Headlines

मणिपुर में ASP की किडनैपिंग के खिलाफ पुलिस का प्रदर्शन:कमांडोज ने अपने हथियार डाले; 200 लोगों ने ASP को घर से अगवा किया था

मणिपुर में मंगलवार को किडनैप हुए एडिशनल एसपी (ASP) अमित मायेंगबाम को पुलिस और सुरक्षाबल ने छुड़ा लिया है। मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के कैडर के 200 लोगों ने उनके घर से उनका अपहरण किया था। इंफाल ईस्ट की यह घटना मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे की है। बुधवार को मणिपुर पुलिस कमांडोज ने अपने हथियार डालकर इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने बताया कि ASP अमित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इंफाल ईस्ट में एक बार फिर तनाव का माहौल है। इस बीच स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सेना बुलाई गई है और इलाके में असम राइफल्स की 4 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

मैतेई संगठन के लोगों ने मंगलवार शाम ASP अमित मायेंगबाम के आवास पर हमला कर दिया।

ASP ने मैतेई संगठन के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था
मंगलवार की शाम मैतेई संगठन के कुछ लोगों ने ASP अमित के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षा गार्डों और हथियारबंद बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई, जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद मैतेई लोगों ने अमित का अपहरण कर लिया।

दरअसल, ASP अमित ने कुछ दिन पहले वाहन चोरी के आरोप में मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद संगठन ने अपने सदस्यों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

CM बोले- जनता को घबराने की जरूरत नहीं
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 25 फरवरी को एक प्रोग्राम में कहा था कि राज्य में जातीय तनाव को दूर करने के लिए शांति पहल शुरू हो गई है। अब हमें घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024