पंजाब के MLA बोले-‘मोदी दी धौण ते गोड्डा रख देयांगे:इसका मतलब- मोदी की गर्दन पर घुटना रख देंगे, BJP का विरोध; विधानसभा में हंगामा
पंजाब विधानसभा में मंगलवार को केंद्र सरकार के मनरेगा का नाम बदलकर VB-जी राम जी करने के खिलाफ बहस हुई। मंत्री तरुणप्रीत सोंद ने इसका प्रस्ताव पेश किया था। इस पर CM भगवंत मान के बोलते ही सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा कुछ कहने लगे तो सीएम मान भड़क गए
उन्होंने कहा कि जानबूझकर सीएम का भाषण डिस्टर्ब कर रहे हैं। इन्हें बाहर निकालो। स्पीकर ने खैहरा को सदन से बाहर निकालने के लिए कह दिया। इसके बाद सीएम की कांग्रेस विधायकों के साथ तीखी बहस हो गई। जिसके बाद कांग्रेस विधायक वेल में आ गए। स्पीकर ने विरोधी विधायकों को समझाकर शांत कराया।
इससे पहले BJP के विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक बात कही गई है। उन्होंने विधायक मनविंदर ग्यासपुरा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने की बहस में बोलते हुए ‘मोदी दी धौण ते गोड्डा रख देयांगे’ (PM नरेंद्र मोदी की गर्दन पर घुटना रख देंगे) कहा है।
हालांकि स्पीकर ने कहा कि गरीब मार कहा, जो आपत्तिजनक शब्द नहीं है। आपने सही ढंग से नहीं सुना। मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को धौण ते गोड्डा रखना कहना कोई आपत्तिजनक बात नहीं है। पंजाबी आम तौर पर ऐसे शब्द बोल देते हैं।
कृषि मंत्री शिवराज बोले- पंजाब में मनरेगा में 10,653 करोड़ का घोटाला हुआ इससे पहले ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने पंजाब की AAP सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं। शिवराज ने कहा कि पंजाब में मनरेगा में 10,653 करोड़ के घोटाले हुए। सड़कों और नहरों की सफाई के नाम पर मनरेगा से पैसे खर्चे गए।
ओवर एस्टीमेट बनाए गए है। पंजाब विधानसभा में जो बात की जा रही है संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। जो वित्तीय घपले सामने आए है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्रीय टीम ने जांच कर वसूली की सिफारिश की, लेकिन उस पर कुछ नहीं हुआ। जिन्होंने घोटाले किए, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके जवाब में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि घपला मध्य प्रदेश और गुजरात में हुआ है। लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। AAP विधायक अमोलक ने कहा कि अगर 2007 से मनरेगा की ऑडिट करानी है तो मध्यप्रदेश और गुजरात से कराओ।
विधानसभा सेशन से जुड़े बड़े अपडेट्स…
- नंगे सिर पर स्पीकर ने BJP विधायक को टोका: भाजपा के विधायक अश्वनी शर्मा जब 4 साहिबजादों की शहादत पर बोलने के लिए खड़े हुए तो उनका सिर नंगा था। इस पर स्पीकर कुलतार संधवा ने उन्हें टोका कि सदन में बैठते वक्त न सही लेकिन बोलते वक्त सिर ढक लें। इस पर अश्वनी शर्मा ने सिर पर रूमाल रखकर सदन को संबोधित किया।
- मंत्री अमन अरोड़ा-भाजपा MLA आमने-सामने हुए: भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा का संबोधन खत्म होने के बाद AAP के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा खड़े हुए, उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा बताएं कि हर कोई 4 साहिबजादों की शहादत दिवस को साहिबजादा शहादत दिवस कहना चाहता है लेकिन उसका नाम वीर बाल दिवस किसके कहने पर रखा गया। इस पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि वह इस मौके पर किसी भी तरह के इस तरह के मुद्दे में नहीं जाना चाहते। सोशल मीडिया पर सब कुछ पड़ा है, उसे अमन अरोड़ा ने भी देख लिया होगा।
- बाजवा बोले- सेशन ड्रामा, महात्मा गांधी की फोटो उतारी: सदन में हिस्सा लेने पहुंचे विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा सेशन में कुछ नहीं होगा। सेशन ड्रामा है। पंजाब का पैसा बर्बाद होगा। BJP की सोच तो महात्मा गांधी के खिलाफ है लेकिन मैं सीएम से पूछना चाहता हूं कि जब आपकी सरकार आई तो सबसे पहले महात्मा गांधी की फोटो उतारी। आज पंजाब के किसी दफ्तर में महात्मा गांधी की फोटो नहीं है। पंजाब में मनरेगा मजदूरों को 100 दिन रोजगार की बात करते है। इनकी सरकार में एवरेज 27 दिन रोजगार मिला है।
- अश्वनी शर्मा बोले- विद्रोह करा रही AAP सरकार: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह क्रांतिकारी स्कीम है, मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन रोजगार मिलेगा। मगर, केंद्र की संसद में पास कानून के खिलाफ पंजाब सरकार ग्राम सेवकों के जरिए विद्रोह करा रही है।
