Headlines

भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया:पहले वनडे में विराट कोहली का शतक; कुलदीप ने 4, हर्षित ने 3 विकेट लिए

भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया:पहले वनडे में विराट कोहली का शतक; कुलदीप ने 4, हर्षित ने 3 विकेट लिए

रांची44 मिनट पहले
जीत की खुशी मनाते टीम इंडिया के खिलाड़ी।

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रांची के JSCA स्टेडियम में रविवार को साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर 349 रन बना दिए। जवाब में मेहमान टीम ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 332 रन ही बना सकी।

भारत से कोहली ने 135, रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ओटनिल बार्टमैन को 2-2 विकेट मिले।

बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने 11 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए। मैथ्यू ब्रीट्जकी ने फिर पारी संभाल ली। उन्हें मार्को यानसन का साथ मिला, लेकिन दोनों एक ही ओवर में आउट हो गए। आखिर में कॉर्बिन बॉश ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन उनकी पारी काम न आई। सीरीज का दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।

मैच का स्कोरकार्ड

सचिन से आगे निकले विराट भारतीय पारी में कोहली ने वनडे में 52वां शतक लगाया। वे क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बन गए। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक हैं। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने 5-5 शतक लगाए हैं। क्रिकेट में 3 फॉर्मेट होते हैं, टेस्ट, वनडे और टी-20। कोहली का पोस्टर देखिए

कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 83 शतक हो गए हैं। वे केवल तेंदुलकर (100 शतक) से पीछे हैं।

रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की बॉल पर छक्का लगाया। इसी के साथ वे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

रोहित का पोस्टर देखिए…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड​​​​​​, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका: रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटनिल बार्टमैन।

अपडेट्स

47 मिनट पहले

प्रसिद्ध के विकेट से जीता भारत

आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 18 रन चाहिए थे। प्रसिद्ध कृष्णा बॉलिंग करने आए, उन्होंने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी और कोई रन नहीं दिया। दूसरी गेंद उन्होंने स्लोअर फेंकी, कॉर्बिन बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन कवर्स पोजिशन पर रोहित शर्मा के हाथों कैच हो गए। बॉश 51 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हुए, इसी के साथ भारत ने 17 रन से मैच जीत लिया।

57 मिनट पहले

कॉर्बिन बॉश ने फिफ्टी लगाई

कॉर्बिन बॉश ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की।

48वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने हर्षित राणा के खिलाफ चौका लगाया और अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इसी ओवर में उन्होंने एक छक्का लगाकर टीम को जीत के और करीब पहुंचा दिया।

09:36 PM30 नवम्बर 2025

नांद्रे बर्गर कैच आउट

47वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 9वां विकेट गंवा दिया। ओवर की पहली बॉल अर्शदीप सिंह ने बाउंसर फेंकी। नांद्रे बर्गर शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। विकेटकीपर केएल राहुल ने आसान सा कैच पकड़ा और बर्गर को 17 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

09:28 PM30 नवम्बर 2025

कॉर्बिन बॉश का बैट टूटा

कॉर्बिन बॉश ने साउथ अफ्रीका को मैच में बनाए रखा है।

45वें ओवर में कॉर्बिन बॉश का बैट टूट गया। ओवर की चौथी बॉल अर्शदीप सिंह ने यॉर्कर फेंकी। कॉर्बिन ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेलना चाहा, लेकिन इतने में उनके बैट का हैंडल अलग हो गया। उन्होंने बैट बदला और फिफ्टी लगा दी।

09:18 PM30 नवम्बर 2025

साउथ अफ्रीका को 61 रन चाहिए

साउथ अफ्रीका को आखिरी 7 ओवर में 61 रन चाहिए। ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश खुलकर शॉट्स खेल रहे हैं, लेकिन उनके सामने गेंदबाज नांद्रे बर्गर टिके हुए हैं।

09:06 PM30 नवम्बर 2025

कुलदीप को चौथा विकेट, सुब्रायन को कैच कराया

कुलदीप यादव ने 68 रन देकर 4 विकेट लिए।

40वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर प्रनेलन सुब्रायन (17 रन) को कुलदीप यादव ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। उन्हें चौथा विकेट मिला है। कुलदीप ने मार्को यानसन (70 रन), मैथ्यू ब्रीट्जकी (72 रन) और टोनी डी जॉर्जी (39 रन) के अहम विकेट झटके।

09:03 PM30 नवम्बर 2025

गीली होने के कारण बॉल बदली

38 ओवर के बाद बॉल को बदला गया है। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बताया कि बॉल ज्यादा गीला हो गया है। इसलिए इसे चेंज किया गया है।

08:43 PM30 नवम्बर 2025

कुलदीप को ओवर में दो विकेट, यानसन-ब्रीट्जकी आउट

मार्को यानसन ने 39 गेंद पर 70 रन बनाए।

कुलदीप यादव ने 34वें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने पहली बॉल पर मार्को यानसन (70 रन) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। उसके बाद तीसरी बॉल पर मैथ्यू ब्रीट्जकी (72 रन) को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी (39 रन) को भी आउट करके अर्धशतकीय साझेदारी की थी।

08:36 PM30 नवम्बर 2025

राणा की बाउंसर ब्रीट्जकी के हेलमेट पर लगी

33वें ओवर में हर्षित राणा की बाउंसर बॉल मैथ्यू ब्रीट्जकी के हेलमेट पर लगी। हर्षित ने ओवर की आखिरी बॉल पर स्लोअर बाउंसर मारी थी, लेकिन ब्रीट्जकी गति को भांप नहीं सके। हालांकि, उन्हें चोट नहीं लगी।

08:17 PM30 नवम्बर 2025

यानसन की 26 बॉल पर फिफ्टी, अफ्रीका 200 पार

यानसन ने दूसरी फिफ्टी लगाई है।

29वें ओवर में मार्को यानसन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अर्शदीप सिंह की 5वीं बॉल पर चौका लगाया और फिफ्टी पूरी की। यानसन ने महज 26 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

30वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024