Headlines

राजनाथ सिंह बोले- अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ:जयपुर के SMS स्टेडियम में आर्मी-डे पर शौर्य संध्या में पहुंचे रक्षामंत्री

LIVE

राजनाथ सिंह बोले- अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ:जयपुर के SMS स्टेडियम में आर्मी-डे पर शौर्य संध्या में पहुंचे रक्षामंत्री

जयपुरकुछ ही क्षण पहले
जयपुर के SMS स्टेडियम में आर्मी डे पर शौर्य संध्या।

जयपुर के SMS स्टेडियम में आर्मी-डे पर गुरुवार शाम शौर्य संध्या कार्यक्रम में सेना के पैराट्रूपर्स उतरे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में पूरा स्टेडियम जय हो के नारे से गूंज उठा। नेपाली सेना के बैंड को सम्मानित किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया- ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होती है, तब तक शांति के लिए हमारा यह प्रयास लगातार चलता रहेगा। मैं राजस्थान की वीर धरती से यह घोषणा कर रहा हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य ताकत ही नहीं दिखाई, बल्कि अपने राष्ट्रीय स्वभाव का भी परिचय दिया है।

रक्षामंत्री ने कहा-महिलाओं को सेना में अवसर देने में पारंपरिक और सांस्कृतिक बाधाएं मौजूद थी, यह बाधा आज भी हमारे सामने मौजूद है, लेकिन महिलाओं को सेना में मौका देने की शुरुआत की है। नेशनल डिफेंस एकेडमी में 2021 से महिलाओं का एडमिशन शुरू कर दिया है।

आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह से सोच-समझ कर और मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखकर की गई। इसी कारण से ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई के रूप में नहीं, बल्कि साहस और संतुलन के रूप में याद रखा जाएगा।

इससे पहले सुबह जयपुर की सड़कों पर ब्रह्मोस मिसाइल, भीष्म, अर्जुन टैंक, पिनाका लॉन्चर, रोबोटिक डॉग्स का प्रदर्शन किया गया। आसमान में अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे ने दुश्मनों के होश उड़ाने वाले करतब दिखाए। नाल (बीकानेर) एयरबेस से उड़ान भरकर आए जगुआर फाइटर जेट की खूबियों से भी आमलोग रू-ब-रू हुए।

शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार की पत्नी को रक्षामंत्री ने दिया मेडल।
एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या के दौरान सेना के पैराट्रूपर्स उतरे।

आर्मी एरिया से बाहर पहली बार आर्मी-डे परेड गुरुवार को जयपुर में हुई। जगतपुरा के महल रोड पर हजारों लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बने। उधर, ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 1 पैरा स्पेशल फोर्स के जवान लान्स नायक प्रदीप कुमार की मां सेना मेडल लेते हुए मंच पर बेहोश हो गईं। इन्हें सैन्य अधिकारियों ने संभाला। उन्हें तुरंत मंच से उतारकर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।

जयपुर में हुई आर्मी-डे परेड के दौरान मेडल लेते शहीद की मां बेहोश हो गईं। आनन-फानन उन्हें एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

परेड को आर्मी ऑफिसर्स लीड कर रहे थे परेड की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित करने के साथ हुई थी। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड कमांडर को सलामी दी। अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स परेड को लीड कर रहे थे।

PHOTOS में देखिए आर्मी-डे परेड…

251 आर्मी एविएशन स्क्वॉड्रन की कैप्टन हंसजा शर्मा रूद्र हेलिकॉप्टर की पहली पायलट हैं। हंसजा के नेतृत्व में ‘हेलिना’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का प्रदर्शन किया गया।
यह यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम है। मल्टी कैलिबर रॉकेट प्लेटफॉर्म से 300 किमी की दूरी तक दुश्मन के ठिकानों को टारगेट करता है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट और ड्रोन को मार गिराने के लिए अपग्रेडेड शिल्का का उपयोग किया गया था। यह स्वचालित एंटी एयरक्राफ्ट गन है।
भारतीय सेना के एंटी टैंक सिस्टम की क्षमता को मजबूती प्रदान करता है। 4 किमी की दूरी से टारगेट को हिट करता है।
दुश्मन के एरियल खतरे और सामने से गोलीबारी से बचाते हुए सैनिकों को वॉर जोन में पहुंचाता है। रेगिस्तान, पहाड़ से लेकर तमाम दुर्गम इलाकों में यह कारगर है।
यह भारतीय सेना का सबसे एडवांस टैंक है। 125mm स्मूथ बोर गन से लैस यह टैंक चार प्रकार के गोला-बारूद दाग सकता है। 5 किमी दूरी तक मिसाइल दागने की क्षमता है।
आत्मनिर्भर भारत के तहत अर्जुन टैंक को बनाया गया था। यह 120 मिली मीटर राइफल गन, 12.7 मिली मीटर एंटी एयरक्राफ्ट मशीन गन और 7.62 मिली मीटर एक्सल मशीनगन से लैस है।
चाहे ऊंची पहाड़ी हो, उबड़-खाबड़ रास्ता, अचानक चढ़ाई या ढलान हो। हर तरह के दुर्गम रास्तों पर यह रोबोटिक डॉग आसानी से चल सकता है। यह सेंसर और कैमरों से लैस है।
बीकानेर के नाल एयरबेस से उड़ान भरकर आए जगुआर फाइटर जेट ने जयपुर में हुए आर्मी-डे परेड में हिस्सा लिया।
आर्मी-डे परेड में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान। वह सुबह करीब दस बजे जयपुर के महल रोड स्थित परेड में पहुंचे थे।
भारतीय सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर सुबह करीब दस बजे जयपुर के महल रोड स्थित परेड में पहुंचे थे।

