राहुल ने कहा- सरकार प्रदूषण रोकने का प्लान बनाए:रिजिजू बोले- हम संसद में चर्चा को तैयार; अनुराग ठाकुर बोले- तमिलनाडु सरकार सनातन धर्म विरोधी
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश के ज्यादातर बड़े शहर जहरीली हवा की चपेट में हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं।’
राहुल ने कहा, ‘यह एक अहम मुद्दा है। मुझे पूरा यकीन है कि सरकार और हमारे बीच इस मामले पर एक सहमति होगी। इस सदन में मौजूद हर सदस्य इस बात से सहमत होगा कि प्रदूषण के कारण देश के लोगों को जो नुकसान हो रहा है, उस पर हम सभी मिलकर काम करना चाहेंगे।’
इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- सरकार ने पहले दिन से ही अपना रुख साफ कर दिया था कि हम सभी अहम मामलों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। सरकार कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं से सुझाव लेने के लिए भी तैयार है।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु में दीपक जलाने की मांग पर हिंदुओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने तमिलनाडु की DMK सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- तमिलनाडु सनातन धर्म के विरोध का प्रतीक बन गया है। उनके मंत्री सनातन धर्म के विरुद्ध बयान देते हैं।
कांग्रेस सांसदों की बैठक में शशि थरूर नहीं पहुंचे
सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले राहुल ने शुक्रवार को संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की। इसमें शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसदों के परफॉर्मेंस की समीक्षा हुई। हालांकि, केरल से पार्टी के सांसद शशि थरूर बैठक में शामिल नहीं हुए।
इससे पहले 30 नवंबर को कांग्रेस की एक स्ट्रैटजिक मीटिंग में भी थरूर शामिल नहीं हुए थे। तब थरूर ने अपनी सफाई में कहा था कि वे अपनी 90 साल की मां के साथ फ्लाइट में थे। इसलिए बैठक में शामिल नहीं हो पाए।
नीचे शीतकालीन सत्र से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़िए…
अपडेट्स
एविएशन मिनिस्टर बोले- हमने जरूरत पड़ने पर फ्लाइट्स के किराए पर लिमिट लगाई
लोकसभा में विमानों के किराए पर बोलते हुए सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा- महाकुंभ के समय हमने देखा कि पूरे देश और देश के बाहर के लोग प्रयागराज की यात्रा करना चाहते थे। उस समय रूट पर फ्लाइट्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। ऐसे में सरकार ने प्रयागराज जाने वाली सभी फ्लाइट्स के किराए पर लिमिट लगा दी। साथ ही फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ा दी। पहलगाम हमले के बाद भी सरकार ने अपने स्पेशल पावर्स का इस्तेमाल करके ऐसा ही किया था।
आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर हवाई किराए पर सीमा लगानी होगी, हमने एयरलाइंस को इस बारे में बता दिया है।
अनुराग ठाकुर के आरोपों पर हंगामा, लोकसभा कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
तमिलनाडु की DMK सरकार पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के आरोपों के बीच लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने भाजपा सांसद के आरोपों का विरोध किया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
अनुराग ठाकुर बोले- तमिलनाडु सनातन धर्म के विरोध का प्रतीक बना
लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु में दीपक जलाने की मांग करने को लेकर हिंदुओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु की DMK सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-तमिलनाडु सनातन धर्म के विरोध का प्रतीक बन गया है। उनके मंत्री सनातन धर्म के विरुद्ध बयान देते हैं। जब प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के लिए अपने कर्तव्य निभाए, तब भी उन्होंने इसका विरोध किया।
भाजपा सांसद ने कहा- अभी भी, मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने तिरुप्परनकुंड्रम पहाड़ी पर कार्तिकेय दीपम का दीपक जलाने के अपने आदेश की अनदेखी करने के लिए सरकार की आलोचना की है। अदालत के निर्देशों के बावजूद श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया गया। यह स्पष्ट रूप से उल्लंघन और अवमानना है। राज्य में हिंदुओं के साथ इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है?”
