Headlines

BJP ने स्टालिन को चीनी भाषा में बर्थडे विश किया:लिखा- यह CM को पसंद; तमिलनाडु सरकार ने ISRO के ऐड में चीनी झंडा दिखाया था

तमिलनाडु भाजपा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार (1 मार्च) को चाइनीज भाषा में बर्थडे विश किया। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टालिन की एक पोस्टर शेयर की। इसके कैप्शन में लिखा- भाजपा की ओर से CM स्टालिन को उनकी पसंदीदा भाषा में जन्मदिन की शुभकामनाएं।

दरअसल, बुधवार (28 फरवरी) को PM नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में ISRO के दूसरे रॉकेट लॉन्च पैड की नींव रखी थी। इसी दिन राज्य की DMK सरकार के पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने स्थानीय अखबारों में एक ऐड जारी किया। इसमें रॉकेट पर भारत की जगह चीन का झंडा लगा था।

विवाद बढ़ने के बाद अनिता राधाकृष्णन ने गुरुवार को अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा- रॉकेट लॉन्च पैड की स्थापना के विज्ञापन को लेकर हमसे छोटी सी गलती हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत वाले विज्ञापन में चीन के झंडे की तस्वीर उन लोगों की गलती थी, जिन्होंने इसे डिजाइन किया था। विज्ञापन पर हमारा भी ध्यान नहीं गया।

DMK सरकार के इस विज्ञापन को लेकर विवाद हुआ है। जिस पर भाजपा ने DMK सरकार पर चीन प्रेम का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री ने कहा था- श्रेय लेने के लिए चीनी स्टिकर चिपका रहे
ISRO के ऐड पर चीन का झंडा लगाने को लेकर भाजपा ने DMK सरकार की जमकर आलोचना की। PM मोदी ने भी DMK पर निशाना साधा। PM 27-28 फरवरी को तमिलनाडु दौरे पर थे। उन्होंने तिरुनेलवेली में अपने संबोधन में कहा- DMK सरकार भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वे ISRO लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए अखबार के विज्ञापन में भी चीन का स्टिकर चिपका रहे हैं।

मोदी ने कहा- DMK एक ऐसी पार्टी है जो काम नहीं करती है, लेकिन झूठा श्रेय लेने के लिए आगे रहती है। ये लोग हमारी योजनाओं पर अपने स्टिकर चिपकाते हैं। अब उन्होंने हद पार कर दी है, उन्होंने तमिलनाडु में ISRO लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए चीन का स्टिकर चिपका दिया है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि DMK अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। वे विज्ञापन देते हैं और इसमें भारत की अंतरिक्ष की तस्वीर भी शामिल नहीं करते हैं। वे भारत की अंतरिक्ष सफलता को सामने नहीं रखना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024