Headlines

निकाय चुनाव, अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ घंटों में टूटा:कांग्रेस ने भी 12 पार्षद निलंबित किए; अकोट में ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाया था

निकाय चुनाव, अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ घंटों में टूटा:कांग्रेस ने भी 12 पार्षद निलंबित किए; अकोट में ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाया था

41 मिनट पहल

महाराष्ट्र की अंबरनाथ और अकोट नगर पालिका चुनाव के रिजल्ट के बाद बुधवार को अप्रत्याशित गठबंधन देखने को मिले। अंबरनाथ नगर पालिका में भाजपा ने कांग्रेस-एनसीपी से हाथ मिलाया।

वहीं, अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ गठबंधन किया। हालांकि ये गठबंधन कुछ ही घंटों में टूट गया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इन गठबंधन को खारिज कर दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। कांग्रेस ने भी अंबरनाथ के 12 पार्षदों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया।

अब पूरे मामले को समझिए

1. अंबरनाथ: शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन सत्ता से बाहर हो गई

अंबरनाथ नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। बहुमत के लिए 31 उम्मीदवार चाहिए थे। चुनाव के बाद बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन इसके बावजूद वह सत्ता से बाहर रह गई।

दरअसल, भाजपा ने चुनाव के बाद कांग्रेस और अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर ‘अंबरनाथ विकास अघाड़ी’ नाम से गठबंधन बना लिया। इस गठबंधन के जरिए नगर परिषद में बहुमत जुटाया गया और परिषद का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया गया। इसके चलते भाजपा की सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) को सत्ता से बाहर कर दिया गया।

इस गठबंधन के समर्थन से भाजपा नेता तेजश्री करंजुले को अंबरनाथ नगर परिषद की अध्यक्ष (मेयर) चुना गया। यह गठजोड़ इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का विरोध करती रही है, लेकिन अंबरनाथ में सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- कार्रवाई की जाएगी

महाराष्ट्र में बीजेपी, अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना महायुति सरकार चला रही है। बावजूद इसके स्थानीय चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस और AIMIM के साथ गठबंधन किया, जिसे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खारिज कर दिया है।

2. अकोला में बीजेपी का AIMIM के साथ गठबंधन

अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में बीजेपी ने AIMIM के साथ ‘अकोट विकास मंच’ बनाया। इसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT), शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और बच्चू काडू के नेतृत्व वाली प्रहार जनशक्ति पार्टी भी शामिल है।

बीजेपी ने 35 सदस्यीय परिषद में 11 सीटों पर चुनाव जीता, जबकि दो सीटों पर चुनाव होना बाकी है। AIMIM को पांच सीटें मिलीं। अन्य दलों के समर्थन से गठबंधन की कुल संख्या 25 हो गई है। बीजेपी की माया धुले अध्यक्ष चुनी गईं।उपाध्यक्ष का चुनाव 13 जनवरी को होगा।

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने अकोट में AIMIM से गठबंधन करने पर कार्रवाई की है। उन्होंने पार्टी की छवि धूमिल करने को लेकर अकोट विधायक प्रकाश भारसाखले को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

कांग्रेस ने पार्षदों को सस्पेंड किया

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने अंबरनाथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं के इस गठबंधन को पूरी तरह गलत कदम बताया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश पाटील ने प्रदीप पाटील को भेजे पत्र में कहा कि यह पूरी तरह गलत कार्रवाई है और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है।

इस मामले को ध्यान में रखते हुए, माननीय प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के आदेश पर आपको कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया जाता है। इसके साथ ही आपकी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग किया जाता है। आपके साथ पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले सभी पार्षदों को भी पार्टी से निलंबित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024