लुधियाना के होटल में नर्स हत्याकांड:संबंध बनाते बॉयफ्रेंड ने कहा- मेरी सगाई कर दी; गुस्साई गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट काटा तो कत्ल कर डाला
पंजाब के लुधियाना के इंडो-अमेरिकन रेस्टोरेंट में कत्ल की गई रेखा नर्स थी। उसका कत्ल कर भागा बॉयफ्रेंड अमित निशाद एंब्रॉयडरी का काम करता था। होटल में संबंध बनाते वक्त अमित ने रेखा को बता दिया कि घरवालों ने उसकी सगाई कर दी है।
अब उसे शादी करनी होगी। अमित को लगा कि रेखा इस वक्त कोई रिएक्ट नहीं करेगी। मगर, रेखा ने अमित के लाए कटर से ही उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। रेखा दूसरा वार करने लगी तो अमित ने उसके मुंह पर मुक्के मारने शुरू कर दिए।
रेखा उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग करने की कोशिश करने लगी तो अमित उसकी छाती पर चढ़ बैठा और उसका गला दबा दिया। फिर उसकी सांस थमने के बाद ही गला छोड़ा।
इसके बाद पैंट पहनी और फिर लाश को अर्धनग्न हालत में ही छोड़कर खाना लाने के बहाने फरार हो गया। पुलिस ने अमित निशाद को अरेस्ट कर लिया है। उसे PGI में भर्ती कराया गया है।
रेखा और अमित की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, होटल के कमरे में उस रात क्या हुआ, पुलिस ने क्या-क्या कार्रवाई की, पढ़िए इसकी पूरी रिपोर्ट…
आरोपी ने बताई वारदात वाले दिन की पूरी कहानी…
- दूसरी मंजिल पर कमरा लिया: आरोपी अमित निषाद ने पुलिस को बताया है कि वह शुक्रवार को अपनी गर्लफ्रेंड रेखा के साथ दाना मंडी जालंधर बाइपास के नजदीक के होटल में दोपहर करीब साढ़े 12 पहुंचा था। उन्होंने होटल की दूसरी मंजिल पर एक कमरा लिया और उसमें चले गए।
- इंगेजमेंट की बात सुन नाराज हुई रेखा: अमित ने बताया कि उसने कमरे में रेखा के साथ कुछ बात की। फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने रेखा को अपनी इंगेजमेंट की बात बता दी। यह सुनकर रेखा अचानक से नाराज हो गई और गालियां देने लगी। अमित ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
- कटर से प्राइवेट पार्ट पर वार किया: पुलिस को पता चला है कि अमित एंब्रॉइडरी का काम करता है, इसलिए वह अपने साथ धागा काटने वाला कटर रखता था। होटल में भी उसके पास कटर था, जो रेखा के साथ फिजिकल होते समय उसने निकालकर सामने टेबल पर रख दिया था। गुस्से में रेखा ने वही कटर उठाया और अमित के प्राइवेट पर मारा। इससे अमित गंभीर रूप से घायल हुआ।
- दूसरा वार रोका, गला दबाकर मारा: अमित ने पुलिस को बताया कि रेखा दूसरा वार करने वाली थी, लेकिन उससे पहले उसने रेखा का हाथ पकड़ लिया और उसके चेहरे पर मुक्के मारे। इससे रेखा की नाक और मुंह से खून बहने लगे। लहूलुहान रेखा को अमित ने नीचे पटक लिया और दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया। इस दौरान रेखा छटपटाती रही। अमित रेखा का गला तब तक पकड़े रहा, जब तक उसकी सांसें बंद नहीं हो गईं।
- कमरे में अर्धनग्न पड़ी छोड़कर भागा: आरोपी ने पुलिस को बयान दिया है कि वह पेंट पहनकर कमरे से भागा। रेखा कमरे में ही अर्धनग्न पड़ी थी। होटल स्टाफ ने पूछा तो बता दिया कि खाना लाने जा रहा है। इसके बाद वह सीएमसी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और पीजीआई रेफर कर दिया। आरोपी अब भी पीजीआई में भर्ती है।
होटल स्टाफ बोला- दूसरी मंजिल से नहीं सुनाई दीं चीखें होटल स्टाफ ने बताया है कि आरोपी ने दूसरी मंजिल पर कमरा लिया था। वह नंबर 203 में रुका था। इसलिए, न आरोपी युवक की आवाज सुनाई दी और न ही मृतका के चीखने की आवाज आई। स्टाफ का कहना है कि आईडी प्रूफ भी आरोपी ने केवल अपना दिया था। महिला की कोई आईडी जमा नहीं करवाई।
स्टाफ ने बताया कि करीब 3 घंटे कमरे में रहने के बाद जब आरोपी नीचे आया तो वह जल्दी में था। वह बाहर जा रहा था। जब रोककर उससे पूछा तो उसने बताया कि वह खाना लेने जा रहा है। जबकि, खाना तो होटल में भी बनता है। फिर भी उसे किसी ने रोका नहीं। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो होटल स्टाफ उसके कमरे में गया। वहां बेड पर महिला की लाश पड़ी थी।
पुलिस ने होटल पर जड़ा ताला महिला की हत्या के बाद पुलिस ने होटल पर ताला जड़ दिया है। पुलिस होटल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। होटल में अभी किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं है। कमरा नंबर 203 को अभी सील किया हुआ है।
2 बच्चों की मां थी रेखा इस मामले में DCP रुपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित निषाद न्यू अमरजीत कॉलोनी जगीरपुर का रहने वाला है। उसका महिला रेखा के साथ संबंध था। रेखा अपने पति से अलग रह रही थी। उसके 2 बच्चे हैं। फारेंसिक टीम को कमरे से कुछ क्लू मिले हैं। कमरे की चादर और बेड के आसपास के फिंगर प्रिंट आदि भी फारेंसिक टीम ने लिए हैं। बेड से कटर भी मिला। लड़की के आईब्रो पर भी कट लगा है।
ऐसे शुरू हुई थी अमित और रेखा की लव स्टोरी…
- ढाई साल पहले मिले: पुलिस जांच में पता चला है कि अमित निषाद एंब्रॉइडरी का काम करता है। जबकि, रेखा नर्सिंग फील्ड में थी। करीब ढाई साल पहले इनकी मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए। कुछ समय बाद दोनों में प्यार हो गया।
- पति से शुरू हुई अनबन: अमित के नजदीक आने पर रेखा की अपने पति के साथ अनबन हो गई। करीब डेढ़ साल पहले वह पति से अलग हो गई। इस समय पति के साथ उसका कानूनी डिस्प्यूट चल रहा था। वह अपनी दो बेटियों के साथ अलग रहती थी।
- मिलने के लिए बाहर जाते थे दोनों: जांच में पता चला कि रेखा और अमित अक्सर एक-दूसरे से मिलने के लिए दिन के समय बाहर जाते थे। रेस्टोरेंट और होटलों में मिलते थे। रेखा अमित को अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहती थी। वह बार-बार अमित को शादी के लिए कहती थी, लेकिन अमित टाल देता था। अमित कहता था कि पति से मामला सुलझने के बाद शादी का सोचेंगे।
होटल में लव स्टोरी का द एंड हुआ पुलिस के मुताबिक, 25 साल का अमित शादी करना चाहता था। कुछ समय पहले परिवार ने उसकी इंगेजमेंट करा दी। इंगेजमेंट के बाद वह रेखा से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन उसे बताने से डर रहा था। शुक्रवार को उसने रेखा को फोन कर बुलाया और होटल ले गया। वहां रेखा को इंगेजमेंट की बात बताई तो यह घटना घटी।
