Headlines

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर किसानों की पुलिस से झड़प:जालंधर में स्टेशन पहुंचने से पहले डिटेन, नेताओं को छोड़ने पर अड़े किसान

पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को कई जिलों में रेलवे ट्रैक जाम किए। अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर और लुधियाना समेत कई जगह किसानों ने ट्रैक पर बैठकर धरना दिया।

फिरोजपुर में ट्रैक पर बैठे किसानों की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। जालंधर में पुलिस ने कई किसानों को डिटेन किया, जबकि लुधियाना में भारी पुलिस तैनाती के चलते ट्रैक बाधित नहीं होने दिया गया।

अमृतसर के देवीदास पुरी में किसान बड़ी संख्या में जुटे और ट्रैक जाम कर दिया। फिरोजपुर में भी इसी तरह सैकड़ों किसान रास्ता रोककर बैठे रहे, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

किसानों की कार्रवाई से पहले पंजाब पुलिस ने शुक्रवार तड़के ही किसान नेताओं के घरों पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। दिलबाग सिंह, मक्खन सिंह और सुखदेव मगली समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया या घर में नजरबंद कर दिया गया।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस रातभर रेड करती रही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की नीतियों को लागू कर रही है।

बिजली बोर्ड के निजीकरण से गरीबों पर सीधा असर पड़ेगा और बिजली महंगी होने से 90% गरीबों की सप्लाई कट सकती है। किसान बिजली संशोधन बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

किसानों के ट्रैक जाम के PHOTOS…

अमृतसर में ट्रैक पर बैठे किसान।
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर अमृतसर से टाटानगर ट्रेन कैंसिल करने की अनाउंसमेंट की गई।
मोगा में रेलवे ट्रैक जाम कर भाषण देते किसान।
अमृतसर के देवीदासपुरा फाटक के पास ट्रैक पर धरना देते किसान।

प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

04:19 PM5 दिसम्बर 2025

अमृतसर में क्या हालात, बता रहे हैं रिपोर्टर मानव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024