Headlines

WPL का पहला मेगा ऑक्शन:दीप्ति शर्मा को यूपी ने 3.20 करोड़ में खरीदा, श्री चरणी को दिल्ली ने दिए 1.30 करोड़ रुपए

LIVE

WPL का पहला मेगा ऑक्शन:दीप्ति शर्मा को यूपी ने 3.20 करोड़ में खरीदा, श्री चरणी को दिल्ली ने दिए 1.30 करोड़ रुपए

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में चल रहा है। भारत की दीप्ति शर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी, उन्हें 3.20 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

पहली बोली ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और विकेटकीपर एलिसा हीली पर लगी, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। दिल्ली को 3 बार फाइनल में पहुंचाने वालीं कप्तान मेग लैनिंग 1.90 करोड़ रुपए में यूपी का हिस्सा बनीं।

दीप्ति को पहले दिल्ली ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। फिर यूपी ने उन पर राइट टु मैच (RTM कार्ड) का इस्तेमाल किया। दिल्ली ने उनकी कीमत बढ़ाकर 3.20 करोड़ रुपए कर दी। यूपी ने इस प्राइस को भी मैच किया और दीप्ति को टीम में शामिल कर लिया।

WPL अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्

अभी

58% राशि विदेशी खिलाड़ियों पर खर्च

अब तक मेगा ऑक्शन में 27 प्लेयर्स को खरीदा गया है। 5 फ्रेंचाइजी ने कुल 25.15 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। इनमें से 10.45 करोड़ इंडियन प्लेयर्स, 14.7 ओवरसीज प्लेयर्स पर खर्च हुए हैं। अब भी फ्रेंचाइजी के पास 15.95 करोड़ रुपए बचे हैं।

17 मिनट पहले

मेगा ऑक्शन में अब तक की टॉप-6 बोली

दीप्ति शर्मा 3.20 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगी प्लेयर रहीं। उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने खरीदा। अमेलिया केर 3 करोड़ में मुंबई, सोफी डिवाइन 2 करोड़ में गुजरात और मेग लेनिंग 1.90 करोड़ में यूपी का हिस्सा बनीं। दिल्ली ने शिनेले हेनरी को 1.30 करोड़, लौरा वोल्वार्ट को 1.10 करोड़ और श्री चरणी को 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा। फीबी लिचफील्ड 1.20 करोड़ रुपए में यूपी का हिस्सा बनीं।

25 मिनट पहले

8 प्लेयर्स करोड़पति बनीं 

WPL मेगा ऑक्शन में 11 सेट तक 67 प्लेयर्स का नाम आया, जिनमें 27 को ही खरीदार मिले। बाकी प्लेयर्स अनसोल्ड रहीं। 27 में 13 विदेशी और 14 भारतीय रहीं। इन पर 25.15 करोड़ रुपए खर्च हुए। 8 खिलाड़ियों की कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा रही। जिनमें 6 विदेशी और 2 ही भारतीय रहीं।

44 मिनट पहले

9वें सेट की सभी प्लेयर्स अनसोल्ड रहीं

9वें सेट की सभी प्लेयर्स अनसोल्ड रही। अनकैप्ड विकेटकीपर्स के इस सेट में 5 प्लेयर्स के नाम ऑक्शन पूल पर रखे गए, लेकिन इन पर किसी फ्रैंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई।

50 मिनट पहले

प्रेमा रावत को RCB ने RTM से खरीदा

52 मिनट पहले

संस्कृति गुप्ता को 20 लाख रुपए में मुंबई ने खरीदा

54 मिनट पहले

7वें सेट में सिर्फ एक प्लेयर खरीदी गईं

7वें सेट के 7 प्लेयर्स में मात्र एक खिलाड़ी खरीदी गईं। दिया यादव को दिल्ली ने 10 लाख में खरीदा।

05:35 PM27 नवम्बर 2025

पार्थ बोले- हमारा निचला क्रम हुआ है मजबूत हुआ

शिनेल हेनरी को लाकर DC ने बल्ले से अपनी फिनिशिंग को मजबूत कर लिया है। टीम के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कहा- ‘पिछले सीजन हमें लगा था कि हमारे निचले क्रम में थोड़ी ताकत कम थी। लेकिन इस साल मुझे लगता है कि यह कमी पूरी होगी।

