Headlines

ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की असली कब्र खुली:30 फीट नीचे तहखाने में उतरे अफसर, उर्स कमेटी ने फूलों की चादर चढ़ाई

ताजमहल में गुरुवार को ASI के अफसर तहखाने में 30 फीट नीचे उतरे। शाहजहां-मुमताज की असली कब्र खोली गई। इसके बाद गुसल की रस्म (कब्रों पर चंदन का लेप) के साथ उर्स की शुरुआत हुई है।

मुगल बादशाह शाहजहां का 371वां उर्स आज से शुरू हो गया है। ASI और उर्स कमेटी ने फूलों की चादर चढ़ाई। उर्स 3 दिन तक चलेगा। इस दौरान टूरिस्ट्स के लिए एंट्री फ्री रहेगी।

उर्स के दौरान ताजमहल में कव्वाली गूंजेगी। कब्रों पर देश में खुशहाली के लिए दुआ मांगी जाएगी। आखिरी दिन यानी 17 जनवरी को चादरपोशी होगी। जिसमें एक सतरंगी चादर 1720 मीटर लंबी चढ़ाई जाएगी।

अखिल भारत हिंदू महासभा ने उर्स का विरोध किया। महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के कार्यालय पहुंचे, पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।

तस्वीरें देखिए…

शाहजहां का उर्स शुरू होने से पहले ताज में भारी भीड़ पहुंची। आज फ्री एंट्री है।
उर्स शुरू होने से पहले खिल भारत हिंदू महासभा ने इसका विरोध किया।
ताजमहल के अंदर शाहजहां-मुमताज की असली कब्र को देखने का मौका मिलेगा।

शाहजहां के उर्स से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

अपडेट्स

04:25 PM15 जनवरी 2026

ताज परिसर में भीड़ का हाल बता रहे रिपोर्टर गौरव भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024