- विधायक सुक्खी किस पार्टी से, इस पर मचा बवाल: विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी को बोलने का टाइम देने पर बवाल हो गया। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पूछा कि वह किस पार्टी से बोल रहे हैं। कहीं बाद में विरोधी दलों का टाइम उनके खाते में डाल दो। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में जो स्थिति विधायक संदीप जाखड़ की है, वही डॉ. सुक्खी की है। फाइनेंस मंत्री हरपाल चीमा ने खड़े होकर कहा कि जब गरीब व्यक्ति MLA बनकर बोलने लगता है तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है। यह (बाजवा) पहले हमें मेटिरियल बताते थे। सुक्खी पहले अकाली दल में थे, अब AAP में शामिल हो चुके हैं।
कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
मनरेगा स्कीम को लेकर प्रस्ताव पास
मनरेगा स्कीम के विरोध में प्रस्ताव पास किया गया। कहा गया कि अकाली दल इस समय चुप है। क्योंकि इनका बीजेपी से समझौता होने जा रहा है।
गरीबों की गर्दन पर आरा रखना बंद करो
CM ने कहा कि हरेक में कमियां में होती है। मेरे में भी कमियां है। मैं केंद्र सरकार को कहना चाहता हूं कि गरीबों की गर्दन पर आरा रखना बंद करो। लोग आपको गांवों में नहीं आने देंगे। अकाली दल भी उनके साथ है।
मैं इस प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। लिफाफे पर लिखकर भेज देना है। हम हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो सड़कों पर जाएंगे।
बाढ़ के बावजूद 125 लाख मीट्रिक टन दे रहे
भगवंत मान ने कहा कि जब से खबर आई कि मोदी मनरेगा को खत्म कर रहा है, तब से लोगों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हम तो बाढ़ के बावजूद 125 लाख मीट्रिक टन दे रहे हैं। हालांकि हमें फंड नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि BJP विधायक अश्वनी शर्मा के मुंह से सच निकल गया। उन्होंने तो मरेगा स्कीम कह दिया। इसका मतलब यह है कि स्कीम की आत्मा मार दी है। शिवराज चौहान ने आज हमारे सेशन को गैर लोकतांत्रिक कहा है। उस बेचारे को स्कीम के बारे में पता नहीं था।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस विधायक परगट हमें ए और बी टीम कहते हैं। हम पब्लिक की ए टीम हैं। हम देश का स्कोर बढ़ाने की टीम हैं। आपकी सारी टीम मोदी के घर के एक किलोमीटर के रेडियस में रहती है। आप उन्हें कहो कि वहां चलो। हम भी चल पड़ेंगे। आपका भूपेश बघेल मोगा से तो नहीं है।
अकाली दल–BJP मिले हुए, चुनावी खेल चल रहा: CM
CM ने कहा कि UP, गुजरात और मध्य प्रदेश में घोटाला हुआ। राम को घोटालों से क्यो जोड़ रहे हैं। अब खबर आया करेगी कि राम जी स्कीम में 300 करोड़ का घोटाला हुआ। हक मारकर स्कीम चलाओगे तो फायदा नहीं होगा।
विश्व गुरु की बाते चलती हैं। इस बार तो इस बिल में चौदह घंटे लग गए। फिर तो यह सारा कागजों में कर लेंगे। अकाली दल वाले तो बीजेपी से मिले हुए। बीजेपी ने साहिबजादों के कार्टून बनाकर अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड कर दिए। लेकिन कोई नहीं बोला। अब चुनाव है। ऐसे में सारे मिल गए। बीजेपी की सारी गलतियां माफ है।
अग्निवीर स्कीम लाए, बच्चे शहीद हुए: CM
CM ने कहा कि पहले पंजाब यूनिवर्सिटी, फिर चंडीगढ़ पर कानून लेकर आए। मैंने शोर मचाया तो बदल दिया। पहले बादल साहब बरनाला कुछ कह जाते हैं और मलोट में कुछ बोल जाते हैं। किसी को कुछ नहीं पता लगता था। लेकिन आज सब पता चल जाता है।
अग्निवीर स्कीम कौन लेकर आया था। हमारे गांव के बच्चे शहीद हुए है। पहला बैच अप्रैल 2026 में आने वाला है। पैसे गरीबों के काटे जा रहे हैं। लेकिन उद्योगपतियों की सब्सिडी कम नहीं होती है।
सीएम बोले- जहां PM जाते, उद्योगपतियों के कारोबार शुरू हो जाते हैं
सीएम ने कहा- जहां-जहां पीएम जाते है। वहां बड़े उद्योगपतियों के कारोबार शुरू हो जाते हैं। जो उन्हें लेकर जाते है। मंगोलिया में बिजनेस शुरू हुआ। शेख हसीना बांग्लादेश की पीएम थी, वहां बिजली का समझौता किया। सीएम ने कहा कि जो दस लाख साइन और एड्रेस वाले पत्र आपको दिए है। वह पीएम मोदी को मत देना। वह इनके वोट काट देंगे। किसी जिम्मेदार व्यक्ति को भेजें। महारानी 4 देख लो। उसमें सबकुछ पता लग जाएगा। बंगाल में साढ़े चार साल से मनरेगा का काम रोका हुआ है।
सीएम बोले- मनरेगा रोजगार अब कानूनी गारंटी नहीं
मनरेगा से इस बिल काे जी राम जी कर दिया। बिल से उन्होंने उसकी आत्मा मार दी। महात्मा गांधी के भी आखिरी शब्द हे राम थे। नया बिल चौदह घंटे बदल दिया। लेकिन मनमोहन सिंह के समय डेढ़ साल स्टेंडिंग कमेटी के पास बिल रहा था। पहले बिल 100 दिन का रोजगार की कानूनी गारंटी थी। रोजगार मांगा जा सकता था। नए बिल में इन्होंने इसे खत्म कर दिया। इनसे फसलों की गारंटी कैसे मांग सकते है।
सीएम बोले- चन्नी को डर्बी घोड़ा कहा था