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्रवाई को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।
लोकसभा स्पीकर ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया
राहुल बोले- एकदूसरे पर दोषारोपण के बजाय, जनता के बारे में बात करते हैं
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि हम चर्चा को इस बात पर केंद्रित न करें कि हम क्या नहीं कर पाए और आप क्या नहीं कर पाए, बल्कि सीधे इस बात पर ध्यान दें कि हम भविष्य में भारत की जनता के लिए क्या करने जा रहे हैं, हमें कौन से कदम उठाने होंगे।
राहुल ने कहा- मेरा मानना है कि हम एक-दूसरे पर दोषारोपण करने के बजाय, इस एक मुद्दे पर (प्रदूषण), जिस पर हम सहमत हैं, कोई असहमति नहीं है, चर्चा करें। चलिए, भारत की जनता के भविष्य के बारे में बात करते हैं।
राहुल बोले- लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे
राहुल ने कहा, ‘हमारे ज्यादातर बड़े शहर जहरीली हवा की चादर के नीचे जी रहे हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उनका भविष्य नष्ट हो रहा है। लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। यह एक अहम मुद्दा है। मुझे यकीन है कि इस मामले पर चर्चा के लिए सरकार और हमारे बीच पूर्ण सहमति होगी।
राहुल ने आगे कहा, ‘यह कोई वैचारिक मुद्दा नहीं है। इस सदन में मौजूद हर सदस्य इस बात से सहमत होगा कि वायु प्रदूषण और इससे हमारे लोगों को होने वाला नुकसान ऐसी चीज है जिसपर हम सभी मिलकर काम करना चाहेंगे।”
राहुल ने कांग्रेस सांसदों से संसद में पार्टी परफॉर्मेंस पर चर्चा की
राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की। इसमें संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसदों के परफॉर्मेंस की समीक्षा हुई।कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
कांग्रेस की इस मीटिंग में पार्टी के सभी दिग्गज सांसद पहुंचे, लेकिन केरल से पार्टी के सांसद शशि थरूर शामिल नहीं हुए। इससे पहले 30 नवंबर को कांग्रेस की एक स्ट्रैटजिक मीटिंग में भी थरूर शामिल नहीं हुए थे। तब थरूर ने अपनी सफाई में कहा था कि वे अपनी 90 साल की मां के साथ थे।
कांग्रेस सांसदों ने शिवराज पाटिल के सम्मान में शोक प्रस्ताव पारित किया
कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली बैठक में पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया। सीनियर कांग्रेस नेता शिवराज का शुक्रवार को 90 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लातूर में सुबह 6.30 बजे अंतिम सांस ली। शिवराज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
लोकसभा में अब तक 3 बिल पास, 8 नए बिल पर चर्चा की उम्मीद
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 1 दिसंबर से अब तक 3 बिल लोकसभा में पास हुए हैं। इनमें मणिपुर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (अमेंडमेंट) बिल 1 दिसंबर 2025 को सत्र के पहले दिन पारित हुआ।
सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल 3 दिसंबर को लोकसभा में पास हुआ। हेल्थ सिक्योरिटी एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 5 दिसंबर को लोकसभा में पारित हुआ था।
लोकसभा बुलेटिन में शनिवार (22 नवंबर) को संसद में पेश होने वाले बिलों की जानकारी दी गई थी। इसके मुताबिक, 19 दिसंबर तक सदन में 8 और नए बिल पेश होने की संभावना है।
इनमें सबसे अहम एटॉमिक एनर्जी बिल है, जिसके तहत पहली बार निजी कंपनियों (भारतीय और विदेशी) को न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है।
फिलहाल देश में सभी परमाणु संयंत्र सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियां, जैसे NPCIL, ही बनाती और चलाती हैं। बिल पास होने पर निजी क्षेत्र को भी न्यूक्लियर पावर प्रोडक्शन में प्रवेश मिलेगा।
सत्र में आने वाला दूसरा बड़ा बिल ‘हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया’ बिल होगा। इसमें UGC, AICTE और NCTE जैसे अलग-अलग रेगुलेटरी संस्थानों को खत्म करके एक ही राष्ट्रीय कमीशन बनाने की योजना है। सरकार का कहना है कि इससे उच्च शिक्षा व्यवस्था अधिक सुगम और प्रभावी होगी।
