Headlines

नया साल, काशी-अयोध्या में 3km लंबी बैरिकेडिंग:दर्शन के लिए 10 सेकेंड से कम समय; खाटूश्यामजी में लंबी कतारें, जैसलमेर में सैलानियों का सैलाब

नया साल, काशी-अयोध्या में 3km लंबी बैरिकेडिंग:दर्शन के लिए 10 सेकेंड से कम समय; खाटूश्यामजी में लंबी कतारें, जैसलमेर में सैलानियों का सैलाब

59 मिनट पहले

नए साल से पहले देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ में दर्शन के लिए 2-2km लंबी लाइनें और 3km तक बैरिकेडिंग की गई है। दर्शन के लिए 10 सेकेंड से कम समय मिल रहा है।

राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर में भी लंबी कतारें लगी हैं। घंटों इंतजार के बाद दर्शन हो रहे। जैसलमेर न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर हॉट डेस्टिनेशन बना है। यहां हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।

फोटोज में नए साल का जश्न

उत्तर प्रदेश: काशी, अयोध्या, मथुरा में महाकुंभ जैसी भीड़

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की 2 किमी लंबी लाइन देखी गई।
अयोध्या में राम मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।
अयोध्या में हनुमानगढ़ी में भक्तों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है।
राधारानी की नगरी बरसाना की गलियां और मंदिर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से भरे नजर आए।
बांके बिहारी मंदिर की गलियों में प्रसाद, चाट, चाय और लस्सी की दुकानों पर भीड़ देखी गई।

राजस्थान: खाटू श्याम के दर्शन दो घंटे में हो रहे

सीकर के खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।
खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए 4 लाइनें लगी हैं।
राजसमंद में श्रीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए रोज 25 हजार से 30 हजार लोग पहुंच रहे हैं।
जैसलमेर के सम के रेगिस्तान में सैलानी मस्ती करते नजर आए।
जैसलमेर के सोनार फोर्ट में सैलानियों का सैलाब सा उमड़ गया है।
जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट में पर्यटक राउंड मैजिक फोटोशूट करवाते नज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024