05:26 PM27 नवम्बर 2025

आशा सोभना को यूपी ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा

भारतीय ऑलराउंडर आशा सोभना को यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, इंग्लैंड की लिंसी स्मिथ को बेंगलुरु ने बेस प्राइस 30 लाख में अपने साथ जोड़ा। ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग, सायका इशाक, प्रिया मिश्रा और अमांडा वेलिंगटन पर कोई बोली नहीं लगी।

05:16 PM27 नवम्बर 2025

तितास साधु को 30 लाख में गुजरात ने खरीदा

05:15 PM27 नवम्बर 2025

शबनम इस्माइल को मुंबई ने 60 लाख में खरीदा

05:09 PM27 नवम्बर 2025

यूपी ने क्रांति गौड़ को RTM से अपने पास रखा

5वें सेट में तेज गेंदबाजों पर बोली लगाई जा रही है। लॉरेन बेल को RCB ने 90 लाख रुपए में खरीदा है। डार्सी ब्राउन अनसोल्ड रहीं। क्रांति गौड़ को यूपी ने RTM के जरिए अपने साथ जोड़ा।

05:06 PM27 नवम्बर 2025

चौथे सेट में विकेटकीपर्स पर बोली लग रही

चौथे सेट में विकेटकीपर्स पर बोली लगाई जा रही है। न्यूजीलैंड की विकेटकीपर इजी गेज अनसोल्ड रही हैं। लिजेल ली को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा। इंग्लैंड की एमी जोन्स और भारत की उमा छेत्री अनसोल्ड रहीं।

04:50 PM27 नवम्बर 2025

तीसरा सेट- दिल्ली ने 3 प्लेयर्स खरीदे, एक अनसोल्ड

तीसरे सेट में 7 प्लेयर्स के नाम ऑक्शन पूल पर आए। इनमें से एक अनसोल्ड रही।

इस सेट में सबसे ज्यादा प्लेयर्स दिल्ली ने खरीदे। उसने वेस्टइंडीज की शिनेल हेनरी, भारत की स्नेह राणा और श्री चरणी को अपने साथ जोड़ा।

यूपी ने हरलीन देओल, बेंगलुरु ने राधा यादव और नदिन डी क्लर्क को अपने खेमे में शामिल किया।

स्नेह राणा को दिल्ली ने खरीदा

04:34 PM27 नवम्बर 2025

ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस अनसोल्ड, चरणी को दिल्ली ने खरीदा

तीसरे सेट की प्लेयर्स पर बोली लगाई जा रही है।ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस अनसोल्ड रहीं। भारत के श्री चरणी को दिल्ली ने 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली ने वेस्टइंडीज की शिनेल हेनरी पर भी 1.30 करोड़ रुपए की बोली लगाई और अपने साथ जोड़ा।

04:29 PM27 नवम्बर 2025

कैप्ड बैटर्स का सेट, एम मेधना अनसोल्ड रहीं

कैप्ड बैटर्स का सेट समाप्त हो गया है। इस सेट में 6 प्लेयर्स पर बोली लगाई थी। एस मेघना और ताजमिन ब्रिट्स अनसोल्ड रहीं। जबकि शेष 4 प्लेयर्स को खरीदा गया।

04:25 PM27 नवम्बर 2025

फीबी लिचफील्ड को यूपी ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की ओपनर फीबी लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। पहले RCB ने लिचफील्ड पर बोली लगाई, लेकिन बाद में पीछे हट गई

04:22 PM27 नवम्बर 2025

ताजमिन ब्रिट्स अनसोल्ड रहीं

साउथ अफ्रीका की ओपनर ताजमिन ब्रिट्स अनसोल्ड रही हैं। उन्हें 30 लाख के बेस प्राइस में किसी ने नहीं खरीदा है।

04:20 PM27 नवम्बर 2025

एस. मेघना अनसोल्ड रहीं, भारती फूलमाली को गुजरात ने खरीदा

विस्फोटक बल्लेबाज एस मेघना अनसोल्ड रही हैं। उन्हें 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में किसी ने नहीं खरीदा। वहीं, भारती फूलमाली को गुजरात जाएंट्स ने 70 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।

04:10 PM27 नवम्बर 2025

मार्की सेट समाप्त, एलीसा हीली अनसोल्ड रहीं

मार्की प्लेयर्स का पहला सेट समाप्त हो चुका है। इसमें 8 प्लेयर्स पर बोली लगाई गई। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं। जबकि भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपए की बोली लगी। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को 3 करोड़ में मुंबई ने और सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा।