CM मान ने कहा- जो मुझे हू आर यू, कहता है, उसने चन्नी को डर्बी घोड़ा बोला था। सुनील जाखड़ ने चन्नी के लिए पैरों की जुत्तियां सिर पर रखने की बात कहीं थी।
सीएम बोले- यह लड़ाई केंद्र के खिलाफ
सीएम भगवंत ने कहा कि मेरे लिए हू आर यू, तू कौन है, जैसे शब्द जैसे प्रयोग किए जा रहे है। जबकि यह केंद्र सरकार के खिलाफ उनकी लड़ाई है। यही इनके किरदार है।
सीएम और कांग्रेस विधायकों में तीखी बहस
सदन में कांग्रेस विधायकों की मुख्यमंत्री के साथ तीखी बहस हो गई। सीएम मान ने कहा कि मुझे कहते हो कि तुम कौन हो। 2022 में पता नहीं चला। इसके विरोध में कांग्रेस विधायक वेल में पहुंच गए। जिसके बाद स्पीकर ने प्रताप सिंह बाजवा को बोलने का मौका दिया।
CM बोले- खुराफातियों को बाहर निकालो
सीएम मान ने कहा कि यह इनका (खैहरा) की फ्रस्ट्रेशन है। कांग्रेस भी नहीं चाहती है कि (खैहरा) बाेले। स्पीकर साहिब ऐसे खुराफातियों को निकालो। स्पीकर ने कहा कि कांग्रेस के 16 मिनट बनते थे, उन्हें 29 मिनट दिए। यह नहीं कि हर मुद्दे पर प्रत्येक मेंबर बोले। सुबह उन्हें मौका दिया गया। स्पीकर ने कहा कि सभी अपनी चेयर पर बैठो। सीएम साहब बोलेंगे। हर टाइम आपको (खैहरा) मौका दिया गया। सुखपाल सिंह खैहरा को सदन से बाहर निकालने के आदेश दिए। सीएम ने का कि सेशन को डिस्टर्ब कर रहा है। यह आपको (स्पीकर) को डाकू कह रहा है। फिर सीएम ने कहा- सीएम ने कहा चलो शाबाश, लग गई आपकी हाजिरी।
सीएम मान के बोलते ही खैहरा का हंगामा
सदन में जैसे ही सीएम भगवंत मान बोलने लगे तो सुखपाल सिंह खैहरा ने हंगामा कर दिया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि मनरेगा स्कीम को बदल कर बिल की आत्मा खत्म कर दी गई। उस पर यह स्पेशल सेशन है।
मंत्री ईटीओ बोले- जी राम जी दलित विरोधी एक्ट
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि संविधान की शुरुआत भारत के लोग से होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। संविधान से स्टेटों को अधिकार मिले थे, लेकिन साजिश के तहत राज्यों के अधिकारों का हनन हो रहा था। अब टकराव वाली राजनीति को बढ़ावा दे रहा है। यह दलित विरोधी एक्ट है। जब से हमारी सरकार आई। तब से 58 लॉ अफसर लगाए हैं। 4650 लोगों के कर्जे माफ किए है। इस संबंधी प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजा जाए।
स्वास्थ्य मंत्री बोले- जी राम जी स्कीम से भगवान का क्या लेना-देना
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि जी राम जी स्कीम से भगवान राम का क्या लेना देना, वह तो मर्यादा पुरषोतम हैं। एक शब्द में मुंह में राम राम हाथ में छुरी है। इन्होंने पहली छुरी से तो महात्मा गांधी का दोबारा कत्ल कर दिया। दूसरी छुरी से स्कीम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए। स्कीम में तीन तरह के गांव कर दिए। वहीं, अब तक साढ़े तीन सौ करोड़ का मेटीरियल के पैसे नहीं दिए है। बिहार को 1370 करोड़ दिए। केंद्र वहां पर पैसा देता है, जहां इलेक्शन होते हैं। यह पावर पहले की तरह ग्राम सभा को दो।
चीमा बोले- शिवराज सरकार में 225 करोड़ का घपला हुआ
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अरोड़ा साहब ने कहा कि जो भी बाते कहीं है, वह गलत है। फाइनेंस मंत्री हरपाल सिह चीमा ने कहा कि आज ही रिपोर्ट मंगवा लो। यह स्कीम का बचाव कर रहे है। तो हमें बताना जरूरी है। शिवराज चौहान की सरकार में 255 करोड़ का घपला हुआ है। घपले खुद करते हो। बात में हमें करते हो।
अमन अरोड़ा ने मनरेगा में कार्रवाई का जवाब दिया
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में 26 दिन दिहाड़ी मिली है।फिर 100 से 125 करने का पर्पज क्या है।
2. पहले सौ दिन रोजगार देने की बात थी। लेकिन अब राज्य सरकार लिखकर भेजेगी कि उन्हें क्या काम करना है। केंद्र सरकार अपने हिसाब से काम तय करेगा। 3. आप कहते है कि 123 दिन काम करेगा। 30 लाख मनरेगा मुलाजिम है। ऐसे में केंद्र को पंजाब के लिए 13 हजार करोड़ का बजट तय करना होगा। वहीं, पूरे देश की बात करे तो छह लाख 70 हजार की जरूरत है।
4. मनरेगा स्कीम में 42 लोगों पर केस दर्ज किया। साथ ही करोड़ों की रिकवरी हुई
BJP विधायक बोले- कार्ड किसी का, मजदूरी कोई करे, पैसा कोई लेता
भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा जी राम जी बिल पर मजदूर के नाम दलित के नाम झूठ फैलाने और अपनी जिम्मेदारी से भागने के लिए प्रस्ताव लाया गया। मनरेगा के तहत इस साल 26 दिन की दिहाड़ी मजदूरों को मिली है। जबकि गत साल 38 दिन दिहाड़ी मिली ।
इस योजना के तहत पंद्रह दिन में काम नहीं दिया जाता है तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। लेकिन फाइनेंस मंत्री ने नहीं बताया कि कितने लोगों को भत्ता दिया। मनरेगा अच्छा है।
