मणिपुर पुलिस ने सोमवार को बॉर्डर और संवेदनशील इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। चुराचांदपुर जिले के बोल्नियो क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने सात प्रोजेक्टाइल लॉन्चर, 11 पंपी प्रोजेक्टाइल HE बम, सात देसी राइफलें, दो पिस्तौलें, मैगजीन, लाइव राउंड, बाओफेंग हैंडसेट और नौ बुलेटप्रूफ जैकेट सहित भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद किया।
वहीं, एक वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर युम्खैबम शांतिकुमार को गिरफ्तार किया। वीडियो में लोगों से पूछे गए भड़काऊ सवालों को पुलिस ने सामाजिक अविश्वास और गलत सूचना फैलाने वाला बताया।
पुलिस ने NH-37 पर आवश्यक वस्तुएं लेकर जा रहे 318 वाहनों की सुरक्षित आवाजाही भी सुनिश्चित की। राज्यभर में 112 नाके लगाए गए, हालांकि किसी वाहन को नहीं रोका गया।
COCOMI और IDPs के साथ झड़प के बाद भी पुलिस का कहना है कि हालात अब पूरी तरह सामान्य हैं। सांगाई महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
