Headlines

भारत ने साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया:कोहली का शतक; हर्षित राणा को पहले ओवर में 2 विकेट, रिकेल्टन और क्विंटन आउट

LIVE

भारत ने साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया:कोहली का शतक; हर्षित राणा को पहले ओवर में 2 विकेट, रिकेल्टन और क्विंटन आउट

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले
विराट कोहली किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टेस्ट में 51 शतक हैं।

भारत ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया है। रविवार को रांची के JSCA स्टेडियम में अफ्रीकी कप्तान ऐडन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। विराट कोहली के शतक के दम पर टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 349 रन बना दिए। कोहली ने 135 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 57 और केएल राहुल ने 60 रन बनाए।

जवाबी पारी में साउथ अफ्रीका ने 3 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। ऐडन मार्करम और मैथ्यू ब्रीट्जकी पिच पर हैं। हर्षित राणा ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने रायन रिकेल्टन को बोल्ड करने के बाद क्विंटन डी कॉक को कॉट बिहाइंड करा दिया।

मैच का स्कोरकार्ड

सचिन से आगे निकले विराट कोहली ने वनडे में 52वां शतक लगाया। वे किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बन गए। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक हैं। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने 5-5 शतक लगाए हैं।

रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की बॉल पर छक्का लगाया। इसी के साथ वे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित के वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ा पोस्टर देखिए…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड​​​​​​, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका: रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटनिल बार्टमैन।

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

हर्षित राणा को पहले ओवर में 2 विकेट

भारत को दूसरे ही ओवर में 2 विकेट मिल गए। अपने स्पेल का पहला ओवर फेंकने आए हर्षित ने ओवर की पहली गेंद गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। रायन रिकेल्टन डिफेंड करने गए, लेकिन बोल्ड हो गए। वे खाता भी नहीं खोल सके। उन्होंने फिर ओवर की तीसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कॉट बिहाइंड करा दिया।

16 मिनट पहले

साउथ अफ्रीका की बैटिंग शुरू

साउथ अफ्रीका ने 350 रन के टारगेट का पीछा करना शुरू कर दिया है। टीम से कप्तान ऐडन मार्करम और रायन रिकेल्टन ओपनिंग करने उतरे। भारत से अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर फेंका।

21 मिनट पहले

रांची में विराट का तीसरा शतक 

विराट कोहली रांची में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

रांची के JSCA स्टेडियम में विराट कोहली 9वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। इस मैदान पर उन्होंने तीसरा शतक लगाया, वे यहां एक फिफ्टी भी लगा चुके हैं। 8 पारियों में उनके नाम 111.80 की औसत से 559 रन हैं। वे 3 बार नॉटआउट भी रहे।

34 मिनट पहले

रांची में सबसे बड़ा वनडे स्कोर

टीम इंडिया ने रांची में सबसे बड़े वनडे स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। भारत ने 50 ओवर में 349 रन बनाए। इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ही खिलाफ 313 रन बनाए थे।

41 मिनट पहले

इनिंग ब्रेक- साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024