Headlines

पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM, VIDEO:रूसी राष्ट्रपति ने 40 मिनट इंतजार कराया था; पत्रकार को देख पुतिन ने आंख मारी

पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM, VIDEO:रूसी राष्ट्रपति ने 40 मिनट इंतजार कराया था; पत्रकार को देख पुतिन ने आंख मारी

मॉस्कोकुछ ही क्षण पहले
तुर्कमेनिस्तान में 40 मिनट तक इंतजार करने के बाद शहबाज सीधा पुतिन के मीटिंग रूम में घुस गए।

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मीटिंग में जबरन घुस गए। इस दौरान पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ मीटिंग कर रहे थे।

यह मामला तुर्कमेनिस्तान का है। यहां इंटरनेशनल पीस एंड ट्रस्ट फोरम की मीटिंग हो रही है। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन और पीएम शहबाज के बीच मीटिंग होनी थी। लेकिन शहबाज को 40 मिनट तक इंतजार कराने के बाद भी पुतिन उनसे मिलने नहीं पहुंचे।

इसके बाद शहबाज थककर वहां से निकल गए और पुतिन-एर्दोगन की चल रही मीटिंग में शामिल होने चले गए। 10 मिनट बाद शहबाज को अकेले वहां से निकलते देखा गया।

कुछ देर बाद जब पुतिन वहां से निकले तो उन्होंने एक पत्रकार को देख आंखों से इशारा किया। यह सभी घटनाएं वीडियो में कैद हो गई हैं। रूसी वेबसाइट आरटी न्यूज ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस घटना को 4 तस्वीरों में देखिए…

पाकिस्तान पीएम पुतिन से मीटिंग के लिए इंतजार करते हुए।
40 मिनट तक इंतजार करने के बाद पीएम शहबाज खुद उनसे मिलने निकल गए।
10 मिनट बाद शहबाज शरीफ कमरे से निकल गए।
पत्रकार के सवाल पर पुतिन ने उसे आंख मार दी।

पुतिन के सामने ईयरफोन नहीं लगा पाए थे शहबाज

यह पहली बार नहीं है जब पुतिन और शहबाज की मुलाकात यूं अजीब तरीके से चर्चा में रही है। जब-जब दोनों नेता मिले हैं, तब-तब ऐसा ही कुछ देखने को मिला है।

इससे पहले पुतिन और शहबाज की चीन में SCO समिट के दौरान बीजिंग में मुलाकात हुई थी। तब पुतिन से बात करते वक्त शरीफ अपना इयरफोन ठीक से नहीं लगा पाए थे।

इसके बाद पुतिन ने शरीफ को इयरफोन पहनने का तरीका समझाने की कोशिश की। इस दौरान वे मुस्कुराते भी नजर आए।

शहबाज शरीफ को इयरफोन लगाने में दिक्कत होते देख पुतिन ने उन्हें इसे ठीक से पहनना सिखाया। यह घटना 2 सितंबर 2025 की है।

इससे जुड़े वीडियो में दिख रहा है कि शहबाज शरीफ के कानों से ट्रांसलेशन इयरफोन बार-बार फिसल रहा है, वह उनसे लग नहीं पा रहा। इसके बाद, पुतिन अपना हेडसेट उठाकर उन्हें पहनने का तरीका दिखाने की कोशिश करते हैं।

2022 समिट में भी ऐसा हुआ था

ठीक 3 साल पहले भी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट के दौरान ही ऐसा हुआ था।

साल 2022 में उज्बेकिस्तान में SCO समिट से इतर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ शरीफ द्विपक्षीय बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अपने इयरफोन को एडजस्ट करने में दिक्कत आ रही थी। जब चर्चा शुरू हुई तो उनका हेडफोन बार-बार फिसल रहा था।

हालांकि, इसे ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन ये समस्या कुछ समय तक बनी रही, शहबाज के साथ दिक्कतों को देखकर पुतिन को हंसी आ गई थी।

2022 में उज्बेकिस्तान में SCO समिट के दौरान भी शहबाज ठीक से इयरफोन नहीं पहन पाए थे।

पुतिन से हाथ मिलाने को बेताब थे शहबाज

इसी साल तियानजिन में हुई SCO समिट शरीफ, पुतिन का ध्यान आकर्षित करने और उनसे हाथ मिलाने के लिए भी आतुर देखे गए थे।

31 अगस्त को SCO समिट की औपचारिक फोटो सेशन के बाद पुतिन और जिनपिंग साथ-साथ बाहर निकले।

तभी पीछे से अचानक पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ आगे आए और पुतिन की ओर हाथ बढ़ा दिया।

जिनपिंग ने इसे इग्नोर कर दिया, लेकिन फिर पुतिन वापस लौट कर शरीफ से हाथ मिलाया।

पुतिन, शी जिनपिंग से बातचीत करते हुए जा रहे थे। इस दौरान शहबाज ने उन्हें टोका लेकिन पुतिन ने इसे अनसुना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024