संसद में पिछले 9 दिनों की कार्रवाई
1 दिसंबर- वित्त मंत्री ने 3 बिल पेश किए, मणिपुर GST बिल पास
संसद के शीतकालीन सत्र में पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में तीन बिल पेश किए, जिसमें से मणिपुर गुड्स एंड सर्विस टैक्स बिल (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025 बिल पास हुआ। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 और स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सेस विधेयक, 2025 भी लोकसभा में पेश किए थे
2 दिसंबर- सरकार ने SIR पर बहस के लिए अड़े विपक्ष को मनाया
चुनाव सुधार यानी SIR पर लोकसभा में 9 दिसंबर को चर्चा होगी। संसद में दो दिन से फौरन चर्चा पर अड़ा विपक्ष बहस के लिए मान गया है। मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता के. सुरेश ने बताया- 9 दिसंबर को इलेक्टोरल रिफॉर्म्स यानी चुनावी सुधारों पर 10 घंटे बहस होगी। साथ ही उन्होंने कहा- एक दिन पहले 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। इसके लिए भी 10 घंटे का समय तय किया गया है
3 दिसंबर- PM मोदी बंगाल के भाजपा सांसदों से मिले, कहा- विधानसभा चुनाव जीतना है
संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही से पहले संसद परिसर में पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने सांसदों से कहा कि राज्य के मौजूदा हालात को लेकर जनता से बातचीत की जरूरत है। PM ने कहा- जमीनी स्तर पर जो कुछ हो रहा है, उसका कड़ा विरोध करना चाहिए
4 दिसंबर- राहुल बोले थे- विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देती सरकार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद सत्र के चौथे दिन आरोप लगाया कि सरकार, विदेश से आने वाले शीर्ष नेताओं (दिग्निटरीज) से मिलने नहीं देती। उनसे कहती है कि वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) से न मिलें। इसका कारण सरकार की असुरक्षा है। पूरी खबर पढ़ें…
5 दिसंबर- DMK सांसद ने हाईकोर्ट जज को ‘RSS जज’ कहा
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में 5 दिसंबर को तमिलनाडु से DMK सांसद टीआर बालू और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस हुई। DMK सांसद ने एक मुद्दे पर बोलते हुए एक हाईकोर्ट के जज को ‘RSS जज’ कह दिया। किरेन रिजिजू ने इस पर तुरंत आपत्ति जताई।
8 दिसंबर- लोकसभा में वंदेमातरम के 150 साल पूरे होने पर चर्चा
संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदेमातरम के 150 साल पूरे होने पर चर्चा की गई। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी ने की। इस दौरान उन्होंने वंदे भारत के 4 खंड हटाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के डर से कांग्रेस ने वंदे भारत का अपमान
9 दिसंबर- लोकसभा में SIR पर, राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा
मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने हिस्सा लिया और आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। इधर राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा हुई। शाह ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने हमेशा से वंदे मातरम का अपमान किया ह
10 दिसंबर- राहुल का शाह को डिबेट का चैलेंज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब दिया। अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि चुनाव सुधार पर चर्चा से बीजेपी के लोग भागते नहीं है। इस पर सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी सीट से खड़े हुए और शाह से कहा कि मैं SIR पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर डिबेट के लिए आपको चैलेंज करता हूं। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भ
11 दिसंबर- अनुराग ठाकुर बोले- TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे, सौगत रॉय ने कहा- हम पी सकते हैं
संसद में गुरुवार को लोकसभा सदन में ई-सिगरेट पीने का विवाद चर्चा में रहा। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला को शिकायत करते हुए कहा- TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि एक्शन लिया
