Headlines

राजस्थान-MP के 37 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे:8 दिसंबर से और बढ़ेगी ठिठुरन; उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, केदारनाथ में -14° पारा

राजस्थान-MP के 37 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे:8 दिसंबर से और बढ़ेगी ठिठुरन; उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, केदारनाथ में -14° पारा

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर7 घंटे पहले

पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं ने कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। राजस्थान के 18 शहरों में शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया। 7 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। फतेहपुर 1.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। लूणकरणसर में 3.2, सीकर में 3 और नागाैर में 3.1 पारा रिकाॅर्ड हुआ।

मध्य प्रदेश के 19 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पचमढ़ी से पारा सबसे कम 5.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से सर्द हवाएं आने के कारण 7 और 8 दिसंबर को सर्दी का असर और बढ़ेगा।

इधर, IMD ने उत्तराखंड में रविवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। राज्य के कई जिलों में तापमान पहले से शून्य से नीचे पहुंच गया है।केदारनाथ में शुक्रवार को -14 और बद्रीनाथ में -11 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी वाले इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की हो सकती है। शुक्रवार को राज्य के सभी शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। 14 शहरों में तापमान 5 डिग्री से कम रहा। लाहौल स्पीति के ताबो में -8.3 डिग्री और कुकुमसैरी में -5.2 डिग्री तापमान रहा।

सभी राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री नीचे, सीकर में पारा 1.9 डिग्री; पाला पड़ने से फसलें खराब

सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार कई दिनों से खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जम रही हैं।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। शुक्रवार को राज्य के 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। जयपुर में इस सीजन पहली बार तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। सबसे ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर के शेखावाटी में ओस की बूंदें जमने से खेतों में पाला पड़ना शुरू हो गया है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024