Headlines

बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोंकी,हाईवे जाम किया:झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत पर हंगामा; महिला पत्रकार को पीटा

बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोंकी,हाईवे जाम किया:झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत पर हंगामा; महिला पत्रकार को पीटा

कोलकाता5 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ में शुभम बोस
आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बेलडांगा रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम कर दिया।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक प्रवासी मजदूर की झारखंड में मौत को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बेलडांगा रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम कर दिया, इससे उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच रेल और सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर घंटों विरोध किया और सड़क पर टायर जलाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी भड़क उठे और एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट भी की गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करने के आरोप लगाए हैं।

मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन की 3 फोटो

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक प्रवासी मजदूर की झारखंड में मौत को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बेलडांगा रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम कर दिया
प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर घंटों विरोध किया और सड़क पर टायर जलाए।

मृतक झारखंड में फेरी लगाता था

मृतक की पहचान 30 साल के अलाउद्दीन शेख के रूप में हुई है। वह बेलडांगा के सुजापुर कुम्हारपुर ग्राम पंचायत का निवासी था और झारखंड में फेरी लगाता था। परिजनों के मुताबिक, झारखंड में उसके कमरे से गुरुवार को शव फंदे से लटका मिला।

परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि अलाउद्दीन की पहले पिटाई कर हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।

इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट भी की गई।

ममता बोलीं- अल्पसंख्यकों का गुस्सा जायज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए और बेलडांगा में अल्पसंख्यकों का गुस्सा जायज है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, FIR दर्ज हुई है और पीड़ित परिवार को मदद दी जा रही है।

सुवेंदु अधिकारी बोले- पूरे इलाके में असामाजिक तत्वों का दबदबा

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बेलडांगा में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्य पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

QuoteImage

बेलडांगा में राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय से अवरुद्ध है और ट्रेन सेवाएं भी ठप कर दी गई हैं। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं और पूरे इलाके में असामाजिक तत्वों का दबदबा बना हुआ है।

QuoteImage

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024