04:04 PM27 नवम्बर 2025

वोल्वार्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा 

साउथ अफ्रीका को भारत में हुए विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाने वाले लौरा वोल्वार्ट को 1.10 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 30 लाख थीं। वोल्वार्ट ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल में शतक लगाया था।

04:01 PM27 नवम्बर 2025

मेग लेंनिंग को यूपी ने खरीदा, पिछली बार DC में थीं

दिल्ली को अपनी कप्तानी में तीन WPL फाइनल में पहुंचाने वाली मेग लेनिंग को यूपी ने 1.90 खरीदा। वे टूर्नामेंट के पहले सीजन के टॉप स्कोरर भी रहीं थीं।

03:58 PM27 नवम्बर 2025

सोफी एकलस्टन यूपी वारियर्स में शामिल

इंग्लिश ऑलराउंडर सोफी एकलस्टन को यूपी वारियर्स ने 85 लाख में खरीदा। उन्होंने पिछले सीजन में यूपी के लिए खेलते हुए 98 रन के साथ 9 विकेट भी लिए थे।

03:54 PM27 नवम्बर 2025

रेणुका सिंह को गुजरात जाएंट्स ने खरीदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाली पेसर रेणुका सिंह को 60 लाख में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा। रेणुका विमेंस वर्ल्ड जीतने वाली टीम में शामिल थीं।

03:53 PM27 नवम्बर 2025

अमीलिया केर वापस मुंबई में शामिल, रिलीज किया था

03:52 PM27 नवम्बर 2025

दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने 3.2 करोड़ में खरीदा

विमेंस वर्ल्ड कप विनर दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने 3.2 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख थीं।दीप्ति को पहले दिल्ली ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। फिर यूपी ने उन पर राइट टु मैच (RTM कार्ड) का इस्तेमाल किया। फिर दिल्ली ने उनकी कीमत बढ़ाकर 3.2 करोड़ रुपए कर दी। यूपी ने इस प्राइज को भी मैच किया और दीप्ति क टीम में शामिल कर लिया।

03:47 PM27 नवम्बर 2025

सोफी डिवाइन को GG ने 2 करोड़ में खरीदा

सोफी डिवाइन को गुजरात जाएंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख थीं। बेंगलुरु के लिए खेलने वाली सोफी डिवाइन ने 18 मैच में 402 रन बनाए हैं। उन्होंने बॉलिंग में पिछले सीजन में 6 विकेट लिए थे।

03:42 PM27 नवम्बर 2025

एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं, सोफी डिवाइन पहली करोड़पति 

ऑस्ट्रेलिया के एलिसा हीली बेस प्राइस 50 लाख में अनसोल्ड रहीं। यूपी वारियर्स की कप्तानी करने वाली एलिसा हीली ने WPL के 17 मैच में 428 रन बनाए हैं।

03:34 PM27 नवम्बर 2025

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन शुरू

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन शुरू हो चुका हे। नई दिल्ली में जारी ऑक्शन में मार्की सेट पर बोली लगाई जा रही है।

इसमें न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, अमीलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेग लैनिंग, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, भारत की दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह शामिल हैं।

03:33 PM27 नवम्बर 2025

स्मृति मंधाना सबसे महंगी WPL प्लेयर 

विमेंस प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर स्मृति मंधाना हैं। उन्हें 2023 के WPL ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ₹ 3.40 करोड़ में खरीदा गया था। मंधाना ने RCB को एक टाइटल भी जिताया है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर हैं, उन्हें 2023 के ऑक्शन में ही 3.2 करोड़ में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा था।

03:24 PM27 नवम्बर 2025

दिल्ली के JW मैरियट होटल में ऑक्शन

ऑक्शन कुछ देर में दिल्ली के एरोसिटी स्थित JW मैरियट होटल में शुरू होगा। सभी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।

प्री-ऑक्शन इंटरव्यू शुरू हो चुके हैं। इस समय मुंबई इंडियंस की मेंटर झूलन गोस्वामी इंटरव्यू दे रही हैं। ऑक्शन की खास बात ये है कि यह भारत के महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद हो रहा है।

इस ऑक्शन में हमें न सिर्फ बड़े नाम दिखेंगे बल्कि वे खिलाड़ी भी नजर आएंगी, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

