Headlines

यूपी के बरेली में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,गोरा लोकनाथपुर गांव में उतरा

यूपी में बरेली के मीरगंज इलाके में सोमवार शाम करीब चार बजे वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी। यह एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) टेक्निकल स्नैग आने के बाद गोरा लोकनाथपुर गांव के पास खेत में सुरक्षित रूप से उतार दिया गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। वायुसेना से मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था।

उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी महसूस होते ही एयर क्रू ने तुरंत निर्णय लेते हुए सुरक्षित प्रिकॉशनरी लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर को बिना किसी नुकसान के जमीन पर उतार लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024