मनरेगा में यह हालत करके रख दी कि कार्ड किसी का , मजदूरी कोई करता था। पैसा किसी को मिलता था। अगर सरकार पारदर्शिता लाना चाहती है तो इसमें क्या गलत है। 100 दिन की दिहाड़ी देनी थी। अच्छा होता है आपने अस्सी से 90 दिन लोगों को रोजगार दिया होता। सोशल ऑडिट नहीं हुआ।
3986 धोखाधड़ी के मामले सामने आए। लेकिन रिकवरी नहीं हुई। यह फॉर्म मजदूर के अंदर जो भरकर आया है। इसकी भाषा को देख लो। दो महीने काम नहीं दिया।
इस पर मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने बीच में बोलते हुए कहा कि हमने कई अधिकारियों पर एक्शन किया है। लेकिन केंद्र पिछले डेढ़ साल में साढ़े तीन सौ करोड़ रोक रखी है। चार महीने से वेतन नहीं नहीं दिए जा रहे हे।
अश्ननी शर्मा ने कहा कि प्वाइंट आफ ऑर्डर भाषण नहीं होता है। मंत्री तरुणप्रीत सिंह जवाब आप दो। देश के प्रधानमंत्री गरीबी से निकले है। वह गरीबों का दर्द जानते है। वह गरीबों के घर बनाए। वह उन्हें राशन दे। जो राशन देने की बारी आती है, उसे भी बंद कर दिया।
मास्टर बुधराम ने कहा कि कैग की रिपोर्ट हाउस में पेश की। इस पर भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने का कि आपने कार्रवाई क्या है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार थोड़ी सी एडवरटाइजमेंट घटा लो। अपनी जिम्मेदारी से क्यो भागते हो।
कटारूचक्क बोले- धौण ते गोड्डा आपत्तिजनक शब्द नहीं
पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मनरेगा से मजदूरों का संपूर्ण कल्याण नहीं हुआ। लेकिन उसका लाभ भी बहुत हुआ है। इस योजना के चलते महिला के गांव में एक दुकानदार उधार देता था, उसे पता होता था कि मनरेगा से उसे मजदूरी मिलेगी, तो उसे पैसा मिल जाएगा। लेकिन अब उन्हें पता लग गया कि अब इनकी नौकरी चली गई।
देश के प्रधानमंत्री को धौण ते गोड्डा रखना कहना कोई आपत्तिजनक बात नहीं है। पंजाबी आम तौर पर ऐसे शब्द बोल देते है। योजना में राम के साथ ही सीता जी के नाम रख लेते। मेरा एरिया बॉर्डर से लगता है, लेकिन वहां पर कोई इंडस्ट्री नही है। हम सरकार के साथ संघर्ष को तैयार है।
AAP विधायक बोलीं- भाजपा की ब्लैकमेल करने की कोशिश
आम आदमी पार्टी के विधायक इंद्रजीत कौर ने कहा मनरेगा स्कीम एक मिसाली स्कीम थी। 12 हजार करोड़ लोगों को इससे रोजगार मिलता था। लेकिन अब इस स्कीम का नाम बदलकर इसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। आज किसी भी स्टेट के पास इतना पैसा नहीं है कि वह मनरेगा स्कीम का चालीस फीसदी हिस्सा दे पाएं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के माध्यम से गैर भाजपा सरकारों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है। इस स्कीम के खिलाफ हमें बडी लडाई लड़नी होगी।
AAP विधायक बोले- गुजरात-MP से ऑडिट करो
आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज ने कहां कि मनरेगा स्कीम का नाम बदलने से हमें कोई एतराज नहीं है। जो मनरेगा में धोखाधड़ी की बात करते हैं तो 2007 से ऑडिट करवा लो। सब सामने आा जाएगा। फाइनेंस मंत्री चीमा ने भी कहा था कि ऑडिट की शुरुआत मध्य प्रदेश व गुजरात से कर लो। केंद्र सरकार से मांग है कि मनरेगा में अच्छा काम करो, ताकि लोग आपको याद करे। भाजपा विधायक भी इस बारे में सोचें।
BJP वालों को लोग अब गांवों में एंट्री नहीं देंगे: संगोवाल
आम आदमी पार्टी के विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि केंद्र की स्कीम गलत है। बीजेपी वालों को अब गांवों में लोग एंट्री नहीं करने देंने। हम सरकार का धन्यवाद करते है, जिन्होंने गरीबों के बारे में सोचा है।
PM के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोला: अश्वनी
सदन में जैसे ही बसपा विधायक नछतर सिंह को बोलने का मौके दिया तो भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा खड़े हो गए। उन्होंने स्पीकर को कहा कि पवित्र सदन में देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह का आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग हुआ है। वह कार्यवाही से नहीं हटना चाहिए। स्पीकर ने कहा कि गरीब मार आपत्तिजनक शब्द नहीं है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आपने सुना नहीं है। कहा गया है कि मोदी की धौण ते गोड्डा। इसके बाद उन्हें बिठा दिया।
मनरेगा स्कीम को बंद करना चाहते हैं: मनप्रीत
शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने कहा मनरेगा स्कीम में लोगों को 100 दिन का रोजगार मिलता था। इससे उनको काफी फायदा हुआ है। 65 फीसदी स्कीम में महिलाएं काम करती थीं। इससे हमारे गांवों में कई काम हुए हैं। मेरे हलके में ग्राउंड बने हुए। सारा काम मनरेगा वर्करों ने किया। पहले स्टेट को दस फीसदी हिस्सा देना मुश्किल था। अब 40 फीसदी कर दिया है। जिससे साफ दिखता है यह स्कीम को बंद करना चाहते है।
