तीसरा वनडे- भारतीय टीम का स्कोर 50 पार:रोहित-जायसवाल में फिफ्टी पार्टनरशिप; साउथ अफ्रीका ने 271 रन का टारगेट दिया
साउथ अफ्रीका ने तीसरे वनडे में भारत को 271 रन का टारगेट दिया। जवाब में भारत ने 11 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा नाबाद हैं। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं।
विशाखापट्टनम के डॉ YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका 47.5 ओवर में 270 रन पर सिमट गई। क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। भारत से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट झटके।
क्या कोहली शतकों की हैट्रिक लगा पाएंगे? आज विराट कोहली के पास शतकों की हैट्रिक लगाने का मौका है। वे रांची और रायपुर में शतक लगा चुके हैं। इससे पहले 2018 में भी कोहली लगातार 3 मैचों में तीन शतक लगा चुके हैं।
विशाखापट्टनम स्टेडियम के आंकड़े कोहली के शतक की संभावनाएं बढ़ा रहे हैं। कोहली इस मैदान पर 97.83 के औसत से बल्लेबाजी करते हैं। विराट ने यहां 7 मैचों में 3 शतक और 3 फिफ्टी की मदद से 585 रन बनाए हैं। वे यहां एक बार 99 रन पर भी आउट हो चुके हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।
लाइव अपडेट्स
भारत की साउथ अफ्रीका से बेहतर शुरुआत
271 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका से बेहतर शुरुआत की है। टीम ने 10 ओवर के खेल में बगैर विकेट गंवाए 48 रन बनाए। इससे पहले पावरप्ले में साउथ अफ्रीका का स्कोर 42/1 था।
रोहित शर्मा ने 87 मीटर का छक्का लगाया
8वें ओवर में रोहित शर्मा ने 87 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने लुंगी एनगिडी की 5वीं बॉल पर पुल किया और डीप मिडविकेट ऊपर से छक्का लगाया। एनगिडी के इस ओवर से 8 रन आए।
जायसवाल ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर छक्का लगाया
भारतीय पारी के छठे ओवर में यशस्वी जायसवाल ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर छक्का लगाया। उन्होंने छठे स्टंप की गुड लेंथ बॉल को बॉलर के सिर के ऊपर शॉर्ट खेला। एनगिडी के इस ओवर से 8 रन आए।
यानसन ने अपना दूसरा ओवर मेडन डाला
भारतीय पारी का तीसरे ओवर में कोई रन नहीं दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को सभी 6 बॉल डॉट कराई। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 10 रन रहा।
भारत ने पहले ओवर में 8 रन बनाए
271 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पहले ओवर में 8 रन बना लिए। टीम से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन ने यह ओवर फेंका।
इनिंग ब्रेक : भारत को 271 रन का टारगेट
प्रसिद्ध कृष्णा को चौथा विकेट, अफ्रीका 270 पर ऑलआउट
48वें ओवर की 5वीं बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने चौथा विकेट झटका। उन्होंने ओटनील बार्टमैन को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम 270 रन पर ऑलआउट हो गई।
कुलदीप को चौथा विकेट, एनगिडी को LBW किया
45वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 9वां विकेट गंवाया। कुलदीप यादव ने लुंगी एनगिडी को LBW किया। कुलदीप को चौथा विकेट मिला है। उन्होंने कॉर्बिन बॉस (9 रन), डेवाल्ड ब्रेविस (29 रन) और मार्को यानसन को भी पवेलियन भेजा।
कुलदीप यादव को तीसरा विकेट, बॉश आउट
43वें ओवर में साउथ अफ्रीका का 8वां विकेट गिरा। यहां कुलदीप यादव ने कॉर्बिन बॉश को कैच एंड बोल्ड किया। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस (29 रन) और मार्को यानसन को पवेलियन भेजा।
साउथ अफ्रीका 200 पार, ब्रेविस-यानसन नाबाद
34वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने अर्शदीप सिंह के ओवर की दूसरी बॉल पर चौका लगाया। इसी चौके के साथ अफ्रीका का स्कोर 200 पार हुआ।
प्रसिद्ध ने डी कॉक को बोल्ड किया
33वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 5वां विकेट गंवाया। यहां क्विंटन डी कॉक 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड कर दिया। प्रसिद्ध को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने ऐडन मार्करम (एक रन) और मैथ्यू ब्रीट्जकी (24 रन) को भी पवेलियन भेजा।
