Headlines

ममता ने ED के खिलाफ 2 FIR कराईं:TMC के IT सेल पर रेड की थी; ED की ममता के खिलाफ FIR की याचिका, हाईकोर्ट में हंगामा

ममता ने ED के खिलाफ 2 FIR कराईं:TMC के IT सेल पर रेड की थी; ED की ममता के खिलाफ FIR की याचिका, हाईकोर्ट में हंगामा

कोलकाता/नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों TMC कार्यकर्ता शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल के चीफ के ठिकानों पर गुरुवार को हुई ईडी रेड के विरोध में TMC दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी पर दो FIR भी दर्ज कराई है। उन्होंने कोलकाता में मार्च भी निकाला।

इधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में भारी भीड़ और हंगामे की वजह से ED की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। याचिका में ममता बनर्जी के खिलाफ छापेमारी के दौरान हस्तक्षेप करने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सैकड़ों TMC कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए।

TMC सांसदों का दिल्ली में प्रदर्शन

इससे पहले शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को सुबह 10 बजे हिरासत में लिया और दोपहर 12 बजे छोड़ा।

इस कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी ने X पर लिखा- गृह मंत्री के दफ्तर के बाहर विरोध करना, हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्हें सड़कों पर घसीटना कानून का पालन नहीं है, बल्कि यह पुलिस की घमंड दिखाने की कोशिश है।

प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

दिल्ली पुलिस ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को प्रदर्शन की जगह से हटाया।
सांसद महुआ मोइत्रा को भी पुलिस उठाकर ले गई। उन्होंने कहा कि ये गलत है।

अब गुरुवार को ED की रेड की टाइमलाइन पढ़ें…

एक दिन पहले ED की टीम ने गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं।

ED रेड के मामले से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

अभी

ममता बोली- ED ने TMC का डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश

ममता बनर्जी ने कहा कि वह कल ईडी की कार्रवाई के दौरान मौके पर गई थीं और इसमें कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान उनकी पार्टी का डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश की गई। ममता ने कहा- अगर कोई मुझ पर राजनीतिक हमला करता है, तो मैं और मजबूत होकर वापस आती हूं। दिल्ली में हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि वहां पुलिस ने उनके सांसदों पर हमला किया, जबकि बंगाल में बीजेपी नेताओं को रेड कारपेट स्वागत मिलता है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से महाराष्ट्र में जनादेश चुरा लिया और अब वही तरीका बंगाल में अपनाना चाहती है।

34 मिनट पहले

तृणमूल कांग्रेस ने X पर मार्च की तस्वीरें शेयर की

आज बंगाल ने सड़कों पर अपने असली गर्जन की गूंज सुनाई। कतार दर कतार लोग ऐसे निकले कि किसी को भी शक की गुंजाइश नहीं रही।

माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी के आह्वान का जवाब देते हुए, आम नागरिक आगे आए और हर बंगला-विरोधी साजिश का करारा जवाब दिया। किसी भी तरह की धमकी या एजेंसी-संचालित चाल इस संकल्प को तोड़ नहीं सकती।

41 मिनट पहले

अभिषेक बनर्जी बोले- बंगाल के लोग बीजेपी के सामने नहीं झुकेंगे

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के खिलाफ जितनी चाहें उतनी एजेंसियों का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन बंगाल के लोग बीजेपी और दिल्ली के मालिकों के सामने नहीं झुकेंगे।

04:12 PM9 जनवरी 2026

कांग्रेस नेता बोले- TMC प्रवासी मजदूरों पर हमले का विरोध नहीं करती

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि TMC सिर्फ ED की छापेमारी पर ही विरोध कर रही है, लेकिन बंगाल के प्रवासी मजदूरों पर हमलों पर कभी विरोध नहीं किया।

चौधरी ने कहा कि जब बंगाल के मजदूर देश के अलग‑अलग हिस्सों में काम करने जाते हैं और “बांग्लादेशी होने” के बहाने उन पर हमला होता है और उन्हें भागना पड़ता है, उस समय TMC सांसदों ने न तो संसद में और न ही बाहर कोई विरोध प्रदर्शन किया।

03:46 PM9 जनवरी 2026

ममता ने ईडी के खिलाफ 2 FIR दर्ज कराई

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ईडी के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई। ये शिकायतें राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के ऑफिस और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर हुई छापों से जुड़ी हैं। इन शिकायतों के आधार पर कोलकाता और बिधाननगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी।

03:21 PM9 जनवरी 2026

ममता का कोलकाता में पैदल मार्च शुरू

02:53 PM9 जनवरी 2026

ED रेड पर कलकत्ता हाइकोर्ट में सुनवाई 14 जनवरी तक टली

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक कलकत्ता हाई कोर्ट ने कोर्टरूम में बेकाबू भीड़ के कारण I-PAC के दफ्तरों पर ED की छापेमारी से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई 14 जनवरी तक के लिए टाल दी है।

02:47 PM9 जनवरी 2026

सुप्रिया सुले ने पूछा- ऐसी कार्रवाई केवल विपक्ष पर ही क्यों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024