Headlines

MP में भीषण कोहरा, 50m दूर देखना मुश्किल:यूपी में 4 दिनों में 110 ‌गाड़ियां टकराईं; राजस्थान के 20 शहरों में तापमान 10° से कम

देश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। मध्य प्रदेश के 12 जिलों में मंगलवार सुबह भीषण कोहरा रहा। इन जिलों में सुबह 8 बजे तक 50 मीटर दूर कुछ भी देखना भी मुश्किल था। राज्य के 16 शहरों में सोमवार को भीषण सर्दी रही। इन शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

इधर, यूपी के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत 35 शहर मंगलवार सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहे। सड़कों पर 10 मीटर तक देखना मुश्किल है। राज्य में पिछले 4 दिनों में कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में 110 गाड़ियां आपस में टकरा चुकी हैं। इनमें 15 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान के जैसलमेर में कोहरे के कारण स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। विजिबिलिटी कम होने से CM भजनलाल शर्मा का हेलिकॉप्टर डीग के पेठा में नहीं उतर पाया। अलवर में विजिबिलिटी 20, तो श्रीगंगानगर में 5 मीटर तक हो गई। राज्य के 20 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ।

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

राजस्थान में घने कोहरे के कारण जयपुर से श्रीगंगानगर जा रही एक बस रास्ता भटक गई।
जम्मू-कश्मीर के बालटाल में बर्फबारी से पहाड़ियों पर सफेद परत बिछ गई।
बिहार के बक्सर में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024