03:23 PM27 नवम्बर 2025

277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी

BCCI ने 277 प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें भारत की 194 और विदेश की 66 प्लेयर्स हैं। जिनमें 159 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ।

277 में ज्यादा से ज्यादा 73 प्लेयर्स ही बिक सकेंगी। क्योंकि 5 टीमों में इतनी ही जगह खाली है। इनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी प्लेयर्स हो सकती हैं।

03:22 PM27 नवम्बर 2025

सबसे ज्यादा रुपए किस टीम के पास हैं

मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), यूपी वॉरियर्ज (UPW) और गुजरात जायंट्स (GG) 5 टीमें हैं। सभी टीमों के पास 15 करोड़ रुपए का पर्स था, लेकिन रिटेंशन के बाद हर टीम के पर्स में अलग-अलग राशि बची। यूपी के पास सबसे 14.50 करोड़ रुपए का पर्स है। गुजरात के पास 9 करोड़ रुपए हैं। वहीं MI, DC, और RCB का पर्स 6.50 करोड़ रुपए से कम है।

03:21 PM27 नवम्बर 2025

 मंधाना, हरमनप्रीत कौर रिटेन हुईं

5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, जिनमें 7 विदेशी और 3 अनकैप्ड हैं। भारत की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर और श्रेयांका पाटील रहीं। इनमें श्रेयांका को छोड़कर बाकी 6 प्लेयर्स वनडे वर्ल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं।

03:20 PM27 नवम्बर 2025

किसने कितने प्लेयर्स रिटेन किए

हां, मेगा ऑक्शन से पहले टीमें ज्यादा से ज्यादा 5 प्लेयर्स को ही रिटेन कर सकती थीं। 2 टीमों ने इसका पूरा इस्तेमाल किया। बाकी 3 टीमों ने 5 से कम खिलाड़ियों को रखा। इसलिए उनके पास ऑक्शन में राइट टु मैच (RTM) कार्ड भी रहेगा।

RCB के पास 1, गुजरात के पास 3 और यूपी के पास 4 RTM कार्ड हैं। RTM कार्ड का इस्तेमाल टीमें ऑक्शन में कर सकती हैं। टीमें रिलीज की गईं खिलाड़ियों को ऑक्शन में फिर से अपना हिस्सा बना सकती हैं।

03:19 PM27 नवम्बर 2025

किस टीम में कितनी जगह खाली

MI और DC ने 5-5 प्लेयर्स को रिटेन किया। RCB ने 4 और गुजरात ने 2 प्लेयर्स को रखा। वहीं यूपी ने महज 1 अनकैप्ड प्लेयर को रिटेन किया। एक टीम में 15 से 18 प्लेयर्स हो सकते हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा 6 विदेशी हो सकती हैं। इसी हिसाब से टीमों में 73 प्लेयर्स की जगह खाली है।

03:18 PM27 नवम्बर 2025

मार्की सेट से शुरू होगी नीलामी

ऑक्शन में प्लेयर्स को अलग-अलग सेट में बांटा गया है। सबसे पहले मार्की सेट का नंबर आता है। जिसमें 8 प्लेयर्स हैं, जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा हैं। फिर इंटरनेशनल बैटर्स, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर, पेसर और स्पिनर्स का नंबर आता है। इंटरनेशनल के बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का नंबर आता है।

03:18 PM27 नवम्बर 2025

₹50 लाख सबसे बड़ी बेस प्राइस

मार्की सेट में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, अमीलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेग लैनिंग, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, भारत की दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह हैं।

मार्की सेट में 6 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं। रेणुका की 40 लाख और वोल्वार्ट की 30 लाख रुपए हैं। कुल 19 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी गई। 11 खिलाड़ियों की कीमत 40 लाख रुपए और 88 प्लेयर्स की 30 लाख रुपए हैं। बाकी प्लेयर्स की बेस प्राइस 10 और 20 लाख रुपए हैं।

03:17 PM27 नवम्बर 2025

दीप्ति, हीली, लैनिंग पर नजरें

भारत की वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी महंगी बिक सकती हैं। वहीं विदेशियों में एलिसा हीली, सोफी एकलस्टन, अमीलिया केर, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड और ग्रेस हैरिस भी करोड़पति बन सकती हैं।

03:15 PM27 नवम्बर 2025

WPL का मेगा ऑक्शन थोड़ी देर में होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024