटके। इकबाल हुसैन और अजीज़ुल हकीम तमीम को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट शेख पावेज जिबोन के खाते में आया।
कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया, BCB ने सफाई जारी की इस मैच का टॉस बांग्लादेश ने जीता और गेंदबाजी चुनी। टॉस कराने आए बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार ने भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे से हाथ नहीं मिलाया।
इस पर BCB ने कहा- ‘प्रतिद्वंद्वी कप्तान से हाथ न मिल पाना अनजाने में हुआ। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की असभ्यता या विरोधी टीम के प्रति अनादर दिखाना नहीं था। हमने प्लेयर्स से कहा है कि वे हर स्थिति में खेल भावना का पालन करें। रेग्युलर कप्तान अजीजुल हकीम बीमारी के कारण टॉस में शामिल नहीं हुए। उपकप्तान जवाद अबरार ने टॉस कराया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल।
बांग्लादेश: अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), रिफत बेग, जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन।
