Headlines

दिल्ली में BJP नेतृत्व से मिल सकते हैं विक्रमादित्य:सुबह पंचकूला में हिमाचल के बागी विधायकों से मिले; हरियाणा CM के एडवाइजर साथ दिखे

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रहीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे व कैबिनेट मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह की CM से नाराजगी दूर नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिपद से इस्तीफा दे चुके विक्रमादित्य आज नई दिल्ली में BJP नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर के अंदर इसे लेकर चर्चा भी है। कहा जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह भाजपा नेताओं से मिलेंगे जरूर लेकिन उनके BJP जॉइन करने पर अभी स्थिति क्लियर नहीं है।

इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों से शुक्रवार सुबह पंचकूला के एक होटल में मुलाकात की। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले इन विधायकों को बजट के दौरान सदन में मौजूद न रहने पर संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान की याचिका पर स्पीकर कुलदीप पठानिया अयोग्य करार दे चुके हैं।

विक्रमादित्य सिंह और पूर्व CM वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह लगातार इन 6 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का विरोध कर रहे हैं। बागी विधायक पंचकूला के ललित होटल में ठहरे हुए हैं। बागी विधायकों से मिलने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह के जो वीडियो सामने आए, उनमें हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर के पब्लिसिटी एडवाइजर तरूण भंडारी खुद उनके साथ नजर आ रहे हैं।

विक्रमादित्य ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि सरकार में उनकी अनदेखी हो रही है। मंत्री होने के बावजूद उनके अपने ही विभाग में काम नहीं हो रहे।

विक्रमादित्य को लेकर कन्फ्यूजन इसलिए…

1. मां प्रतिभा बोली- निजी काम से गए

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके बेटे विक्रमादित्य अपने निजी काम के चलते दिल्ली गए हैं। वह जल्दी वापस लौट आएंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा- जो 6 विधायक निष्कासित किए गए हैं? वे सभी कांग्रेस के हैं। इनके निष्कासन से मैं आहत हुई हूं। इनका आगे क्या रोल रहेगा? ये कांग्रेस हाईकमान तय करेगा।

2. ऑफिशियल टूर प्रोग्राम जारी किया गया

विक्रमादित्य सिंह के गुरुवार रात ही चंडीगढ़ पहुंच जाने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को उनका ऑफिशियल टूर प्रोग्राम जारी किया गया। इसके मुताबिक, विक्रमादित्य सरकारी गाड़ी से शुक्रवार सुबह 9.10 बजे शिमला से चंडीगढ़ रवाना हुए। दोपहर एक बजे वह चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना होंगे। विक्रमादित्य शनिवार तक दिल्ली में ही रुकेंगे और वहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मीटिंग अटैंड करेंगे। उनके 3 मार्च को दिल्ली से वापस शिमला लौटने का प्रोग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024