बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप भारत में न खेलने पर अड़ा:कहा- खिलाड़ियों की सुरक्षा टॉप प्रायोरिटी; ICC ने कहा था- भारत में ही खेलना होगा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत में न खेलने की मांग पर अड़ा हुआ है। वह चाहता है कि उसके मैच भारत की बजाय श्रीलंका में खेले जाएं।
BCB ने प्रेस रिलीज जारी करके कहा- उसने मंगलवार को ICC के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर एक बार फिर अपनी मांग दोहराई है। ICC ने बांग्लादेशी बोर्ड से इस मांग पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को ICC ने BCB की वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी थी।
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। बीसीसीआई के निर्देश पर KKR ने 3 जनवरी को उन्हें टीम से बाहर कर दिया था।
इससे बौखलाए बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग करने लगा।
BCB बोला- हम अपना फैसला नहीं बदलेंगे
BCB ने मीडिया रिलीज में बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस में हमने अपनी मांग दोहराई है। ICC ने हमें बताया है कि शेड्यूल घोषित हो चुका है। उसने हमसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है।
हमने अपना फैसला नहीं बदला है। प्लेयर्स, ऑफिशियल और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हम मसले का समाधान निकालने के लिए ICC से बातचीत जारी रखेंगे।
7 फरवरी को बांग्लादेश का पहला मैच टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं। तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है।
मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने पर शुरू हुआ विवाद 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 6 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।
आखिर में टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में जानिए