कुलवंत बोले- मंत्री को साइन भेजेंगे
AAP विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि वह मनरेगा स्कीम के नाम बदलने का विरोध करते हैं, जो साइन लोगों ने करके भेजे हैं उसे मंत्री तक भेजा जाएगा।
अमोलक बोले- फंड-मजदूरी केंद्र तय करेगा
AAP विधायक अमोलक सिंह ने कहा कि हम इस स्कीम में किए गए बदलावों का विरोध करते हैं, क्योंकि मनरेगा में इस स्तर पर बदलाव किए गए हैं जिससे राज्यों का अधिकार कम हो जाएगा। फंड और मजदूरी तक केंद्र तय करेगा।
कोटली बोले- हम AAP सरकार के साथ
कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे कानून बना रही है जिससे राज्यों के अधिकारों का हनन हो रहा है। हमारे पास देने के लिए पैसा नहीं है। केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सरकार जो भी संघर्ष करेगी, हम उसका पूरा सहयोग देंगे। हमने जो प्रस्ताव पास करके गवर्नर हाउस मंजूरी के लिए भेजे हैं, उन्हें मंजूरी नहीं मिल रही है। उसके बारे में जवाब मांगना चाहिए। एकजुटता के साथ ही उसका सामना करना होगा।
बुधराम बोले- संघीय ढांचा खत्म कर रहे
AAP विधायक मास्टर बुधराम ने कहा कि जब नाथू राम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी थी, तो उन्होंने “हे राम” कहा था, लेकिन महात्मा गांधी के नाम पर बनी वह स्कीम ही खत्म कर दी। मुझे स्कीम लाने के पीछे की वजह नहीं पता। मुझे लगता है कि इस बहाने वे लोगों से रोजगार छीनना चाहते हैं। ऐसा करके लोगों का रोजगार छीना जा रहा है। पहले 100 दिन रोजगार देने की बात करते थे, लेकिन 42 दिन ही मिला है।
अब 125 दिन का रोजगार कैसे देंगे? मनरेगा स्कीम लोगों का सहारा थी। संघीय ढांचे को खत्म किया जा रहा है। पहले स्कीम में नब्बे फीसदी हिस्सा केंद्र और 10 फीसदी स्टेट देता था, लेकिन अब 60:40 कर दिया है। पहले बीजेपी वाले दस फीसदी का विरोध करते थे, लेकिन अब स्थिति बिगड़ गई है। आरडीएफ, हेल्थ समेत कई पैसे अभी तक केंद्र नहीं दे रहा है। जीएसटी के माध्यम से स्टेट का सारा पैसा खा लिया है। स्टेटों के पास कुछ नहीं है।
फाइनेंस मिनिस्टर बोले- स्कीम में बदलाव से गरीबों का रोजगार छिनेगा
फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के मजदूरों ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा है। उसे मैं पढ़ना चाहता हूं। किस तरह लोगों के जीवन पर इससे असर पड़ेगा। इस दौरान चीमा एक पत्र की कॉपी पढ़कर सुना रहे हैं।
चीमा ने आगे कहा कि ज्यादातर मजदूर दलित परिवारों से आते हैं। इस स्कीम में बदलाव कर उनसे रोजगार छीनने की कोशिश की जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने नारा लगाया था कि अब की बार 400 पार। यह नारा इसलिए लगाया था कि सत्ता में आने पर संविधान में बदलाव करेंगे। इसके प्रमाण दिखने लगे। स्कीमों के नाम बदलने लगे। भगवान राम सबके प्रिय हैं, लेकिन किसी प्रदेश में योजना का नाम पहली बार हुआ है कि भगवान के नाम पर हो।
पंजाब सरकार लगातार गरीबों के हक में काम कर रही है, जबकि एक तरफ वह पार्टी है जो गरीबों पर हमला कर रही है।
कांग्रेस MLA अरुणा चौधरी बोलीं- नाम से इतनी आपत्ति नहीं
कांग्रेस MLA अरुणा चौधरी ने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी सरकार आई है। पब्लिक वेलफेयर स्कीमों के नाम बदले जा रहे हैं। यह स्कीम जब मनमोहन सिंह ने शुरू की थी, उसके बाद हर वर्ग व महिला व पुरुष को रोजगार मिलते थे।
ये खेल कर रहे हैं, क्योंकि पहले गांव स्तर पर फैसला होता था कि कौन-सा काम करवाना है। लेकिन अब दिल्ली में तय होगा कि क्या काम करवाना है। यह संघीय ढांचे पर चोट है। राज्यों का अधिकार छीना गया है। संविधान में जो अधिकार दिए गए हैं, अब वह छीने जा रहे हैं। जिस हिसाब से स्कीम में राज्य और केंद्र की हिस्सेदारी तय की है। इससे साफ है कि स्कीम दम तोड़ जाएगी।
हमें जी राम जी स्कीम के नाम पर इतनी आपत्ति नहीं है, लेकिन ये भगवान की आड़ में गरीबों की रोटी न छीने। पंजाब चार लाख करोड़ के कर्जे में डूबा हुआ है। पंजाब सरकार ने भी चार सालों में मनरेगा स्कीम से जस्टिस नहीं किया। इस साल अभी तक स्कीम में 26 दिनों का काम नहीं मिला है।
MLA सुक्खी बोले- राम का सहारा ले रहे
अकाली दल से AAP में शामिल हो चुके विधायक सुखविंदर सुक्खी ने कहा कि योजना का नाम जी राम जी रख लिया। अब राम के सहारे लोगों के बीच जाना चाहते है। मैं दो हजार लोगों के साइन लेकर आया। बीजेपी विधायक अश्चनी जी मेरे से इस बारे में पूछ रहे थे। वह कह रहे थे कि आप पंचायत सेक्रेटरी से भरवाकर फॉर्म लेकर आए हो। अगर यह प्रमाणित कर दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज बोले- प्रस्ताव संविधान के खिलाफ