डी कॉक का छक्के से शतक, ब्रेविस के हेलमेट पर बॉल लगी
30वें ओवर में क्विंटन डी कॉक ने शतक पूरा किया। उन्होंने 80 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। डी कॉक ने इंडिया के खिलाफ 7वीं सेंचुरी लगाई।
इसी ओवर में हर्षित राणा की बाउंसर डेवाल्ड ब्रेविस के हेलमेट पर लगी। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्होंने खेलना जारी रखा।
प्रसिद्ध ने ओवर में दो विकेट झटके, मार्करम-ब्रीट्जकी आउट
29वां ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट निकाले। प्रसिद्ध ने…
- दूसरी गेंद पर मैथ्यू ब्रीट्जकी को LBW किया। वे 24 रन ही बना सके। वे अंदर आती गेंद को ऑन साइड में खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद सीधा पैड पर लगी।
- प्रसिद्ध कृष्णा ने 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऐडन मार्करम को पवेलियन भेजा। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर बैक-ऑफ-लेंथ गेंद को सीधे शॉर्ट कवर की दिशा में खेल दिया। जोकि गेंद विराट कोहली के हाथों में चली गई। मार्करम ने एक रन बनाया।
टेम्बा बावुमा 48 रन बनाकर आउट
टेम्बा बावुमा 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। इसी के साथ 113 रन की पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
डी कॉक और बावुमा में शतकीय साझेदारी
20वें ओवर में क्विंटन डी कॉक और कप्तान टेम्बा बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। टीम ने एक रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। रायन रिकेल्टन (जीरो) पर आउट हुए।
डी कॉक की छक्के से फिफ्टी, वनडे में 33वां अर्धशतक
अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 16वें ओवर में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने रवींद्र जडेजा की 5वीं बॉल पर छक्का लगाया। डी कॉक ने वनडे करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया।
पावरप्ले में साउथ अफ्रीका का स्कोर 42/1
टॉस हारकर बैटिंग कर रही साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले के 10 ओवर में एक विकेट पर 42 रन बनाए। रियान रिकेटल्टन के शून्य के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद मार्करम और बावुमा ने पारी संभाली और दूसरा विकेट गिरने नहीं दिया।
अफ्रीकी खिलाड़ी कुर्सी लेकर दूसरी जगह गए
टेम्बा बावुमा ने 2 हजार वनडे रन पूरे किए
10वें ओवर में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने वनडे क्रिकेट में 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने हर्षित राणा के ओवर की पहली बॉल पर 2 रन लेकर यह कारनामा किया।
गेंदबाजी में पहला बदलाव, प्रसिद्ध को लगाया
8 ओवर में बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी में पहला बदलाव किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को बॉल थमाई है।
प्रसिद्ध पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। हालांकि, उन्होंने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए। उनके ओवर में पारी का पहला छक्का ऐडन मार्करम के बल्ले से आया।
हर्षित ने ओवर में 12 रन दिए, स्कोर 13/1
पारी के चौथे ओवर में हर्षित राणा ने 12 रन खर्च कर दिए। उनकी बॉल पर क्विंटन डी कॉक ने लगातार दो चौके लगाए। इस ओवर के बाद स्कोर 13/1 रहा।
अर्शदीप सिंह ने भी मेडन ओवर डाल
हर्षित राणा के बाद अर्शदीप सिंह ने भी मेडन ओवर डाला। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को भी कोई रन नहीं लेने दिया। इस ओवर के बाद स्कोर एक रन ही रहा।
हर्षित राणा ने पहला ओवर मेडन डाला
हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। उन्होंने डी कॉक को सभी बॉल डॉट कराईं। इस ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर एक रन रहा।
अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में विकेट दिलाया
अर्शदीप सिंह ने भारत को पहले ही ओवर में एक विकेट दिलाया। उन्होंने ओपनर रायन रिकेल्टन को जीरो पर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कैच कराया। रिकेल्टन अपना खाता भी नहीं खोल सके।
प्रैक्टिस के दौरान रोहित और कोहली
