Headlines

आतंकी डॉ. उमर बोला-सुसाइड बॉम्बिंग शहीद होने का मिशन, VIDEO:दिल्ली धमाके से पहले बनाया वीडियो; श्रीनगर से गिरफ्तार जसीर को 10 दिन की NIA हिरासत

LIVE

आतंकी डॉ. उमर बोला-सुसाइड बॉम्बिंग शहीद होने का मिशन, VIDEO:दिल्ली धमाके से पहले बनाया वीडियो; श्रीनगर से गिरफ्तार जसीर को 10 दिन की NIA हिरासत

नई दिल्ली2 घंटे पहले
दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को हुंडई i20 कार सिग्नल पर ट्रैफिक के बीच ब्लास्ट हुआ था। इसमें डॉ. उमर ने खुद को उड़ा लिया था।

दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को आत्मघाती हमला करने वाले आतंकी डॉ. उमर का नया वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो आतंकी ने ब्लास्ट से पहले बनाया था। इसमें वह आत्मघाती हमले को लेकर बात रख रहा है। इससे माना जा रहा है कि वह फिदायीन हमला पहले से प्लान कर रहा था।

पढ़िए वीडियो में उमर ने क्या कहा….

डॉ. उमर नबी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला था।

VIDEO में उमर टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात कर रहा है। उसने कहा- एक बात जो नहीं समझी गई कि यह शहीद होने के लिए ऑपरेशन (मार्टरडम ऑपरेशन) है, न कि सुसाइड हमला। इसको लेकर कई विरोधाभास हैं। दरअसल मार्टरडम ऑपरेशन के लिए माना जाता है कि कोई व्यक्ति निश्चित रूप से किसी जगह पर निश्चित समय पर जान देता है।

दरअसल, डॉ. उमर ने ही दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुंडई i20 कार से आत्मघाती धमाका किया था। इस धमाके से 15 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल हुए थे। मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, इसमें से 6 डॉक्टर है। जांच एजेंसियां इस मॉड्यूल के बाकी सदस्यों और तकनीकी सपोर्ट नेटवर्क की पहचान में जुटी है।

आतंकी ड्रोन और रॉकेट से हमला करना चाहते थे

इधर, हमले की जांच में सोमवार रात बड़ा खुलासा हुआ है। NIA ने बताया कि वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल पहले हमास की तरह ड्रोन और रॉकेट से हमला करना चाहता था। यह प्लानिंग हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर किए गए हमले की तर्ज पर बनाई गई थी।

NIA को यह जानकारी आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर-उन-नबी के एक और साथी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की गिरफ्तारी के बाद मिली। दानिश जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड का रहने वाला है। NIA ने उसे चार दिन पहले श्रीनगर से हिरासत में लिया था और सोमवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।

NIA के अनुसार दानिश को छोटे ड्रोन हथियार बनाने और उन्हें मॉडिफाई करने का तकनीकी अनुभव है। उसने डॉ. उमर को तकनीकी मदद दी और आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए ड्रोन और रॉकेट तैयार करने की कोशिश कर रहा था। एजेंसी ने बताया कि दानिश भीड़भाड़ वाले इलाके में ड्रोन से बम गिराने की योजना पर काम कर रहा था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाया जा सके।

18 नवंबर: आतंकी डॉ. उमर का श्रीनगर से गिरफ्तार साथी जलील बिलाल वानी 10 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया।
17 नवंबर: दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी डॉ. उमर का साथी आमिर राशिद अली 10 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया।

ब्लास्ट वाली कार आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड

जम्मू-कश्मीर के पंपोर का रहने वाला आमिर राशिद अली वही शख्स है, जो डॉ. आतंकी उमर से आखिरी बार संपर्क में था। धमाके में इस्तेमाल कार आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी और वह इसे खरीदने के लिए दिल्ली आया था। आमिर को 16 नवंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

