भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल हो गई है। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। हल्दी से लेकर संगीत के कार्यक्रम हो चुके थे। बारात की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में स्मृति मंधाना के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद पोस्टपोन कर दी गई थी।
शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। दावा किया गया कि पलाश मुछाल ने स्मृति के साथ धोखा किया है और उनका नाम वेडिंग कोरियोग्राफर से जोड़ा गया। इसी बीच, स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दी थीं।
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे पलाश वहीं पलाश सोमवार को संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में बाकी भक्तों की तरह ही पलाश भी मास्क लगाए दिखे। उन्होंने एकांत वार्तालाप के दौरान ‘राधा-राधा’ नाम जप किया।
सोमवार को स्मृति के साथ शादी टलने के बाद, पलाश मुछाल दूसरी बार खुले तौर पर नजर आए। इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया था।
स्मृति के भाई बोले- फिलहाल शादी पोस्टपोन है हाल ही में पलाश और स्मृति की शादी की नई डेट को लेकर हाल ही में दावा किया जा रहा था कि दोनों 7 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में केवल दोनों के परिवार वाले ही शामिल होंगे, लेकिन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इस दावे को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल शादी पोस्टपोन है।”
