Headlines

IND-SA दूसरा टी-20 मैच:हैंड्रिक्स पहले ओवर में रनआउट होने से बचे, डी कॉक का छक्का

LIVE

IND-SA दूसरा टी-20 मैच:हैंड्रिक्स पहले ओवर में रनआउट होने से बचे, डी कॉक का छक्का

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां पहली बार इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। साउथ अफ्रीका ने एक ओवर में बिना नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक और रीजा हैंड्रिक्स क्रीज पर हैं।

पहले ओवर में हैंड्रिक्स रनआउट होने से बच गए। वे रन लेने के लिए नॉन स्ट्राइक से निकल आए थे, लेकिन डी कॉक ने मना कर दिया। कवर से तिलक वर्मा ने थ्रो मारा, लेकिन चूक गए। अगर यह थ्रो लगता तो हैंड्रिक्स को शून्य पर पवेलियन लौटना पड़ा।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘थोड़ी ओस है। ऐसे में गेंदबाजी करना बेहतर ऑप्शन होगा।’ सूर्या ने बताया कि पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्त्या और केशव महाराज नहीं खेल रहे हैं। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हैंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ​​​​​​​डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और ओर्टनील बार्टमैन​​​​​​​।

लाइव अपडेट्स

19 मिनट पहले

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

19 मिनट पहले

भारत की प्लेइंग-11

28 मिनट पहले

साउथ अफ्रीका में तीन बदलाव

साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने बताया कि उन्होंने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्त्या और केशव महाराज नहीं खेल रहे हैं। रीजा हैंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे और ओर्टनील बार्टमैन को मौका दिया गया है।

30 मिनट पहले

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘थोड़ी ओस है। ऐसे में गेंदबाजी करना बेहतर ऑप्शन होगा।’ सूर्या ने बताया कि पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

42 मिनट पहले

युवराज ने टीम इंडिया के हर्डल को एड्रेस किया

मैच से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टीम इंडिया के हर्डल को एड्रेस किया। इससे पहले युवराज ने विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी। जो स्थानीय सरकार ने घोषित की थी।

53 मिनट पहले

लोकल फैंस की नजरें अभिषेक, गिल, अर्शदीप पर

लोकल फैंस की नजरें अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे होम बॉयज पर होंगी।

लेकिन 26 साल के गिल अभी तक सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। वे पिछली 16 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने आखिरी फिफ्टी 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में लगाई थी।

06:08 PM11 दिसम्बर 2025

भारत ने 60% मैच जीते, घर में भी 50-50 रिकॉर्ड

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 60% टी-20 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 60% यानी कि 19 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच नो रिजल्ट रहा है।

भारत की घरेलू पिचों पर दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड 50-50 है। टीम इंडिया ने अपने होम ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका से 13 मैच खेले हैं। इनमें से 50% यानी कि 6 मैच भारत ने जीते हैं। इतने ही मुकाबले साउथ अफ्रीका के नाम भी रहे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।

06:07 PM11 दिसम्बर 2025

युवराज और हरमनप्रीत के नाम पर स्टैंड

मैच से पहले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर स्टैंड शुरू किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024