Headlines

मोदी थोड़ी देर में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे:दिल्ली में बिहार चुनाव जीत का जश्न; PM ने नीतीश को बधाई दी, कहा- ये सुशासन की जीत

LIVE

मोदी थोड़ी देर में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे:दिल्ली में बिहार चुनाव जीत का जश्न; PM ने नीतीश को बधाई दी, कहा- ये सुशासन की जीत

नई दिल्ली/पटना2 मिनट पहले
तस्वीर 8 फरवरी 2025 की है। जब दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय जाएंगे। वे यहां बिहार में NDA की जीत के जश्न में शामिल होंगे। बिहार में NDA की सरकार बनी है। उन्हें 243 में 203 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 34 सीटें ही आईं।

बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। JDU 83, LJP 19, HAM 5 और RLM 4 सीटों पर जीती है।

बिहार में NDA की जीत पर पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा…

QuoteImage

NDA ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

QuoteImage

इसी साल 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उसके पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।

बिहार में NDA को बढ़त, भाजपा-RJD का जश्न शुरू, 3 तस्वीरें…

पटना में भाजपा के प्रदेश चुनाव कार्यालय के बाहर जश्न मनाते कार्यकर्ता।
तस्वीर पटना की है। यहां पर भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया।
पटना में NDA प्रत्याशी अनंत सिंह के आवास पर उनके समर्थकों के लिए भोज आयोजित किया गया।

बिहार चुनाव से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

जीतनराम बोले- हम 160 की बात कर रहे थे, आज 200 पार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा- हमने ऐसे ही नतीजों की उम्मीद की थी। नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। हम 160 से ज्यादा सीटों की बात कर रहे थे, लेकिन आज परिणाम 200 से ऊपर जा रहे हैं। लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास है। इसलिए बिहार के लोगों को भरोसा है कि राज्य में काम हो रहा है। बिहार के लोगों ने बहुत समझदारी से वोट किया है। हमने यहां एमएसएमई के रूप में कई काम शुरू किए हैं।

4 मिनट पहले

बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे

4 मिनट पहले

बीजेपी मोलभाव कर सकेगी, लेकिन अब भी सहयोगियों पर निर्भर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024