भारत ने साउथ अफ्रीका को 359 रन का टारगेट दिया:कोहली और गायकवाड ने सेंचुरी लगाई, राहुल की लगातार दूसरी फिफ्टी
विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड के शतकों की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 359 रन का टारगेट दिया है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय टीम ने लगातार 20वें वनडे में टॉस गंवाया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया।
टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल 66 और रवींद्र जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करके स्कोर 350 पहुंचाया। राहुल ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाई।
इससे पहले विराट कोहली (102 रन) ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। ऋतुराज गायकवाड ने भी 105 रनों की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का पहला शतक लगाया है। यशस्वी जायसवाल 22 और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन को 2 विकेट मिले। नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुआ
कोहली का वनडे में 53वां शतक विराट कोहली ने 90 बॉल पर शतक पूरा किया। उन्होंने मिडऑन पर बैकफुट पंच करके एक रन लिया और शतक पूरा किया। फिर अपने अंदाज में छलांग लगाई और रिंग चूमकर सेलिब्रेशन किया। कोहली ने वनडे करियर में 53वां शतक लगाया। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक हो चुके हैं। कोहली का पोस्टर देखिए…
प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम , मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।
रायपुर वनडे से जुड़े अन्य अपडेट्स देखें…
स्टेडिटम में थ्री-लेयर चेकिंग के बाद एंट्री; तेलीबांधा चौक पर 2KM लंबा जाम, राम बाबु भी पहुंचे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग कर रही है। टीम इंडिया ने पहले ओवर में बिना नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। जायसवाल ने मैच की पहली बॉल पर चौका लगाकर भारतीय टीम का खाता खोला।
लाइव अपडेट्स
आखिरी ओवर से 18 रन आए, भारत ने 358 रन बनाए
राहुल और जडेजा की जोड़ी ने पारी के आखिरी ओवर से 18 रन लिए। इसी के साथ टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बनाए।
कॉर्बिन बॉश के ओवर में राहुल ने एक चौका और एक छक्का लगाया, जबकि जडेजा ने एक चौका लगाया।
राहुल-जडेजा की फिफ्टी पार्टनरशिप
49वें ओवर में भारतीय कप्तान केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। टीम ने 289 रन पर 5वां विकेट गंवाया था।
केएल राहुल की दूसरी फिफ्टी
48वें ओवर में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मार्को यानसन की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाई।
भारत का स्कोर 300 पार, राहुल-जडेजा नाबाद
44वें ओवर में भारतीय टीम ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
वॉशिंगटन सुंदर रनआउट हुए
41वें ओवर में भारत ने 5वां विकेट गंवाया। ऐडन मार्करम के ओवर की आखिरी बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर रनआउट हो गए। वे एक रन ही बना सके।
कोहली 102 रन बनाकर आउट
40वें ओवर में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर विराट कोहली 102 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने ऐडन मार्करम के हाथों कैच कराया।
कोहली का लगातार दूसरे मैच में शतक
38वें ओवर में विराट कोहली ने शतक पूरा किया। उन्होंने 90 बॉल पर शतक पूरा किया। उन्होंने मिडऑन पर बैकफुट पंच करके एक रन लिया और शतक पूरा किया। फिर अपने अंदाज में छलांग लगाई और रिंग चूमकर सेलिब्रेशन किया। कोहली ने वनडे करियर में 53वां शतक लगाया। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक हो चुके हैं।
गायकवाड 105 रन बनाकर आउट, शतकीय साझेदारी टूटी
36वें ओवर में भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर ऋतुराज गायकवाड 105 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने टोनी डी जॉर्जी के हाथों कैच कराया। गायकवाड वनडे में पहला शतक लगाने के बाद इमोशनल हो गए। उन्हें कोहली ने गले लगाया। इसी के साथ 195 रनों की पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
गायकवाड का पहला वनडे शतक
