Headlines

BJP नेता विनय कटियार बोले- डरपोकों के बीच नहीं जाता:राम मंदिर का श्रेय लेने वाले महाझूठे, मोदी कल धर्मध्वजा फहराएंगे

LIVE

BJP नेता विनय कटियार बोले- डरपोकों के बीच नहीं जाता:राम मंदिर का श्रेय लेने वाले महाझूठे, मोदी कल धर्मध्वजा फहराएंगे

रमेश मिश्र/सौरभ शुक्ला | अयोध्या14 मिनट पहले

अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहराने की तैयारियां जोरों पर हैं। ‘जय श्री राम’ नाम से पूरा रामपथ जगमगा रहा। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। धर्मध्वजा के दंड पर सोना मढ़ा गया है। कल यानी मंगलवार को PM मोदी मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर पहली बार ध्वजा फहराएंगे।

वहीं, राम मंदिर आंदोलन के बड़े बीजेपी नेता विनय कटियार ने न्यौते पर कहा- मैं डरपोकों के बीच नहीं जाता। अगर राम मंदिर परिसर से मस्जिद-मकबरे नहीं उखड़वाए होते तो आज यह दिन नहीं आता। मंदिर निर्माण का श्रेय लेने वाले महाझूठे हैं।

सोमवार को राम मंदिर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत को योगी ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया। वहीं, अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि श्रीराम तो सभी के हैं। लेकिन बीजेपी राम मंदिर की ठेकेदार बनी हुई है। मुझे कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। अगर बुलाते तो मैं नंगे पैर दौड़कर जाता।

राम जन्मभूमि और आसपास की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। ATS-NSG कमांडो ने मंदिर को घेर रखा है। इसके अलावा SPG, CRPF और PAC के जवान भी तैनात हैं। मंदिर की सुरक्षा 5 लेयर में की गई है।

राम मंदिर के धर्मध्वजा समारोह में उन 100 दानदाताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण में 2 करोड़ से ज्यादा दान दिया था। हालांकि, शंकराचार्यों को इसमें नहीं बुलाया गया है।

5 तस्वीरें देखिए…

राम मंदिर को जाने वाले रामपथ पर ‘जय श्रीराम’ लिखा दिख रहा है।
सीएम योगी ने सोमवार शाम हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने भगवान राम की रेत से तस्वीर बनाई।
महिला SSF जवानों को भी तैनात किया गया है। सुबह जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया।
सोमवार दिन में राम मंदिर की हेलिकॉप्टर से निगरानी की गई।

राम मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि 25 नवंबर को आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए न आएं। 23 नवंबर की रात 11 बजे से अयोध्या की तरफ लोडर गाड़ियां जैसे- ट्रक, ट्रैक्टर की एंट्री रोक दी गई है। यह ट्रैफिक डायवर्जन 26 नवंबर की आधी रात तक लागू रहेगा।

नगर निगम की टीम मंदिर के आसपास एरिया से स्ट्रीट डॉग और छुट्टा जानवरों को पकड़कर दूसरी जगहों पर भेज रही है। आज सुबह भी 20 स्ट्रीट डॉग पकड़े गए।

अयोध्या से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

43 मिनट पहले

ज्योतिषाचार्य बोले- मोदी-योगी का अयोध्या से गहरा लगाव

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉ ज्ञान प्रकाश दुबे ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी का अयोध्या से गहरा लगाव है। यह सनातन का स्वर्णिम काल है, जो कम से कम 2047 तक बना रहेगा। पीएम मोदी का कल अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

57 मिनट पहले

विनय कटियार बोले- हम डरपोकों के बीच नहीं जाते

हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि अगर राम मंदिर परिसर से मस्जिद और मकबरों को नहीं उखड़वाया होता तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता। ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हम डरपोक लोगों के बीच में नहीं जाते।

07:36 PM24 नवम्बर 2025

‘राम’ नाम से जगमगा रहा रामपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024