भारत पहुंचे पुतिन से गले मिले PM मोदी:एयरपोर्ट पर रिसीव किया, एक ही गाड़ी में रवाना हुए; पीएम आवास में प्राइवेट डिनर शुरू
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।
यहां पीएम मोदी ने पुतिन के सम्मान में प्राइवेट डिनर रखा है। फिलहाल यह चल रहा है। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है।
PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने कहा कि वे दोस्त पुतिन का स्वागत करते बहुत खुश हैं। भारत और रूस की दोस्ती मुश्किल समय में कसौटी पर खरी उतरी है।
पुतिन के भारत दौरे से जुड़ीं 7 तस्वीरें…
रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे को लेकर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं…
सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
पुतिन के भारत दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
पुतिन PM मोदी के साथ डिनर कर रहे
राष्ट्रपति पुतिन अभी प्रधानमंत्री आवास में हैं। यहां वे PM मोदी के साथ प्राइवेट डिनर कर रहे हैं।
PM मोदी ने लिखा- मैंने अपने दोस्त का आवास पर स्वागत किया
