Headlines

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS की मान्यता रद्द:मुस्लिम छात्रों के एडमिशन पर हुआ था विवाद, स्टूडेंट्स दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट किए जाएंगे

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS की मान्यता रद्द:मुस्लिम छात्रों के एडमिशन पर हुआ था विवाद, स्टूडेंट्स दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट किए जाएंगे

नई दिल्ली25 मिनट पहले
मौजूदा छात्रों का अन्य कॉलेजों में ट्रांसफर किया जाएगा ।

जम्मू स्थित वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS की मान्यता रद्द कर दी गई है। कॉलेज को पिछले साल ही MBBS कोर्स चलाने की मान्यता मिली थी। नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने कॉलेज में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर यह फैसला लिया। मौजूदा MBBS छात्रों को अन्य कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा।

दरअसल कॉलेज पर आरोप लगा था कि 2025-26 के पहले बैच में 42 मुस्लिम, 7 हिंदू और एक सिख छात्र का नाम सीट अलॉटमेंट लिस्ट में रखा गया। जिसके बाद कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा था कि सीट बंटवारे में भेदभाव किया गया।

हिंदू छात्रों की अनदेखी की गई, इसलिए एडमिशन लिस्ट तुरंत रद्द होनी चाहिए। साथ ही हिंदू संगठनों ने मांग की थी कि यह कॉलेज माता वैष्णो देवी के भक्तों के चढ़ावे से चलता है, इसलिए हिंदू छात्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

कॉलेज की MBBS मान्यता रद्द करने के बाद जम्मू में संघर्ष समिति ने जश्न मनाया।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता NMC का फैसला आने के बाद जश्न मनाते हुए।

NMC के मानकों का उल्लंघन, 6 कमियां मिलीं

बोर्ड के अनुसार, कॉलेज ने NMC के मानकों का उल्लंघन किया। निरीक्षण के समय में ऐसी कमियां सामने आईं जिन्होंने उन शर्तों का उल्लंघन किया, जिनके तहत संस्थान को मंजूरी दी गई थी। इसलिए NMC ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स की मान्यता रद्द कर दी।

  • NMC की टीम ने 2 जनवरी 2026 को कॉलेज का निरीक्षण किया। संस्थान में बुनियादी ढांचे, शिक्षकों की संख्या और क्लीनिकल सुविधाओं में गंभीर कमियां हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार कॉलेज में शिक्षकों की संख्या करीब 39 फीसदी कम थी। ट्यूटर, डेमोंस्ट्रेटर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों भी 65 फीसदी कम मिले।
  • मरीजों की संख्या भी निर्धारित मानकों से काफी कम मिली। दोपहर 1 बजे तक OPD में सिर्फ 182 मरीज मौजूद थे, जबकि कम से कम 400 मरीज होने चाहिए थे।
  • अस्पताल में केवल 45 प्रतिशत बेड पर मरीज थे, जबकि मानक 80 प्रतिशत का है। आईसीयू में भी लगभग 50 प्रतिशत ही बेड ऑक्युपेंसी पाई गई।
  • इसके अलावा कई विभागों में लैबोरेटरी हीं थीं, रिसर्च लैब नहीं थी, लेक्चर थिएटर मानकों के अनुरूप नहीं थे और लाइब्रेरी में सिर्फ 744 किताबें थीं जबकि 1,500 किताबें जरूरी हैं।
  • केवल 2 ऑपरेशन थिएटर काम कर रहे थे जबकि कम से कम 5 थिएटर होने चाहिए थे। OPD क्षेत्र में माइनर OT की व्यवस्था भी नहीं थी और पैरा-क्लीनिकल विषयों के लिए उपकरण भी पर्याप्त नहीं थे।

पिछले साल ही मिली थी मान्यता

मेडिकल कॉलेज ने NMC में 5 दिसंबर और 19 दिसंबर, 2024 को एक पब्लिक नोटिस के तहत नया MBBS प्रोग्राम शुरू करने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद संस्थान को 2025-26 एकेडमिक सत्र के लिए 50 MBBS छात्रों को एडमिशन देने की मंजूरी मिली थी और इसी के बाद मुस्लिम छात्रों के एडमिशन को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024