राजस्थान के मेजर ने चीनी सैनिकों की लाशें बिछा दीं: तीन महीने बाद भी फायरिंग की पोजीशन में मोर्चे पर मिले थे बहादुर जवानों के शव

कर्नल राज्यवर्धन बोले-पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को किया था ढेर: राठौड़ की चार पीढ़ियां सेना में; पत्नी प्रेग्नेंसी में पाक के खिलाफ मिशन पर रही

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

महिलाओं को सेना में अवसर देने में आज भी पारंपरिक और सांस्कृतिक बाधाएं 

राजनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं को सेना में अवसर देने में पारंपरिक और सांस्कृतिक बाधाएं मौजूद थी, यह बाधा आज भी हमारे सामने मौजूद है, लेकिन महिलाओं को सेना में मौका देने की शुरुआत की है। नेशनल डिफेंस एकेडमी में 2021 से महिलाओं का एडमिशन शुरू कर दिया है।

9 मिनट पहले

सेना का आधुनिक रहना बहुत जरूरी- रक्षामंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम दुनिया में ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जहां स्थापित धारणाएं टूट रही हैं या तोड़ी जा रही हैं। दुनिया अनिश्चितता से भरी हुई है, इस दौर में सेना का आधुनिक रहना और मजबूत रहना जितना महत्वपूर्ण है, उतना कभी नहीं रहा।

10 मिनट पहले

राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, क्योंकि जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होती है, तब तक शांति के लिए हमारा यह प्रयास लगातार चलता रहेगा। मैं राजस्थान की वीर धरती से यह घोषणा कर रहा हूं।

राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य ताकत ही नहीं दिखाई, बल्कि अपने राष्ट्रीय स्वभाव का भी परिचय दिया है।

आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह से सोच-समझकर और मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखकर की गई। इसी कारण से ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई के रूप में नहीं, बल्कि साहस और संतुलन के रूप में याद रखा जाएगा।

रक्षा मंत्री ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में जिस साहस का परिचय आप लोगों ने दिया। उसके लिए मैं अपने सभी सेना के जवानों को हार्दिक बधाई देता हूं।

24 मिनट पहले

शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार की पत्नी को दिया गया मेडल

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी गतिविधि की बड़ी घुसपैठ को विफल करने वाले शहीद मेजर सूबेदार मेजर पवन कुमार की पत्नी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना मेडल दिया।

सूबेदार मेजर पवन कुमार 10 एनफेंट्री ब्रिगेड में तैनात थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9-10 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में भारी गोलाबारी की। पवन कुमार में अपने साथियों के साथ मिलकर ड्रोनरोधी ग्रीड स्थापित कर दी। आसपास की सड़काें की सुरक्षा सुनिश्चित की। पाकिस्तानी ड्रोन के ऑपरेशन को विफल कर दिया।

सुबह करीब पांच बजे फिर से गोलाबारी हुई, इस दौरान पवन कुमार ने असाधारण सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी साथी सैनिकों को सुरक्षित बैरकों में पहुंचाया। सभी चौकियों को सुरक्षित रखा। इसी दौरान गोलाबारी में शहीद हो गए

43 मिनट पहले

ले. जनरल बोले- राजस्थान ने महाराणा प्रताप और राणा सांगा जैसे महान योद्धा दिए 

कार्यक्रम में ले. जनरल मनजिंदर सिंह जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिणी-पश्चिमी कमान ने कहा- राजस्थान ने महाराणा प्रताप और राणा सांगा जैसे महान योद्धा दिए हैं। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स, राजपूत रेजिमेंट, जाट रेजिमेंट जैसे गौरवशाली रेजिमेंट भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024