Headlines

तिलक वर्मा की सर्जरी हुई, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर:टी-20 वर्ल्डकप की टीम में भी शामिल हैं, एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाया था

तिलक वर्मा की सर्जरी हुई, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर:टी-20 वर्ल्डकप की टीम में भी शामिल हैं, एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाया था

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को चैंपियन बनाने वाले तिलक वर्मा की सर्जरी हुई है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जो 21 जनवरी से शुरू होगी। हालांकि इस मामले में BCCI ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

एशिया कप फाइनल में तिलक ने नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेली थी और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी चोट को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वर्ल्ड कप के शुरुआती एक-दो मैचों में भी उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है।

टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या 7 जनवरी की सुबह राजकोट में नाश्ता करने के बाद तिलक को शरीर के निचले हिस्से में अचानक तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उनकी सर्जरी की गई।

उस समय तिलक विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हैदराबाद टीम के साथ राजकोट में थे। BCCI के एक अधिकारी ने PTI को बताया कि दर्द के बाद उन्हें तुरंत गोकुल अस्पताल ले जाया गया।

जांच और स्कैन में पता चला कि तिलक को टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या हुई थी, जिसमें अचानक बहुत तेज दर्द होता है। डॉक्टरों ने बिना देरी किए सर्जरी की सलाह दी।

तिलक की सर्जरी सफल रही हमने अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ली और वे भी सर्जरी के फैसले से सहमत थे। तिलक की सर्जरी सफल रही है और अब उनकी हालत ठीक है।

उन्होंने आगे बताया कि मेडिकल पैनल से चर्चा के बाद तिलक की रिकवरी और मैदान पर वापसी के संभावित समय को लेकर जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।

तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

यही टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेलेगी न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम को ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुना गया है। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में होगी, जहां पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। इसी दिन भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला USA के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा, जबकि फाइनल का वेन्यू बाद में घोषित किया जाएगा।

न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मैचों का शेड्यूल भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024