विधायक सुक्खी के बोलने पर मचा हंगामा
विधानसभा में विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी जैसे ही बोलने लगे तो कांग्रेस ने पूछा कि वह किस पार्टी से है। नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह साफ करो कि यह कौन सी पार्टी से है। इस पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पार्टी जरूरी है या बात जरूरी है। आप (बाजवा जी) पहले सेशन को समय की बर्बादी बताते हो। यह समझा जाता है कि आप गरीबों की बात सेशन में नहीं होने देते। याद रहे कि वह अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हाे गए। बाजवा ने कहा कि बाद में आप विपक्षी पार्टियों का टाइम इसमें शामिल कर दोगे। इस पर बहस हो गई।
इस पर अमन अरोड़ा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का प्रधान हूं। उन्होंने कहा कि जो स्टेटस संदीप जाखड़ का कांग्रेस में है, वहीं स्टेटस सुक्खी साहब का है। अरोड़ा ने कहा कि आज बाजवा साहब कांग्रेस कम बीजेपी की तरफ ज्यादा लग रहे है।
विधायक धालीवाल बोले- स्कीम लागू नहीं होने देंगे
AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा बीजेपी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा लगाती है। मनरेगा योजना से उन बेटियों को ही काम मिलता है। हम भागने वाले नहीं है। हम आम घरों के बच्चे हैं। इस मामले में हमें राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के घर के बाहर जाना पड़ा तो हम जाएंगे।
मनरेगा का कानून जो लाया गया। हम उसकी निंदा करते है। हम गरीबों के हितों की रक्षा के लिए तैयार है। बीजेपी ने गरीब के मुंह से रोटी छीनने की कोशिश की।
यह फैसला मजदूर विरोधी है। हम लोगों की लड़ाई लड़कर यहां तक पहुंचेंगे। आम आदमी पार्टी पूरे देश में इस लड़ाई को लड़ेगी। मोदी और अमित शाह जितना मर्जी जोर लगा ले, हम स्कीम को लागू नहीं होने देंगे।
कांग्रेस MLA बोले- दिल्ली चलो, यहां कुछ नहीं होगा
कांग्रेस MLA परगट सिंह ने आगे कहा- मंत्री साहब हमें दिल्ली की तरफ मुंह करना होगा। सबको पता है कि बीजेपी की ए और बी टीम कौन है । आप यहां नहीं बोलने देते, बीजेपी वाले दिल्ली में नहीं बोलने देते है। इस मामले में लीगली लड़ाई भी करनी चाहिए। दिल्ली की तरफ तो चलो। देखे लेते है कौन आपके साथ नहीं चलते है।
बीबीएमबी में सबसे ने देख लिया सबने, वहां फोटो खिंचवा ली। जिसके बाद वहां सीआईएसएफ भी लग गई। हमने देश ही नहीं पंजाब को भी सब कास्टों में बांट दिया है। छह महीने रह गए है। विज्ञापनों से नहीं लड़ना चाहिए। अब दोबारा चंडीगढ़ पर बात चल गई। इस सरकार का हिसाब किताब जब लोगों के सामने जाना तो पता लग जाएगा।
कांग्रेस MLA परगट बोले- पंजाब में 26 दिन ही रोजगार मिला
कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस पार्टी की देन है। हम यह डिस्कशन करने आए कि बीजेपी सरकार मनरेगा को खत्म करने जार रही है।
पहले यह केंद्र की स्कीम थी। अब इसे 60 : 40 का अनुपात करने जा रही है। वहीं, मनरेगा स्कीम में लोगों को मजदूरी देने की बात है तो पंजाब ने दिसंबर तक 26 दिन ही दे पाई है। जबकि अन्य राज्य से इससे आगे हैं।
बीस साल पुरानी स्कीम है। सात करोड़ मजदूर जो कोरोना काल में अपने गांव चले गए थे। वह वह वापस नहीं आए, उनके लिए यह बहुत जरूरी है।
वहीं, हमें रूटीन सेशन की जरूरत है। प्रश्न काल नहीं हो रहा है। पहले कहते कि पूरा टाइम देंगे। लेकिन बाद में स्पीकर टाइम तय कर देते है। बीजेपी हर चीज को विकसित भारत के नाम पर करना चाहती है। ऐसा पेश करती है कि 2014 से पहले कुछ था नहीं है। सारा कारपोरेट सेक्टर के दबाव में किया जा रहा है। इतना ही नहीं भेदभाव और भी है। हरियाणा में मजदूरी 400 रुपए है, जबकि पंजाब में 346 है।
मंत्री बोले- बिल्ली थैली से बाहर आई
मंत्री तरुणप्रीत सोंद ने कहा- अब बिल्ली थैली से बाहर आ गई। अब यह यह (बाजवा) भाजपा के पक्ष में बात कर रहे है। जैसे उन्होंने अश्वनी की बात कही। मंत्री तरुणप्रीत ने कहा कि आपके (कांग्रेस वाले) कहकर आए कि सदन पैसे की बर्बादी है। आप बताओ हमारे साथ हैं या नही हैं।
मंत्री अरोड़ा बोले- लोगों की इच्छाओं के मुताबिक पूछा
आप प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि मैंने लोगों की इच्छाओं के मुताबिक पूछा कि वीर बाल दिवस नाम रखने वालों का नाम पूछा था। इसके अलावा मैंने कुछ नहीं कहा।
बाजवा बोले- पंजाब AAP प्रधान ने पवित्र चर्चा में राजनीति की
नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बजट में इसके लिए प्रावधान करो। बोलना कुछ नहीं है, झूठ ही बोलना है। यह कानून ही हम (कांग्रेस) लेकर आए है। वहीं, इनके प्रधान ने इस पवित्र चर्चा में भी राजनीति की। वीर बाल दिवस का नाम सुझाने वाले का नाम पूछा।
कांग्रेस MLA बोलीं- योजना सिर्फ दलितों नहीं सबके लिए थी
कांग्रेस MLA अरूणा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब और मजूदरों की बात करती है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह स्कीम शुरू की थी। उनका यह सपना था। वहीं, मंत्री जी को यह साफ नहीं है कि यह योजना केवल दलितों के लिए ही नहीं थी, बल्कि सभी वर्ग के जरूरतमंद लोगों के लिए की थी।
बाजवा बोले- निकलता कुछ है नहीं, नाम स्पेशल सेशन रख लेते हैं
नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि स्पेशल सेशन कहकर बुलाते हैं। फिर जब उसमें से कुछ स्पेशल निकलता ही नहीं तो फिर इसमें स्पेशल क्या है?। बाजवा ने कहा कि यहां कुछ नहीं बनना। सीधे दिल्ली जाओ, पीएम के घर या दफ्तर में धरना दो, हम साथ जाएंगे।
मंत्री सोंद बोले- केंद्र ने दलितों की रोजी-रोटी छीनी
मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने मनरेगा का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा को संपूर्ण तौर पर खत्म करने पर आई है। यह उनके खिलाफ प्रस्ताव है। मनरेगा को खत्म कर दलित भाईचारे की रोजी रोटी छीन ली है। सदन मानता है कि भाजपा ने केंद्रीय योजना को तबाह नहीं किया, बल्कि मजदूरों पर हमला किया। यह योजना गरीब परिवारों के लिए रोटी का सहारा थी। मनरेगा को खत्म करना दलित मजदूर विरोधी फैसला है। शिरोमणि अकाली दल बादल ने इस मामले में चुप्पी बनाई है, क्योंकि यह भाजपा से 2027 में अपना गठबंधन बनाना चाहते है। केंद्र सरकार से मांग करते है कि स्कीम को वापस लिया जाए। पंजाब विधानसभा दलितों और मजदूरों के साथ खड़ी है।
मंत्री तरुणप्रीत ने कहा कि जब पूरे पंजाब में दलितों के पत्र लेकर आ रहे थे, तो पत्रकारों ने सवाल किया कि कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे है कि आज का सेशन में पैसे की बर्बादी है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मामला कितना गंभीर है। यह बताए कि वह इस सेशन के फेवर में है या विरोध में है। वहीं, इनके जो नेता बयान देकर आए है। वह इस सदन में बयान के लिए माफी मांगे। अगर पैसे की बर्बादी मानते हैं तो यह मानें कि कानून लाने वाले भाजपा के साथ मिले हैं।
कांग्रेस MLA खैहरा बोले- एक-एक दिन के इमरजेंसी सेशन क्यों
कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा ने कहा कि चार साल में एक-एक दिन के इमरजेंसी सेशन बुलाए गए है। जबकि रूटीन बजट, विंटर व मानसून सेशन होते थे। स्पेशल सेशन की शुरुआत ऑपरेशन लोटस से हुई। बीबीएमबी और अग्निवीर पर स्पेशल सेशन हुए। लेकिन उनका क्या हुआ पता नहीं। इस तरह के सेशन में न प्रश्नकाल न जीरो आवर नहीं होता है। ऐसे में विधायक अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। चार साल में सबसे छोटे सेशन हुए है। बाकी सरकारों के भी सेशन देख सकते है। स्पीकर कुलतार संधवा ने कहा कि प्रस्ताव पास करने के बाद इसका हल निकालेंगे।
बॉलीवुड सिंगर के पिता को श्रद्धांजलि दी
पंजाब विधानसभा में मशहूर बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाहकोटी को श्रद्धांजलि दी गई।
विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई
वित्तमंत्री चीमा बोले- भाजपा ने डाका मारा
सदन आधे घंटे के लिए स्थगित
विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत में 4 साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12.25 बजे के लिए स्थगित कर दी गई है।
सीएम मान बोले- साहिबजादों की कुर्बानी बहुत बड़ी
सीएम भगवंत मान ने कहा- साहिबजादों की कुर्बानी बहुत बड़ी है। जब हम सरहिंद जाते हैं तो गर्म कपड़े पहनकर जाते है। सारे इंतजाम करके जाते है। लेकिन उस समय छोटे साहिबजादों पर क्या गुजरी थी। यह कुर्बानी बहुत बड़ी थी। सिख इतिहास कुर्बानियों से भरा पड़ा है। हमारा फर्ज बनता है कि इस शहादत को आने वाली पीढियों को बताएं।
सीएम ने कहा कहा कि यह सरदारियां बहुत मंहगी मिली है। गुरु साहिब का परिवार उसूलों पर चलता था। इसलिए उन्होंने कौम को राह दिखाई है। मैं उनको नमन करता हूं।
BJP प्रधान सुनील जाखड़ बोले- बिगड़े अमन-कानून पर चर्चा करते
अरोड़ा ने पूछा- वीर बाल दिवस नाम किसने रखा, अश्वनी बोले- सोशल मीडिया देखो
भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा का संबोधन खत्म होने के बाद AAP के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा खड़े हुए, उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा बताएं कि हर कोई 4 साहिबजादों की शहादत दिवस को साहिबजादा शहादत दिवस कहना चाहता है लेकिन उसका नाम वीर बाल दिवस किसके कहने पर रखा गया।
