सेना ने 16000 फीट की ऊंचाई पर चलाई मोनो रेल:इसे गजराज कॉर्प्स ने बनाया; अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आसानी से पहुंचेगी मदद
भारतीय सेना की गजराज कॉर्प्स ने एक इन-हाउस हाई एल्टीट्यूड मोनो रेल सिस्टम तैयार किया है। यह स्मार्ट इनोवेशन अरुणाचल प्रदेश के 16 हजार फीट की ऊंचाई वाले दुर्गम पहाड़ी इलाकों में काम करने के लिए बनाया गया है, जिससे सैनिकों को जरूरी सामान तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
यह नया सिस्टम कामेंग हिमालय रीजन में भारतीय सेना तक रसद पहुंचाने में मददगार है। यहां न तो रास्ता है, न ही कोई दूसरा वाहन पहुंच सकता है। पहाड़ों में, संकरे रास्तों, ढीली चट्टानों, अप्रत्याशित मौसम और सीमित ऑक्सीजन के कारण छोटी दूरियां भी लंबी और कठिन लगती हैं।
सैनिकों को अक्सर अपनी पीठ पर कई जरूरी सामान ढोने पड़ते थे। इसमें समय और मेहनत के साथ एक्स्ट्रा एफर्ट लगाने होते थे। अब, मोनो रेल से समय और मेहनत दोनों बचेंगे। साथ ही जोखिम भी कम होगा।
पहले देखिए इस खास इनोवेशन की तस्वीरें…
पूर्वोत्तर सुरक्षा की रीढ़ गजराज कॉर्प्स (IV Corps)
गजराज भारतीय सेना की चौथी कॉर्प्स (IV Corps) है। यह सेना की ईस्टर्न कमांड का हिस्सा है, जिसकी स्थापना 4 अक्टूबर 1962 में भारत-चीन युद्ध के समय हुई थी। पूर्वोत्तर सुरक्षा की रीढ़ माना जाता है। इसका मुख्यालय तेजपुर (असम) में है।
इसे नॉर्थ-ईस्ट भारत की सुरक्षा, काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन और सीमा प्रबंधन में सबसे सक्रिय और रणनीतिक कॉर्प्स माना जाता है। इस कोर के तहत 71 माउंटेन डिवीजन, 5 बॉल ऑफ फायर डिवीजन, 21 रियल हॉर्न डिवीजन शामिल हैं।
इसकी 1962 के भारत-चीन युद्ध में सक्रिय भूमिका रही थी। हालांकि उस समय इसकी शुरुआत हुई थी, लेकिन इसके जवानों ने अरुणाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों की रक्षा की थी। गजराज का अर्थ होता है हाथी, जो शक्ति, स्थिरता और पराक्रम का प्रतीक है। पूर्वोत्तर भारत में हाथियों की प्रमुख उपस्थिति और इस कॉर्प्स की ताकत को दर्शाने के लिए यह नाम चुना गया।
गजराज कॉर्प्स से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य और काम
इस कॉर्प्स के जवान आधुनिक हथियारों और टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं। इसमें आधुनिक तोपखाने, आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम, हाई-टेक सर्विलांस डिवाइस, विशेष पर्वतीय युद्ध प्रशिक्षण शामिल है।
गोपनीयता के कारण पूरी संरचना सार्वजनिक नहीं होती, पर आम तौर पर इसमें इन्फैंट्री डिवीजन, पर्वतीय डिवीजन, इंजीनियरिंग ब्रिगेड, आर्टिलरी ब्रिगेड, स्पेशल फोर्सेस यूनिट, एयर डिफेंस यूनिट शामिल हैं। कॉर्प्स के प्रमुख काम…
- चीन (तिब्बत) से लगती अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर निगरानी
- लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तैनाती
- स्ट्रैटेजिक लोकेशन्स की सुरक्षा
- असम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश के विद्रोही समूहों के खिलाफ ऑपरेशन
- नागरिक क्षेत्रों की सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखना
- दुश्मन देश के खिलाफ ऑफेंसिव ऑपरेशन्स में आगे रहना
- पहाड़ों और घने जंगल वाले इलाकों में युद्ध की विशेषज्ञता
- असम और अरुणाचल में बाढ़, भूकंप, लैंडस्लाइड के समय लोगों की मदद करना
- रेस्क्यू, मेडिकल और लॉजिस्टिक सपोर्ट
गजराज कॉर्प्स के प्रमुख ऑपरेशन्स
पूर्वोत्तर में कई बड़े काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन ऑपरेशन राइनो ऑपरेशन बाज बांग्लादेश सीमा क्षेत्रों में कई सामरिक मिशन