अब तक 8 लोग अरेस्ट, इनमें 5 डॉक्टर हैं

मैप से समझिए धमाके की लोकेशन

दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

05:08 PM18 नवम्बर 2025

सलमान खुर्शीद बोले- दिल्ली ब्लास्ट पर राजनीति नहीं, देशहित की बात होनी चाहिए

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने दिल्ली के रेड फोर्ट ब्लास्ट पर कहा- यह बहुत संवेदनशील मामला है। देश के लिए बेहद चिंताजनक है। इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए, सिर्फ देशहित की बात कही जानी चाहिए।

04:46 PM18 नवम्बर 2025

भाई जहूर ने पानी में फेंका का उमर का मोबाइल

दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस ने आतंकी डॉ. उमर के दो भाईयों, मां और पिता को भी हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ जारी है। उमर के भाई जहूर ने पूछताछ में माना कि उसी ने उमर का फोन पानी में फेंका था, ऐसा उमर के कहने पर ही किया था।

जहूर इलाही के मुताबिक 26 से 29 अक्टूबर तक उमर कश्मीर में ही था। उसने जहूर को अपना मोबाइल थमाते हुए कहा था कि अगर मेरे वारे में कोई भी खबर आए तो इस मोबाइल को नष्ट करके पानी में फेंक देना।

श्रीनगर एसपी जी वी संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि जहूर ने उस जगह की भी जानकारी दी, जहां मोबाइल फेंका गया था। इसके बाद मोबाइल को निकाला गया, उसे बुरी तरह से तोड़ा गया था। बाद में एक्सपर्ट्स ने मोबाइल से डेटा रिकवर किया।

04:36 PM18 नवम्बर 2025

अल फलाह यूनिवर्सिटी से बाहर भेजा गया स्टाफ

मंगलवार शाम 4 बजे अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस से पूरे स्टाफ को बाहर भेजा गया। किसी को भी ड्यूटी खत्म होने के बाद कैंपस में रुकने की परमिशन नहीं है। 10 मिनट में 60 से 70 गाड़ियां कैंपस से बाहर आईं।

04:08 PM18 नवम्बर 2025

जहां लाल इकोस्पोर्ट्स कार मिली, उस गांव में जांच जारी

मस्जिद के पास के घरों की चेकिंग की गई

04:05 PM18 नवम्बर 2025

दिल्ली पुलिस जांच के लिए यूनिवर्सिटी पहुंची

दिल्ली पुलिस की एक टीम मंगलवार को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच के लिए पहुंची है।

03:38 PM18 नवम्बर 2025

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में रिसर्च सेंटर के बाहर भी जवान तैनात

03:38 PM18 नवम्बर 2025

हरियाणा: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्यूमेंट जब्त

ED और NIA ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाइनेंस और एडमिन हेड से पूछताछ की है। उन्होंने कई जरूरी कागजात भी जब्त किए हैं। ED की टीम अभी भी यूनिवर्सिटी के अंदर जांच कर रही है।

02:11 PM18 नवम्बर 2025

NIA बिलाल की हिरासत की मांग कर सकती है

अनंतनाग के काजीगुंड निवासी वानी को सोमवार को श्रीनगर में मॉडिफाइंग ड्रोन और रॉकेट बनाने की कोशिश करके आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वानी को चीफ ज्यूडीशियल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जस्टिस अंजू बजाज चांदना की कोर्ट में पेश किया गया है।

02:00 PM18 नवम्बर 2025

पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया ब्लास्ट का आरोपी जसीर बिलाल वानी

लाल किले के पास कार बम विस्फोट के मुख्य आरोपी जसीर बिलाल वानी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

12:46 PM18 नवम्बर 2025

ब्लास्ट होने वाली i20 कार का नया CCTV फुटेज सामने आया

दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई i20 कार का नया CCTV फुटेज सामने आया है। 10 नवंबर को ब्लास्ट से पहले दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आतंकी उमर नबी कार लेकर दिल्ली के अरुणा आसिफ अली रोड से गुजर रहा है। उमर इसी रोड पर स्थित एक मस्जिद में 10 मिनट के लिए रुका था।

इसके बाद उमर लाल किले के पास पार्किंग में पहुंचा। शाम 6 बजकर 52 मिनट पर सुभाष नगर के ट्रैफिक सिग्नल पर कार में ब्लास्ट हुआ, जिसमें अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।

