Headlines

IND Vs SA पहला टी-20; भारत की खराब शुरुआत:50 के अंदर टॉप-3 बैटर्स पवेलियन लौटे, गिल-सूर्या के बाद अभिषेक शर्मा भी आउट

LIVE

IND Vs SA पहला टी-20; भारत की खराब शुरुआत:50 के अंदर टॉप-3 बैटर्स पवेलियन लौटे, गिल-सूर्या के बाद अभिषेक शर्मा भी आउट

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले
लुंगी एनगिडी ने पावरप्ले में भारत के 2 बैटर्स को पवेलियन भेजा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

भारतीय टीम ने 6 ओवर में दो विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। तिलक ने टी-20 इंटरनेशनल में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 और उपकप्तान शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को लुंगी एनगिडी ने कैच आउट कराया। पहले ओवर में गिल का कैच मार्को यानसन ने पकड़ा। जबकि सूर्या को तीसरे ओवर में ऐडन मार्करम ने कैच किया। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

पावरप्ले में भारत का स्कोर 40 रन, गिल-सूर्या आउट

टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम की शुरुआत औसत रही। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 40 रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए। ओपनर शुभमन गिल 4 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया पावरप्ले में 7 रन का रन रेट भी हासिल नहीं कर पाई।

12 मिनट पहले

अभिषेक को यानसन की बॉल लगी, छक्का भी मारा

चौथे ओवर की तीसरी बॉल अभिषेक शर्मा की कमर पर लगी। बैक ऑफ लेंथ गेंद मिडिल पर पड़ी और तेजी से अंदर आती हुई उनके शरीर से टकराई। दर्द से अभिषेक नीचे बैठ गए।

अगली ही गेंद पर उन्होंने शानदार जवाब दिया। यानसन ने शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी, अभिषेक पहले ही पोजिशन में आ गए और जोरदार पुल शॉट खेलते हुए गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स लगा दिया।

20 मिनट पहले

सूर्या 12 रन बनाकर आउट, एनगिडी को दूसरा विकेट

भारतीय पारी के तीसरे ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एनगिडी की बॉल पर लगातार दो बाउंड्री लगाई। उन्होंने दूसरी बॉल पर फाइन लेगा की ओर चौका लगाया। फिर उसी दिशा में छक्का भी मारा। लेकिन चौथी बॉल पर बड़ा शॉर्ट खेलने के प्रयास में कैच भी हो गए।

23 मिनट पहले

यानसन ने अपने पहले ओवर में महज एक रन दिया

भारतीय पारी का दूसरा ओवर मार्को यानसन ने डाला। उन्होंने अपने पहले ओवर में महज एक रन खर्च किया। इस ओवर की 6 बॉल पर सूर्यकुमार यादव महज एक रन ही ले सके।

29 मिनट पहले

चौका लगाने के बाद गिल आउट

गिल पहले ओवर में 4 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय पारी के पहले ओवर में ही उप-कप्तान शुभमन गिल पवेलियन लौट गए। लुंगी एनगिडी की बॉल पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए गिल का कैच मिड-ऑफ पर मार्को यानसन ने लपका। इसी ओवर की दूसरी बॉल पर गिल ने थर्ड मैन पर चौका लगाया था।

41 मिनट पहले

फोटो में टीम इंडिया का वॉर्मअप सेशन देखिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024