इस पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि वह इस मौके पर किसी भी तरह के इस तरह के मुद्दे में नहीं जाना चाहते। सोशल मीडिया पर सब कुछ पड़ा है, उसे अमन अरोड़ा ने भी देख लिया होगा।
स्पीकर के टोकने पर BJP विधायक ने सिर ढका
भाजपा के विधायक अश्वनी शर्मा जब 4 साहिबजादों की शहादत पर बोलने के लिए खड़े हुए तो उनका सिर नंगा था। इस पर स्पीकर कुलतार संधवा ने उन्हें टोका कि सदन में बैठते वक्त न सही लेकिन बोलते वक्त सिर ढक लें। इस पर अश्वनी शर्मा ने सिर पर रूमाल रखकर सदन को संबोधित किया।
निर्दलीय MLA राणा बोले- हम साहिबजादों की राह पर चलें
निर्दलीय विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने चारों साहिबजादों की उम्र बहुत छोटी थी। चमकौर की लड़ाई में दोनों बड़े साहिबजादों ने अपनी जान न्योछावर की, जबकि छोटे साहिबजादों को धर्म बदलने का आप्शन दिया, लेकिन वह अडिग रहे। आज उनकी वजह से सिक्खी कायम है। यह कुर्बानी सोच, धर्म व हिम्मत की राह पर चलने की राह दिखाकर गए है। हमें उनकी राह पर चलने की जरूरत है।
BSP विधायक बोले- यादगारें बनाए सरकार
बसपा के विधायक डॉ. नच्छतर पाल सिंह ने कहा कि सीएम से विनती है कि गुरु साहिब व साहिबजादों व जो उनके सहयोगी रहे हैं, उनकी यादगारें जरूर स्थापित करनी चाहिए। क्योंकि यह कुर्बानियां बहुत बड़ी है।
विधायक ग्यासपुरा बोले- सिख धर्म दलित क्रांति बनकर उभरा
AAP विधायक मनविंदर सिह ग्यासपुरा ने कहा कि सिख धर्म दलित क्रांति के रूप में उभरकर सामने आया है। क्योंकि गुरुजी ने इस खालसा पंथ में सभी धर्म लोगों को इकट्ठे किया। इसी वजह से मुगल व पहाड़ी राजे गुरु गोबिंद सिंह के खिलाफ हो गए थे। इसी वजह से गुरुजी को अपना नुकसान हुआ।
कांग्रेस MLA राणा बोले- हिस्ट्री से छेड़छाड़ हो रही
कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा हिस्ट्री से छेड़छाड़ की जा रही है। चार साहिबजादों को वीर बाल कहा जा रहा है। वह हमारे बाबे है। हमारे गुरुओं के साहिबजादे है। इसके खिलाफ हमने आवाज नहीं उठाई। दो लोगों संत सीचेवाल व मालविंदर कंग ने यह मामला संसद में उठाया। हमें प्रस्ताव पास करना चाहिए। केंद्र सरकार को पंजाब के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।,
AAP विधायक डॉ. इंद्रबीर निज्जर ने शहादत के बारे में बताया
AAP विधायक डॉ. इंद्रबीर निज्जर ने कहा कि हमें साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेने की कोशिश करनी चाहिए। हमें छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई नहीं करनी चाहिए। हम परमात्मा से यहीं अरदास करते है कि हमारी कौम को वही बल बख्शे जो साहिबजादों को बख्शा था।
भाजपा MLA बोले- पंजाब सरकार विद्रोह पैदा कर रही
भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा सेशन में पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि स्कीम अच्छी है। यह क्रांतिकारी कदम है। इसमें मुलाजिमों को 100 की जगह 125 दिन का काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र की संसद में पास कानून के खिलाफ विद्रोह पैदा कर रही है।
मंत्री अरोड़ा बोले- पंजाब में 30 लाख मनरेगा मजदूर
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान व मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में 30 लाख लोग मनरेगा के तहत काम कर रहे है। लेकिन बीजेपी की उद्योगपतियों की सरकार है, जो गरीबों की रोजी रोटी छीनने जा रही है। हम विधानसभा में दस लाख मजदूरों के पत्र आज सेशन में पेश करेंगे। हम केंद्र सरकार को साफ कर देना चाहता हूं कि आपकी यह योजना कभी कामयाब नहीं होने दी जाएगी। अमन अरोड़ा ने कहा जो स्कीम दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम थी। वह सबसे कामयाब थी। उसको बदलने की जरूरत क्या है।
विधायक धालीवाल बोले- यह भी काला कानून
पूर्व मंत्री और अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मनरेगा में कृषि कानूनों की तर्ज पर बदलाव किया गया है। नए कानून में कहा गया है कि 60 फीसदी केंद्र व 40 राज्य सरकार देगी। लेकिन जीएसटी तो केंद्र ले गया। हमारे पास पैसा कहा है। आरडीएफ का पैसा रुका हुआ है। केंद्र सरकार का यह बहाना है।
मंत्री सोंद बोले- केंद्र की गलत नीतियों से आर्थिक स्थिति खराब हुई
AAP मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कि केंद्र की मौजूदा सरकार की गलतियों से देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इनके विदेश दौरों से कर्ज की राशि बढ़ी है। यह लोग स्कीमों का नाम बदल रहे है। उन्होंने हमारी कोशिश पहले डायलॉग करने की है। इसके बाद हम संघर्ष करेंगे।
