Headlines

MP, बिहार-झारखंड में आज भी बारिश का अलर्ट:1-2 मार्च को भी ओले-आंधी की आशंका; पहाड़ों पर बर्फबारी होगी

मध्य प्रदेश में मंगलवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। प्रदेश में आज भी बारिश होने के आसार हैं। वहीं भोपाल के मौसम केंद्र ने 1 और 2 मार्च को फिर से बारिश, आंधी और ओले का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान जताया है। इसके लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कुल 46 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में पिछले एक हफ्ते से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार से होते हुए एक ट्रफ लाइन पूर्वोत्तर बांग्लादेश की ओर गुजर रही है। इसके चलते अगले चौबीस घंटे में पटना समेत 10 जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

वहीं, झारखंड के पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में मंगलवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, वेस्टर्न हिमालय क्षेत्र में कल यानी 29 फरवरी और मैदानी इलाकों में 1 मार्च से तीन मार्च के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुरू होने वाला है। इसके चलते पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 1 से 3 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 1 और 2 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 1 और 2 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान , मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।^

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024