Headlines

बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण:19 को भंग होगी विधानसभा, राज्यपाल से मिले CM, कल JDU-BJP विधायक दल की बैठक

बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण:19 को भंग होगी विधानसभा, राज्यपाल से मिले CM, कल JDU-BJP विधायक दल की बैठक

पटना5 घंटे पहले

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर पत्र सौंपा है।

जिसमें 19 नवंबर को विधानसभा भंग किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही NDA की प्रचंड जीत को लेकर नीतीश कुमार को बधाई दी गई है।

इससे पहले आज आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ।

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की, 2 तस्वीरें..

सोमवार को नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की।
इस दौरान विजय चौधरी और सम्राट चौधरी भी साथ रहे।

कल विधायक दल की बैठक, 20 को शपथ ग्रहण

कल मंगलवार को JDU विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है। बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी। इसके बाद कल होनेवाली NDA की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण होगा, 2 तस्वीरें….

शपथ ग्रहण को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर गांधी मैदान में बैठक करते जिला प्रशासन।

22 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन

मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले हर हाल में नई सरकार का गठन करना जरूरी होगा।

इसी बीच चुनाव आयोग ने सभी विजयी उम्मीदवारों की सूची राजभवन को सौंप दी है और राज्य में आचार संहिता भी खत्म हो चुकी है, जिससे सरकार गठन की प्रक्रिया अब तेज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024