पहली बार इथियोपिया पहुंचे मोदी:PM अली ने नेशनल पैलेस में स्वागत किया, खुद कार चलाकर होटल ले गए थे; द्विपक्षीय बैठक की
अम्मान19 मिनट पहले
प
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम 2 दिन के इथियोपिया दौरे पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंचे हैं। इथियोपिया के PM अबी अहमद अली ने नेशनल पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया है। नेशनल पैलेस में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की।
बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही अपनेपन का एहसास हुआ।
दूसरी तरफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री अहमद अली ने मोदी की सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा यह बात कहते हैं कि अफ्रीका के साथ साझेदारी उसकी जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए।
उन्होंने कहा
QuoteImage
आज भारत और इथियोपिया के बीच नई और मजबूत साझेदारी की जरूरत है। यह साझेदारी आपसी सम्मान, बराबरी और सहयोग पर आधारित होनी चाहिए, ताकि दोनों देश मिलकर आगे बढ़ सकें।
QuoteImage
मोदी के इथियोपिया दौरे से जुड़ी 7 तस्वीरें…
PM अहमद अली ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।
दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस
अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर अहमद अली ने पीएम मोदी के साथ औपचारिक बातचीत की।
एयरपोर्ट पर PM अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी
इथियोपिया के PM अहमद अली अपनी कार से मोदी को होटल छोड़ने गए। इस दौरान उन्होंने ही कार
होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
होटल में पीएम के स्वागत के दौरान भारतीय मूल की एक बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य किया।
मोदी को खुद कार चलाकर होटल ले गए PM अली
इससे अहमद अली PM मोदी को अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही बातचीत की। इस दौरान PM अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी पिलाई। अहमद अली खुद कार चलाकर मोदी को होटल ले गए। उन्होंने रास्ते में मोदी को साइंस म्यूजियम और मैत्री पार्क भी दिखाया।
होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पीएम का स्वागत किया। पीएम ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात भी। इस दौरान एक बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य भी किया।
यह PM का पहला इथियोपिया दौरा है। वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं।
मोदी के इथियोपिया दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
