मेसी हैदराबाद में शाम 7 बजे फ्रेंडली मैच खेलेंगे:राहुल गांधी मिलने पहुंचे, फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने तोड़फोड़ की
दिग्गज फुटबॉलर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर हैं। मेसी 5:30 बजे हैदराबाद पहुंचे। यहां उनसे मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ताज फलकनुमा पैलेस में मौजूद हैं। मेसी राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में शाम 7 बजे 7-7 प्लेयर्स का फुटबॉल मैच खेलेंगे। उसके बाद वहां म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।
मेसी के साथ उरुग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए। तीनों फुटबॉलर रात करीब 2:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। सुबह 11 बजे मेसी ने अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया, इसमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी मौजूद रहे।
फुटबॉलर्स सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने फैंस से मुलाकात की। तीनों खिलाड़ी करीब 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए। इससे नाराज फैंस ने स्टेडियम में बोतलें व कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।
इस पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी। ADG लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने कहा कि मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आयोजकों ने वादा किया है कि वे टिकट का पैसा वापस कर देंगे। भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि यह उनका इवेंट नहीं है।
कोलकाता इवेंट के 5 फोटो …
हैदराबाद में 7×7 मैच खेलेंगे मेसी मेसी कोलकाता से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें वहां शाम 7 बजे उप्पल स्टेडियम में 7X7 फुटबॉल मैच खेलना है। यहां पर म्यूजिकल कॉन्सर्ट भी होगा। इसके बाद मेसी रात 8 बजे एक एग्जिबिशन मैच खेलेंगे। उसके बाद CM रेवंत रेड्डी से मुलाकात भी करेंगे।
मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं। मेसी को 4 शहरों का दौरा करना है। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।
आनंद बोस ने इवेंट की डीटेल रिपोर्ट मांगी इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस इवेंट की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। यह कदम उन्होंने तब उठाया, जब फैंस ने लोकभवन में दी गई शिकायत में कहा कि टिकट बहुत महंगे हैं, इसके चलते वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख भी नहीं पाएंगे। राज्यपाल को लोक भवन में कई फोन कॉल और ई-मेल मिले थे। फैंस ने बताया कि टिकटों की कीमत उनकी पहुंच से बाहर है। इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की।
मेसी के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल…