12:43 PM18 नवम्बर 2025

पटियाला हाउस कोर्ट को बम धमकी वाला ईमेल, RAF तैनात

दिल्ली आतंकवादी धमाका मामले में आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को NIA द्वारा कोर्ट में पेश किया जाना है। इसी को देखते हुए पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती कर दी गई है।

इसके अलावा, अदालत को बम धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी सतर्क रखा गया है।

कोर्ट परिसर में सामान्य लोगों की एंट्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और हर वाहन की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो।

12:16 PM18 नवम्बर 2025

आरोपी जसीर बिलाल पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होगा

दिल्ली आतंकी धमाका मामले में आज पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर सुरक्षा और जांच सख्त कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की टीम कोर्ट परिसर में तैनात हैं।

यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि एनआईए आज आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को कोर्ट में पेश करने वाली है। अधिकारी कोर्ट के आसपास हर जगह जांच कर रहे हैं ताकि कोई सुरक्षा चूक न हो।

11:33 AM18 नवम्बर 2025

शाहीन ने 25 सितंबर को फरीदाबाद से कार खरीदी थी

आतंकी मोड्यूल की सदस्य डॉ. शाहीन की जिस कार को 13 नवंबर को फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से बरामद किया गया था, वो उसने 25 सितंबर को फरीदाबाद से ही खरीदी थी। इस दौरान उसके साथ आतंकी मुजम्मिल भी था।

11:20 AM18 नवम्बर 2025

अनंतनाग में आतंकी भर्ती नेटवर्क को लेकर छापेमारी की गई

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने मंगलवार को अनंतनाग जिले में कई जगहों पर छापेमारी की। सबसे बड़ा छापा गुलाम नबी हजाम के घर पर मारा गया। यह कार्रवाई इलाके में सक्रिय आतंकी भर्ती नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई है।

CIK के मुताबिक, जिन लोगों पर छापा पड़ा है, वे आतंकवाद को बढ़ावा देने, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी संगठनों में भर्ती करने में शामिल थे। टीम ने अलग-अलग ठिकानों से दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत भी जुटाए हैं।

11:14 AM18 नवम्बर 2025

फलाह यूनिवर्सिटी से जांच कर निकले हरियाणा के DGP

हरियाणा DGP ओपी सिंह आज फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से निकल गए, जहां वह केस से जुड़ी जांच के सिलसिले में पहुंचे थे।

10:13 AM18 नवम्बर 2025

अल-फलाह ट्रस्ट की शुरुआती जांच में गड़बड़ियां सामने आईं

अल-फलाह ट्रस्ट और उससे जुड़े संगठनों की जांच जारी है। वित्त और प्रशासन संभालने वाले प्रमुख लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। ट्रस्ट से जुड़ी 9 शेल कंपनियों की जांच हो रही है, जो एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं। शुरुआती जांच में कई संदेह सामने आए हैं, जैसे—

  • बताए गए कारोबारी पते पर कंपनी का कोई वास्तविक दफ्तर नहीं मिला।
  • कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल इस्तेमाल हुआ।
  • EPFO/ESIC में कोई रिकॉर्ड नहीं, जबकि कंपनियों का दावा बड़ा ऑपरेशन चलाने का है।
  • डायरेक्टर्स कई जगह एक ही व्यक्ति, और KYC में बड़ी खामियां।
  • बैंकिंग चैनलों से बहुत कम वेतन भुगतान, HR रिकॉर्ड भी नहीं मिले।
  • कई कंपनियों की रजिस्ट्रेशन तारीखें, संपर्क नंबर और पता एक जैसा पाया गया।

इसके अलावा, UGC और NAAC मान्यता से जुड़े दावों में भी शुरुआती तौर पर गड़बड़ियां मिली हैं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर जांचा जा रहा है।

10:10 AM18 नवम्बर 2025

अल-फलाह ट्रस्ट के संस्थापक के भाई के घर ईडी ने छापा मारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024