Headlines

दूसरा वनडे- भारत ने 285 रन का टारगेट दिया:न्यूजीलैंड ने पहला विकेट गंवाया, हर्षित राणा ने डेवोन कॉन्वे को बोल्ड किया

LIVE

दूसरा वनडे- भारत ने 285 रन का टारगेट दिया:न्यूजीलैंड ने पहला विकेट गंवाया, हर्षित राणा ने डेवोन कॉन्वे को बोल्ड किया

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले
केएल राहुल ने 87 बॉल पर शतक पूरा किया। (फोटो- BCCI)

भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 285 रन का टारगेट दिया। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट 284 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। टीम से विल यंग और हेनरी निकोल्स पिच पर हैं। हर्षित राणा ने छठे ओवर में डेवोन कॉन्वे को बोल्ड किया और भारत को पहला विकेट दिलाया।

भारत से केएल राहुल ने 92 बॉल पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 56, रोहित शर्मा ने 24 और विराट कोहली ने 23 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 27 रन का अहम योगदान दिया।

न्यूजीलैंड से क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट झटके। डेब्यू मैच खेल रहे जैडन लेनोक्स, जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन और कप्तान माइकल ब्रेसवेल को एक-एक विकेट मिला।

मैच का स्कोरकार्ड…

केएल राहुल हर बैटिंग पोजिशन पर शतक लगाने वाले बैटर न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए शतकीय पारी के बाद केएल राहुल के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वे दुनिया के इकलौते बैटर हैं, जिसने नंबर-1 से नंबर-6 तक हर बैटिंग पोजिशन पर शतक लगाया।

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

कॉन्वे 16 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड ने छठे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल हर्षित राणा ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। डेवोन कॉन्वे डिफेंड करने गए, लेकिन गेंद उन्हें छोड़ते हुए स्टंप्स से टकरा गई। कॉन्वे ने 16 रन बनाए।

13 मिनट पहले

5 ओवर में न्यूजीलैंड 22/0

285 रन के टारगेट के सामने न्यूजीलैंड ने संभलकर शुरुआत की। डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने मिलकर शुरुआती 5 ओवर में 22 रन बटोर लिए।

28 मिनट पहले

कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली ने 23 रन की पारी में भी सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। कोहली के नाम 1773 रन हो गए, जबकि सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1750 रन बनाए। ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 1971 रन के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉप रन स्कोरर हैं।

30 मिनट पहले

सिराज ने 6 रन का पहला ओवर फेंका

न्यूजीलैंड ने 285 रन के टारगेट का पीछा करना शुरू कर दिया है। टीम से डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ पहले ओवर में 6 रन बनाए।

1 घंटे पहले

इनिंग ब्रेक : न्यूजीलैंड को 285 रन का टारगेट

QuoteImageQuoteImage
05:10 PM14 जनवरी 2026

50वें ओवर से 12 रन आए, केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए

भारतीय पारी के आखिरी ओवर में 12 रन बने। इस ओवर में केएल राहुल ने दो चौके लगाए। उन्होंने 92 बॉल पर नाबाद 112 रन की पारी खेली।

05:03 PM14 जनवरी 2026

केएल राहुल का वनडे में 8वां शतक

QuoteImage
04:55 PM14 जनवरी 2026

हर्षित राणा 2 रन बनाकर आउट

48वें ओवर में भारत ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर हर्षित राणा 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेब्यू मैच खेल रहे जैडन लेनोक्स ने माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया।

04:50 PM14 जनवरी 2026

नीतीश रेड्‌डी 20 रन बनाकर आउट

47वें ओवर में भारत ने छठा विकेट गंवाया। यहां नीतीश कुमार रेड्‌डी 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैक फॉल्क्स ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में टीम इंडिया ने 250 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

04:27 PM14 जनवरी 2026

राहुल की 52 बॉल पर फिफ्टी

40वें ओवर की 5वीं बॉल पर भारतीय बैटर केएल राहुल ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने काइल जैमिसन की बॉल पर चौका लगाया और फिफ्टी पूरी की। यह केएल राहुल की 21वीं हाफ सेंचुरी है।

04:15 PM14 जनवरी 2026

फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक, जडेजा आउट

39वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर रवींद्र जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई। ब्रेसवेल ने इस ओवर में कोई रन नहीं दिलाया।

04:03 PM14 जनवरी 2026

राहुल और जडेजा में फिफ्टी पार्टनरशिप

राहुल-जडेजा की साझेदारी ने भारतीय पारी को संभाला।

36वें ओवर की पहली बॉल पर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली। राहुल ने जैक फॉल्क्स की पहली बॉल पर चौका लगाकर साझेदारी को 50 पार पहुंचाया। टीम इंडिया ने 118 के स्कोर पर कोहली का विकेट गंवाया था।

03:36 PM14 जनवरी 2026

30 ओवर में भारत का स्कोर 142/4, राहुल-जडेजा नाबाद

30 ओवर में भारतीय टीम ने चार विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी नाबाद है। दोनों 24 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

03:13 PM14 जनवरी 2026

विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट

आउट होकर पवेलियन लौटते विराट कोहली।

24वें ओवर की तीसरी बॉल पर भारत ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस्टियन क्लार्क ने बोल्ड किया। उन्हें तीसरा विकेट मिला है। क्लार्क ने श्रेयस अय्यर (8 रन) और रोहित शर्मा (24 रन) को भी पवेलियन भेजा।

कोहली का विकेट सेलिब्रेट करते न्यूजीलैंड के प्लेयर्स।
03:05 PM14 जनवरी 2026

क्रिस्टियन क्लार्क को दूसरा विकेट, अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर का विकेट सेलिब्रेट करते न्यूजीलैंड के खिलाड़ी।

22वें ओवर की तीसरी बॉल पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस्टियन क्लार्क ने माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया।

02:45 PM14 जनवरी 2026

गिल को जैमिसन ने कैच कराया, स्कोर 100 रन

17वें ओवर की 5वीं बॉल पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान शुभमन गिल 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमिसन ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। इसी ओवर में भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा भी हासिल कर लिया।

गिल का विकेट सेलिब्रेट करते काइल जैमिसन।
02:41 PM14 जनवरी 2026

गिल की चौके से फिफ्टी

गिल ने 47 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।

02:28 PM14 जनवरी 2026

रोहित 24 रन बनाकर आउट, कोहली ने चौके से खाता खोला

13वें ओवर में भारत ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस्टियन क्लार्क ने दूसरी बॉल पर विल यंग के हाथों कैच कराया। इसी के साथ 70 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई। तीसरी बॉल पर विराट कोहली ने चौका लगाकर अपना खाता खोला।

02:22 PM14 जनवरी 2026

भारत ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया

टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती 10 ओवर के खेल में कोई विकेट नहीं गंवाया है। ओपनर्स नाबाद हैं। रोहित शर्मा 21 और शुभमन गिल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 57 रन है।

02:10 PM14 जनवरी 2026

भारतीय ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप

रोहित और गिल की जोड़ी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। (फोटो- BCCI)

9वें ओवर में भारतीय ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली। कप्तान गिल ने क्रिस्टियन क्लार्क की चौथी बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 50 पार पहुंचाया। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली।

02:06 PM14 जनवरी 2026

वनडे रैंकिंग जारी, कोहली नंबर-1 पर आए

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली साल की शुरुआत में ही वनडे रैकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच जो रोहित शर्मा इससे पहले पहले नंबर पर काबिज थे, वे अब तीसरे स्थान पर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024