Headlines

सोनम वांगचुक अरेस्ट केस- सुप्रीम कोर्ट में 8 दिसंबर तक सुनवाई टली; पत्नी ने गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है

सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की की पत्नी की याचिका पर सुनवाई 8 दिसंबर तक टल गई है। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा, इसलिए सुनवाई टाली गई है।

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने 2 अक्टूबर को आर्टिकल 32 के तहत कोर्ट में हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका दायर की थी और NSA के तहत गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। फिलहाल, वांगचुक जोधपुर की जेल में हैं। उन्हें 24 सितंबर को लेह हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024