Headlines

अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा:वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान फरहान यूसुफ को कैच कराया, स्कोर- 128/6; भारत- 240/10

अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा:वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान फरहान यूसुफ को कैच कराया, स्कोर- 128/6; भारत- 240/10
दुबई2 मिनट पहले
पाकिस्तान का विकेट गिरने के बाद सेलिब्रेट करती भारतीय
पाकिस्तान का विकेट गिरने के बाद सेलिब्रेट करती भारतीय टीम।
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत 240 रन पर ऑलआउट हो गया। दुबई में रविवार को खेले जा रहे ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया।

पाकिस्तान ने 36 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हुजैफा अहसान (50 रन) और अब्दुल सुभान (शून्य) मौजूद हैं। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन ने 3 विकेट झटके। उन्होंने समीर मिन्हास (9), हम्जा जहूर (4) अली हसन बलोच (0) और अहमद हुसैन (4) को पवेलियन भेजा। कनिष्क चौहान, खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान के मोहम्मद सैय्याम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट लेकर भारत को 46.1 ओवर में 240 रन पर समेट दिया था। निकाब शफीक को भी 2 विकेट मिले। भारत से आरोन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। कनिष्क चौहान ने 46 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रन की पारी खेली। पिछले मैच में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में सिर्फ 5 रन ही बना सके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन सिंह और हेनिल पटेल।

पाकिस्तान: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, निकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैय्याम और अली रजा।

लाइव अपडेट्स
17 मिनट पहले

हुजैफा अहसान की हाफ सेंचुरी पूरी
पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हुजैफा अहसान ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने कनिष्क चौहान की बॉल पर सिंगल लेकर अर्धशतक पूरा किया।

21 मिनट पहले

खिलन पटेल ने विकेट लिया
32वें ओवर में भारत ने छठा विकेट झटक लिया। ओवर की चौथी गेंद खुलन पटेल ने गुड लेंथ पर फेंकी, हम्जा जहूर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन बाउंड्री पर कैच हो गए। वे 20 गेंद पर 4 रन ही बना सके।

27 मिनट पहले

पाकिस्तान के 100 रन पूरे
30वें ओवर में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए। हुजैफा अहसान और हम्जा जहूर पिच पर मौजूद रहे। पिछला विकेट 77 रन के स्कोर पर गिरा था।

42 मिनट पहले

वैभव को पहले ओवर में विकेट
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ओवर में विकेट ले लिया। उन्होंने कप्तान युसूफ को पवेलियन भेजा। युसूफ ने 34 बॉल पर 23 रन बनाए। पारी में 2 चौके और एक छक्का भी लगाया। वैभव ने युसूफ और हुजैफा अहसान के बीच 47 रन की साझेदारी को भी ब्रेक किया।

04:48 PM
14 दिसम्बर 2025

अहसान के चौके से पाकिस्तान 50 रन पार
हुजैफा अहसान के चौके से पाकिस्तान ने 50 रन का स्कोर पार कर लिया। इसके लिए टीम को 4 विकेट गंवाने पड़े। हेनिल पटेल की बॉल पर अहसान ने कवर पर चौका लगाया।

04:42 PM
14 दिसम्बर 2025

पाकिस्तानी कप्तान ने सिक्स लगाया
18वें ओवर की आखिरी बॉल पर पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने स्पिनर खिलन पटेल की बॉल पर सामने की तरफ सिक्स लगा दिया।

04:27 PM
14 दिसम्बर 2025

पाकिस्तान के दो ओवर में दो विकेट गिरे
भारतीय बॉलर्स ने पाकिस्तान को दो ओवर में दो झटके दिए। पहले दीपेश देवेंद्रन ने अहमद हुसैन को 4 रन पर विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया।

अगले ही ओवर में कनिष्क चौहान ने अपनी पहली ही बॉल पर ओपनर उस्मान खान को पवेलियन भेज

दीपेश देवेंद्रन ने 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
04:13 PM
14 दिसम्बर 2025

दीपेश को दूसरा विकेट
11वें ओवर में दीपेश देवेंद्रन ने दूसरा विकेट लिया। उन्होंने अली हसन बलोच को शून्य पर विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। इस समय पाकिस्तान का स्कोर 23 रन था।

04:09 PM
14 दिसम्बर 2025

पाकिस्तान ने पावरप्ले में 2.30 के रन रेट से रन बनाए
पाकिस्तानी टीम की पावरप्ले में शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 2.30 के रन रेट से पावरप्ले के 10 ओवर में 23 रन ही बनाए। इस सायरन पाकिस्तान को एक विकेट भी गंवाना पड़ा। समीर मिन्हास को दीपेश ने आउट किया।

04:00 PM
14 दिसम्बर 2025

दीपेश ने पहली बॉल पर विकेट लिया
9वें ओवर में पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा। दीपेश देवेंद्रन ने अपनी पहली ही बॉल पर समीर मिन्हास को पवेलियन भेज दिया। समीर ने शॉर्ट लेंथ बॉल पर पुल शॉट खेला। यहां डीप फाइन लेग पर एन पुष्पक ने कैच लपक लिया।

03:54 PM
14 दिसम्बर 2025

पाकिस्तानी बैटर्स की धीमी शुरुआत
पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की। भारत से किशन सिंह और हेनिल पटेल ने शानदार बॉलिंग करते हुए 8 ओवर में 21 रन ही बनने दिए।

03:39 PM
14 दिसम्बर 2025

समीर मिन्हास को जीवनदान
चौथे ओवर की पहली बॉल पर पाकिस्तानी ओपनर समीर मिन्हास को जीवनदान मिला। हेनिल पटेल की बॉल समीर ने कट शॉट खेला। यहां पॉइंट पर खड़े फील्डर ने कैच छोड़ दिया।

03:25 PM
14 दिसम्बर 2025

किशन सिंह ने पहला ओवर मेडेन फेंका
241 रन का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम ने पहला ओवर मेडेन खेला। लेफ्ट आर्म पेसर किशन सिंह की उस्मान खान को रन बनाने का मौका नहीं दिया।

03:16 PM
14 दिसम्बर 2025

भारत ने पाकिस्तान को 241 रन का टारगेट दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024